Author: admin

रांची। जयप्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती पर निर्दलीय विधायक सरयू राय ने झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने का बिगुल फूंक दिया है। जेपी जयंती के अवसर पर मंगलवार को धुर्वा में भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में व्यवस्था परिवर्तन का शंखनाद किया गया। इसके साथ ही झारखंड पीपुल्स अगेंस्ट करप्शन एक प्लेटफार्म बनाने का निर्णय लिया गया। सरयू राय ने कहा कि भ्रष्टाचारी ढीठ हो चूके हैं। जिनके खिलाफ प्रमंडल और जिला स्तर पर सम्मेलन कर आंदोलन किया जाएगा। इसको लेकर रूपरेखा तय की जायेगी। निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सैफई पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। बता दें कि सीएम के साथ मंत्री बन्ना गुप्ता भी सैफई गये थे। 10 अक्टूबर को हुआ निधन उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर को हुआ। उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण तथा नाना जी देशमुख की जयंती मनायी। इस मौके पर सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि जयप्रकाश नारायण एक मात्र ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई के साथ-साथ दूसरी आजादी की लड़ाई भी लड़ी थी। प्रकाश ने कहा कि आज दो-दो महापुरुषों की जयंती हम मना रहे हैं। आज भी देश में जयप्रकाश नारायण के जीवन मूल्यों की प्रासंगिकता है। उन्होंने कहा कि जेपी ने हमेशा…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। आजसू पार्टी के सहयोगी संगठन अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ का एकदिवसीय अधिवेशन 15 अक्टूबर को रांची में होगा। पार्टी प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अधिवक्ता संघ का अधिवेशन रीताश्री बैंक्वेट हॉल, बड़गांईं (बूटी, बरियातू रोड), रांची में आयोजित होना है। इसमें पूरे प्रदेश के चौबीसों जिलों के सभी 37 बार संघों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कई सत्रों में इस अधिवेशन का आयोजन किया जायेगा। इसमें विभिन्न मुद्दों (सांगठनिक, राजनीतिक और भावी कार्यक्रम) पर विस्तृत चर्चा की जायेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी सीएम और आजसू…

Read More

रांची। झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है कि पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) को वेतनमान नहीं दिया जा सकता है। उनके अनुसार, पारा शिक्षकों की नियुक्ति में तकनीकी अड़चन है। इनकी नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया गया है, इसलिए वेतनमान नहीं दिया जा सकता। मंत्री ने कहा कि अष्टमंंगल कमेटी के साथ हुई बैठक के आलोक में नियमावली बनायी गयी, जिसमें पारा शिक्षकों के मानदेय में 40 से 50 प्रतिशत की वृद्धि की गयी। उसी समय तय हो गया था कि उन्हें वेतनमान नहीं दिया जा सकता है। ऐसे में…

Read More

रांची। लोहरदगा के बरनाग गांव की चार साल की मासूम ने रिम्स में दम तोड़ दिया। बच्ची बुरी तरह से झुलसी हुई थी। बच्ची को क्या पता था कि उसका पालनहार ही उसे मौत दे देगा। बच्ची को लोहरदगा सदर अस्पताल से प्रारंभिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गयी। क्या था मामला लोहरदगा के किस्को थाना क्षेत्र बरनाग गांव का यह मामला है। वहां के पप्पू तुरी ने अपनी ही चार साल की बच्ची को कमरे में जला दिया। दरअसल, पप्पू को पत्नी पर किसी अन्य से अवैध…

Read More

रांची। सोमवार को टाना भगतों द्वारा लातेहार सिविल कोर्ट में प्रदर्शन के दौरान की गयी तोड़फोड़ और लाठीचार्ज की घटना पर झारखंड हाइकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। घटना पर अदालत ने नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया। मंगलवार को मुख्य सचिव और डीजीपी अदालत के समक्ष हाजिÞर हुए। कोर्ट ने दोनों ही अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि किसी कोर्ट परिसर में इतनी बड़ी घटना हो जा रही है, इसका मतलब है कि पुलिस का इंटेलीजेंस फेल है। राज्य सरकार की…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस अकादमी में आयोजित परीक्षा में शामिल सब इंस्पेक्टर का रिजल्ट आ गया है। इस परीक्षा में कुल नौ सब इंस्पेक्टर शामिल हुए थे, जिसमें से आठ सब इंस्पेक्टर उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि एक सब इंस्पेक्टरअनुत्तीर्ण घोषित किये गये। उत्तीर्ण सब इंस्पेक्टर में मोहम्मद हजरत जमाल, जफर आलम, गौरव सिंह, सुनील सिंह, बिरजू प्रसाद, दीपक कुमार पासवान, राम कुमार राम और घनश्याम गेब्रियल शामिल हैं। वहीं सुनील चौधरी अनुत्तीर्ण घोषित किये गये। इसको लेकर जिला के एसपी को आदेश दिया गया है कि इस परीक्षाफल के अनुरूप जिलादेश अंकित करते हुए परीक्षाफल संबंधित प्रशिक्षुओं को सूचित करना सुनिश्चित…

Read More

रांची। मनरेगा योजनाओं में होनेवाली गड़बड़यिों पर नजर रखने के लिए जल्द ही राज्य समन्वयक की बहाली की जायेगी। इसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग ने आवेदन मांगा है। विज्ञापन के अनुसार निदेशक/कोऑर्डिनेटर का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। आगे सेवा लिये जाने की स्थिति में फंड की उपलब्धता और अन्य कंडीशन पर ग्रामीण विकास विभाग फैसला लेगा। इच्छुक कैंडिडेट अपना आवेदन मेल आइडी पर 3 नवंबर 2022 तक भेज सकते हैं। बता दें कि राज्य में सोशल ऑडिट यूनिट के निदेशक/को-ऑर्डिनेटर का पद दिसंबर से रिक्त है। ग्रामीण विकास विभाग ने इस पद पर नियुक्ति के लिए साल भर में…

Read More

बोकारो। जिले के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में छह साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची को मेला घुमाने के नाम पर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह घटना 6 अक्टूबर की है। घटना के छह दिन बाद मंगलवार को पीड़िता की मां ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसने इंसाफ की गुहार लगायी है। पुलिस आरोपी को जल्द करेगी गिरफ्तार: महिला थाना प्रभारी महिला थाना प्रभारी ज्योति कुमारी ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। बच्ची का मेडिकल…

Read More

रांची। पूर्व सांसद महेश पोद्दार ने फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम में भारतीय टीम में शामिल झारखंड के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी घोषणा की है। उन्होंने भारतीय महिला फुटबॉल टीम में झारखंड की छह खिलाड़ियों को शामिल किये जाने को गौरवान्वित करनेवाला पल बताया है। साथ ही उम्मीद जतायी है कि झारखंड की महिला खिलाड़ी अपने परफॉरमेंस से भारतीय टीम का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने टीम में शामिल सभी छह खिलाड़ियों को दस-दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि अपनी ओर से देने की भी घोषणा की है।…

Read More