Author: admin

रांची। रांची पुलिस ने रांची हिंसा के दौरान मारे गये दो मृतकों के विरुद्ध भी चार्जशीट दायर कर दी है। मामला रांची हिंसा के समय डेली मार्केट थाना में दर्ज केस से जुड़ा हुआ है। केस के आइओ प्रदीप कुमार केसरी ने हिंसा के दौरान मृत मो मुद्दसिर और मो साहिल के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल कर दी है। रांची हिंसा के बाद डेली मार्केट थाना में कांड संख्या 16/2022 दर्ज किया गया है, जिसका अनुसंधान अब भी जारी है। इस केस में सैकड़ों लोग अभियुक्त हैं। जांच के क्रम में पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की…

Read More

रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारी आइएएस बन गये हैं। केंद्रीय कार्मिक प्रशासनिक, सुधार मंत्रालय ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। सभी अधिकारी तीन सालों 2019, 2020 और 2021 की रिक्तियों के विरुद्ध आइएएस के पद पर प्रोन्नत हुए हैं। कार्मिक विभाग झारखंड अब सभी अधिकारियों को प्रोन्नति की फाइल की स्वीकृति के लिए सीएम के पास भेजेगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इनकी प्रोन्नति के साथ पोस्टिंग होगी। 2019 की वैकेंसी से ये बने आइएएस नेसार अहमद, रवि रंजन मिश्रा, आलोक त्रिवेदी, संजय सिन्हा, मनोज जयसवाल , अनिल कुमार सिंह, हरी कुमार केशरी, जग बंधु…

Read More

रांची। अग्रवाल सभा द्वारा मारवाड़ी समाज एवं संपूर्ण अग्रवालों का 28वां सामूहिक विवाह का आयोजन 4-5 नवंबर को महाराजा अग्रसेन भवन में होगा। मुख्य संयोजक भागचंद पोद्दार ने कहा कि सामूहिक विवाह में भाग लेने के लिए विवाह योग्य युवक (21 वर्ष या उससे अधिक) एवं युवती (18 वर्ष या उससे अधिक) के अभिभावकों को 3000 रुपये जमा कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। निबंधन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक है। वर-वधू को वैवाहिक प्रमाण पत्र के साथ उपहार भी भागचंद ने बताया कि इस दो दिवसीय पुनीत आयोजन में विवाह के संपूर्ण नेगचार जैसे मेहंदी, हल्दात, तेलबान, चाकभात, कोरथ, वरमाला,…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 30 सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रांची के नगड़ी प्रखंड के मुड़मा में कुष्ठ रोगियों के लिए 256 आवास बनेंगे। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर विकास विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है। केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तृतीय घटक की भागीदारी में किफायती आवास योजना के तहत इन आवासों का निर्माण किया जायेगा। इन आवासों के निर्माण में 33.11 करोड़ लागत की तकनीकी स्वीकृति मिल गयी है। परियोजना का विस्तृत डीपीआर जुडको…

Read More

रांची। दक्षिणी छोटानागपुर का दो दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेला का गुरुवार को समापन हो गया। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जल-जंगल और जमीन हमारे देवता हैं। यह केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे मानव जाति के देवता हैं। जल, जंगल और जमीन को आदिवासी ही बचा सकते हैं। जल, जंगल को न फॉरेस्ट विभाग बचा सकता है ना डीएफओ और ही न रेंजर इसे बचा नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुड़मा जतरा शक्ति स्थल का कायाकल्प होगा। यह मेरा भी स्थल है। मुड़मा मेला के प्रति जो भी योगदान होगा, हम देंगे। उन्होंने…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि राज्य में नौकरशाही, बाबूगिरी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाये बिना सरकार का कोई भी अभियान बिगड़े हालात नहीं बदल सकता। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार को प्रचार और सरकारी समारोह बनाने के बजाये निचले स्तर पर सिस्टम को दुरुस्त करने पर सरकार का कोई जोर नहीं है। ब्लॉक, अंचल और थाने स्तर पर आम आदमी अपने काम के लिए कितने स्तर पर परेशान होता है, यह जानने के लिए साधारण लोगों के साथ किसी चौपाल में सरकार के…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड राज्य में न तो बच्चियां सुरक्षित हैं और न ही महिलाएं। आए दिन दुष्कर्म और गैंगरेप की घटनाएं हो रही हैं। फिर भी झारखंड सरकार की कानून व्यवस्था इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में विफल है। बुधवार को ये बातें भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कही। उन्होंने कहा कि आज बच्चियां, नाबालिग, युवतियां और महिलाएं घर से बाहर निकलने पर डर रही हैं। राज्य सरकार की कानून व्यवस्था से लोगों का विश्वास टूट चुका है। वहशी दरिंदे समाज मे खुलेआम घूम रहे हैं। कहीं ऐसा न हो…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। हजारीबाग के केरेडारी थानाक्षेत्र के पचड़ा गांव में सीटन भुइयां नाम के दलित व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है। इसपर अब बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने गंभीर सवाल खड़े किये हैं। बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया कि झारखंड में अपराधियों का मनोबल देखिए, हजारीबाग के केरेडारी थाना के पचड़ा गांव में एक दलित युवक सीटन भुइयां को घर से अगवा कर हत्या कर दी और शव को बिजली के पोल से लटका दिया। कुछ दिन पूर्व सीटन के परिवार ने अपनी जान का खतरा बताते हुए…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि नया और सशक्त झारखंड बनाने के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। राज्य और राज्य वासियों के विकास और खुशहाली के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हर गांव-पंचायत को कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करना है। हर व्यक्ति को इन योजनाओं से जोड़कर इसका लाभ सुनिश्चित कराना है। इसमें आपका सहयोग बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री बुधवार गिरिडीह से मुख्यमंत्री ‘आप की योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का भी शुभारंभ किया। हर दिन मॉनिटरिंग,…

Read More

विशेष मोदी है तो मुमकिन है, यूं ही नहीं कहा जाता सदियों से भारत अपनी धार्मिक आस्था, संस्कृति और अध्यात्म के लिए विख्यात है। यह देश ऋषि मुनियों का देश रहा है। यह देश विद्वानों का देश रहा है। यहां शुरू से ही अध्यात्म और ज्ञान का मोती चुनने देश-विदेश से लोग आते रहे हैं। अभी भी आते हैं। यहां बहने वाले आस्था के सैलाब, दुनिया को प्रभावित और आकर्षित करते रहे हैं। अनेक विदेशी यात्रियों और पर्यटकों ने भी अपनी-अपनी किताबों में इनका उल्लेख किया है। हजारों साल के गौरवशाली इतिहास को भारत ने संजोये रखा है। लेकिन समय-समय…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता लखनऊ। मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अखिलेश यादव ने सैफई के मेला ग्राउंड पर उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के लिए मुलायम की पार्थिव शरीर पहली पत्नी मालती के मेमोरियल के पास बने प्लेटफॉर्म पर रखी गयी थी। राजकीय सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भी पहुंचे। बेहद करीबी माने जाने वाले अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन मां जया के साथ पहुंचे। सहारा चीफ सुब्रत राय और उद्योगपति अनिल अंबानी ने भी अंतिम दर्शन किए।…

Read More