Author: admin

रांची। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर से आहत हूं। आज राजनीति के एक युग का अंत हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए हमेशा जीने वाले नेताजी सभी को सेवा और समर्पण की ज्योत देकर चले गये। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार और प्रशंसकों को दु:ख की घड़ी में सहन करने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री ने अपनी भावनाओं को सोशल…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिला के उलिहातू गांव से राज्य स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की गयी। इस पदयात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, मंत्री बन्ना गुप्ता, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड में भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक सुबोधकांत सहाय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने नेताओं का स्वागत…

Read More

रांची। रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट, विज्ञापन और खेती के कारोबार में सफलता हासिल करने के बाद फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमायेंगे। माही ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है। इसका नाम धोनी इंटरटेनमेंट रखा गया है। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तेलुगु, मलयालम और तमिल में फिल्में बनायी जायेंगी। लेट्स सिनेमा ने ट्वीट कर धोनी के प्रोक्डशन हाउस का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में माही का साइड व्यू नजर आ रहा है। ब्लेजर में माही हैंडसम लग रहे हैं। माही और साक्षी के पास होगा प्रोक्डशन हाउस का स्वामित्व रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोडक्शन…

Read More

रांची। बीजूपाड़ा चौक से बरहे औद्योगिक क्षेत्र पथ का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य परियोजना के लिए 86 लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा। इसको लेकर रांची जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। इस परियोजना के लिए 03.379, 2.644 और 0.526 एकड़ भूमि का अधिग्रहण टांगर, बरहे और हुटार मौजा में किया जायेगा। जिला भू अर्जन कार्यालय की ओर से जारी प्रारंभिक अधिसूचना में कहा गया है कि आगामी 17 अक्टूबर को चिह्नित जमीन को लेकर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, रांची के पास किसी तरह की आपत्तियां हितबद्ध व्यक्ति दर्ज करा सकते हैं। जमीन पर भू-अर्जन कार्यालय का आदेश…

Read More

लखनऊ। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद अंतर्गत सैफई गांव में 22 नवम्बर 1939 को मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ। किसी ने भी उस वक्त नहीं सोचा होगा कि किसान के घर जन्मा यह बालक एक दिन देश की राजनीति में ऐसा मुकाम हासिल करेगा कि लोग उसे ‘नेताजी’ व ‘धरती पुत्र’ मुलायम सिंह के नाम से पुकारेंगे। सैफई में 82 वर्ष पूर्व किसान सुघर सिंह यादव के घर जन्मे मुलायम सिंह यादव किशोराव्यस्था से ही राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हो गए थे। समाजवादी सिद्धांतों को लेकर एक आंदोलन में हिस्सा लेते हुए सन्…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को सपा संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति का एक स्तंभ बनकर समाज व राष्ट्र की सेवा की। नड्डा ने ट्वीट कर एक शोक संदेश में कहा, “मुलायम सिंह यादव जी का राजनीतिक कौशल अद्भुत था। दशकों तक उन्होंने भारतीय राजनीति का एक स्तंभ बनकर समाज व राष्ट्र की सेवा की। जमीन से जुड़े परिवर्तनकारी,सामाजिक सद्भाव के नेता,आपातकाल में लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्षधर के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे। उनका…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख प्रकट किया है। सोनिया गांधी ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनकर वह दुखी हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज आज मौन हो गई है। देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह का योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा। उससे कहीं अधिक, शोषितों और वंचितों के लिए उनका संघर्ष सदैव याद किया जाएगा। सोनिया गांधी ने कहा कि देश के संवैधानिक मूल्यों…

Read More

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक आज होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई अहम निर्णय लिया जायेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में होगी। बैठक अपराह्न चार बजे से मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी। सरकार कैबिनेट की बैठक में लगातार कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। पिछले दिनों स्थानीयता, पिछड़ी जाति के आरक्षण सीमा में बढ़ोतरी सहित पुरानी पेंशन लागू करने का निर्णय भी ले चुकी है।

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उनका जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री आज भरूच के आमोद में 8200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, सांसद सीआर पाटिल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के…

Read More

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम (हरियाणा) के मेदांता अस्पताल में सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। पूरे उत्तर प्रदेश के लोग नेताजी के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में 22 नवंबर 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव भारतीय राजनीति के बड़े सियासी चेहरा बने। उन्होंने समाजवादी पार्टी बनाई। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और एक बार देश के…

Read More

विशेष  बिहार की राजनीति में अभी कई ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। नीतीश कुमार की पलटी तो महज एक ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है। बिहार की जनता को अभी फ्रंट-बैक दोनों सीट बेल्ट बांध कर रखने की जरूरत है, क्योंकि इस वाहन के ड्राइवर बारी-बारी से अपना राजनीतिक हुनर और लालसा दिखायेंगे। शुरूआत तो नीतीश कुमार ने कर ही दी है। झपकी आने पर तेजस्वी भी ड्राइविंग का मजा ले रहे हैं। फाइनल डेस्टिनेशन पहुंचते-पहुंचते अभी कई पड़ाव आने बाकी हैं। भाजपा भी ड्राइविंग करने की कम इच्छुक नहीं है। अमित शाह बिहार का दौरा कर आये…

Read More