Author: admin

रांची। प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को राजधानी में इतिहास रच दिया। पंचायत चुनाव में जीते भाजपा परिवार के 5 हजार से अधिक जनप्रतिनिधियों को रांची स्थित हरमू मैदान में सम्मानित किया गया। जिसमे जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य,मुखिया,जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया उप मुखिया गण शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धू कान्हो के तश्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूवात की गयी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य व कई लोग विशेष पोशाक पहनकर पहुंचे थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जीत कर आये प्रतिनिधियों में इसकी…

Read More

अजय शर्मा रांची। झारखंड के 24 डीएसपी को अभी आइपीएस में प्रोन्नति के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। अधिकारियों के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रोन्नति के लिए जो सूची संघ लोक सेवा आयोग को भेजी गयी थी, उस पर यूपीएससी ने सवाल खड़ा कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने राज्य के गृह सचिव राजीव अरुण एक्का को एक पत्र भेजते हुए उसका जवाब भी मांगा है। इसमें कहा गया है कि सूची में शामिल कई अधिकारियों के एसीआर आधे-अधूरे हैं, तो कई पर केस हैं। कई के फॉर्म गलत तरीके से भरे गये हैं। झारखंड…

Read More

रांची। भाजपा ने पंचायत प्रतिनिधियों को साम्मानित करने के लिए रांची के हरमू मैदान में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। इस भव्य कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को सम्मानित किया गया। भाजपा के नेताओं ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार के जनहित के कार्यों को बताया, तो राज्य की हेमंत सरकार पर निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व की भाजपा सरकार में हुए कार्यों से मौजूदा सरकार की तुलना की। देश में सबसे भ्रष्ट है हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश…

Read More

रांची। मेयर डॉ आशा लकड़ा ने मलेरिया और डेंगू के रोकथाम, दीपावली से पूर्व शहर की साफ-सफाई और छठ महापर्व को लेकर छठ घाटों की सफाई से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मेयर ने नगर निगम के पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व शहर की साफ-सफाई को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। रात में भी सफाई कार्य कराए जा रहे हैं। झिरी स्थित डंपिंग यार्ड तक कचरा ढोने के लिए हाइवा की व्यवस्था की गई है। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सफाई कर्मियों से…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। कारोबारी अमित अग्रवाल की ओर से सुप्रीम कोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर करने के मामले को लेकर राजनीति गरमा गयी है। अमित अग्रवाल के उस हस्ताक्षर, जिसका सत्यापन होटवार जेल के जेल अधीक्षक ने किया है, उस पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। यह कहा जा रहा है कि जब आरोपी प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में था, तो जेल अधीक्षक ने किस बिना पर अमित अग्रवाल के हस्ताक्षर का सत्यापन कर दिया। इस मामले पर विपक्षी दल भाजपा और निर्दलीय विधायक सरयू राय ने सरकार पर निशाना साधा है। वहीं राज्य के निर्दलीय विधायक सरयू…

Read More

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने अपना नया अध्यक्ष चुन लिया है। मतदान पूरा हो गया है और परिणाम भी लगभग तय हो गया है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ही पार्टी की कमान संभालेंगे। एक दिन पहले हुए चुनाव को लेकर बहुत सारी बातें की जा रही हैं, लेकिन एक बड़ा सवाल तो यह पैदा हो रहा है कि इस एकतरफा चुनाव का क्या औचित्य था। जिस तरह पूरी चुनाव प्रक्रिया, तारीख की घोषणा से लेकर मतदान तक पर गांधी-नेहरू परिवार का असर दिखा, उससे सहज ही यह सवाल पैदा होता है। पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में कौन वोट…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता कोडरमा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र सरकार के द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गयी है। इसमें बताया गया है कि झारखंड देश के वैसे गिने-चुने राज्यों में शामिल है, जहां दो वर्षों तक कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के बाद भी प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। यह सब आपके सहयोग और सरकार के बेहतर प्रबंधन की वजह से संभव हुआ है। मुख्यमंत्री मंगलवार को कोडरमा में आयोजित ‘आप की योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर 286 करोड़ 12 लाख 94 हजार रुपये की लागत से 513 योजनाओं का…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आतंकवाद, भ्रष्टाचार, मादक पदार्थों की तस्करी, संगठित अपराध जैसे खतरे पहले से ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं। जब संकट ग्लोबल हो तो प्रतिक्रिया सिर्फ लोकल नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि इन खतरों से निपटने के लिए दुनिया के एकजुट होने का समय आ गया है। आज के समय में आतंकवाद सिर्फ भौतिक रूप में मौजूद नहीं है, बल्कि वह अब साइबर खतरों और ऑनलाइन कट्टरता के माध्यम से दायरा बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसी को खरी-खरी सुनायी। अपराध के लिए कोई सुरक्षित जगह…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। देश के अन्य सरकारी अस्पतालों की तरह ही जल्द रिम्स में अमृत फार्मेसी स्टोर खुलेगा। इसे लेकर मंगलवार को एमओयू किया गया है। अमृत फार्मेसी स्टोर एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड की ओर से संचालित किया जाता है। शासी परिषद् से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्देश के बाद अमृत फार्मेसी स्टोर खोलने का एकरारनामा किया गया है। रिम्स के पीआरओ डॉ राजीव रंजन ने बताया कि यह स्टोर रिम्स के पुराने इमरजेंसी के बगल में जन औषधि केंद्र से सटे दो कमरों से संचालित होगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि हमारी सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है। आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को कोडरमा स्थित बाघीटांड़ स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम आपकी योजनाओं को लेकर आपके घर आये हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को उनकी भावनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाएं उन तक पहुंचे। पिछले वर्ष जब सरकार ने आपके द्वार कार्यक्रम चलाया गया था, उस समय पूरे राज्य में 6…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आगामी मार्च-अप्रैल 2023 में होनेवाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारी शुरू कर दी है। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह नेट्स में हेलमेट और पैड पहने हुए दिख रहे हैं। इसमें वह स्थानीय खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिख रहे हैं। इसके अलावा फिटनेस के लिए वह जिम में पसीना भी बहा रहे हैं। धोनी आखिरी बार आर्इाीएल 2022 में मैदान पर दिखे थे, जिसमें उन्होंने 14 मैच खेले और 33.14 की औसत से कुल 232 रन बनाये।…

Read More