आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। निशिकांत दुबे ने कहा है कि देवघर में झारखंड का सबसे बड़ा मनरेगा का घोटाला हुआ है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी तो आइएएस पूजा सिंघल के कार्यकाल में खूंटी में हुआ घोटाला छोटा पड़ जाएगा। सांसद देवघर में अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे उस दौरान उन्होंने यह बातें कहीं। अधिकांश योजनाएं अधूरी-निशिकांत मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि निगरानी समिति का चेयरमैन होने के नाते शनिवार को…
Author: admin
आजाद सिपाही संवाददाता देवघर। कृषि मंत्री सह जरमुंडी के कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख व जामा की झामुमो विधायक सीता सोरेन ने दुमका में पिछले दिनों हुए पेट्रोल कांड की शिकार मारुति कुमारी के घर पहुंच कर मुआवजा राशि के तौर पर 9 लाख रुपये का चेक परिजनों को सौंप् और परिजनों को दोनों नेताओं ने ढांढस बंधाया। कृषि मंत्री बादल ने बासुकीनाथ मंदिर के विभिन्न आंतरिक पथों को जोड़ने वाले पथों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के साथ पुनर्निर्माण कार्य (कुल लंबाई 10.2 किमी) का शिलान्यास किया। इस मौके पर दुमका जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्यामल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। बीती रात सैनिक बाजार स्थित करीम रेस्टोरेंट में प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर ने डिनर का लुफ्त उठाया। समाजसेवी आरसी आलम पप्पू की अगुवाई में दोनों क्रिकेटर करीम रेस्टोरेंट पहुंचे अचानक अपने बीच इतने महान क्रिकेटरों को देख रेस्टोरेंट में पहले से मौजूद ग्राहक अवाक थे ।उन्होंने इन खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया । प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शमशेर आलम और होटल के संचालक मो जमाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनकी अगवानी की इस मौके पर कंप्यूटर व्यवसाई सरफे आलम और मेहर भाई मुख्य रूप से उपस्थित थे । अतिथियों ने डिनर में…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा सिख पंथ के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में रविवार को सुबह 8 बजे से विशेष दीवान सजाया गया। विशेष दीवान की शुरूआत सुबह 8 बजे हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह एवं साथियों द्वारा आसा दी वार कीर्तन से हुई तत्पश्चात शब्द गायन हुआ। प्रकाश पर्व के उपलक्ष में विशेष रूप से पधारे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई अनूप सिंह उना वाले ने सुबह 8:45 बजे से 10:15 बजे तक जल जाओ जीवन नाम बिना जल जाओ… एवं गुण गावा दिन…
रांची। प्रवीण प्रभाकर को आरोग्य भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय संयोजक (पर्यावरण आयाम) के पद पर भी मनोनीत किया गया है। लखनऊ में आज सम्पन्न आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अधिवेशन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश पंडित, संगठन सचिव डॉ अशोक वार्ष्णेय, कार्याध्यक्ष डॉ बी. एन. सिंह, महासचिव वैद्य सुनील जोशी, केंद्रीय आयुष सचिव राजीव कोटेजा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा…
रांची। खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए एक और डेस्टिनेशन बन गया है। रांची के मशहूर कावेरी रेस्टोरेंट ने अपना नया ब्रांच खोल दिया है। यहां पर आप परिवार के साथ आकर भेज खाने का लुत्फ उठा सकते है। रविवार को रेस्टोरेंट कावेरी ने पिस्का मोड़ में एक नया ब्रांच का उद्घाटन किया। नीलू भाटिया ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर अश्वनी भाटिया ने कहा कि यहां साउथ इंडियन,इटालियन ,चाइनीस और कई वैरायटी की मिठाइयां और खाने का उच्च क्वालिटी और हाइजेनिक खाना उपलब्ध है। इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ, रांची विधायक…
रांची। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीसीएल के कई एरिया जीएम का तबादला कर दिया गया है। इसमें कुछ को मुख्यालय बुलाया गया है। तो वहीं कई को मुख्यालय से एरिया भेजा गया है। सभी को 15 दिनों में नयी जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इसका आदेश मुख्यालय के अधिकारी स्थापना शाखा ने जारी कर दिया है। आम्रपाली और चंद्रगुप्त एरिया के जीएम विमल कांत शुक्ला को मुख्यालय बुला लिया गया है। उन्हें जीएम (ज्योलॉजी) के पद पर पदस्थापित किया गया है। अरगड्डा के जीएम रहे अजय सिंह को बरकासयाल का जीएम बनाया गया है। बरकासयाल…
रांची | टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। रांची में मिली इस जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी है। साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और उनकी टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 278 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन एडेन मार्करम के बल्ले से निकले। उन्होंने 89 बॉल में 79 रन की पारी खेली। वहीं, रीजा हेन्ड्रिक्स ने 76 बॉल में 74 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए आखिरी ओवरों में…
आजाद सिपाही संवाददाता पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने पार्टी नेता श्याम रजक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मंत्री और उनकी बहन को भद्दी भद्दी गालियां दीं। दिल्ली में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक छोड़ कर निकले तेज प्रताप यादव ने मीडिया से वार्ता में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसका आॅडियो भी है। जिसे अपने पेज से वायरल कर पूरे प्रदेश की जनता को सुनायेंगे। बैठक छोड़ कर बीच से निकले तेज प्रताप से मीडिया कर्मियों ने जब वजह पूछ लिया, तो उन्होंने…
आजाद सिपाही संवाददाता पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच जुबानी जंग शुरू हो गयी है। शनिवार को नीतीश ने पीके पर भाजपा एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया, तो प्रशांत ने भी अगले दिन पलटवार कर दिया है। प्रशांत ने कहा- अब नीतीश कुमार की उम्र हो गयी है, जिसकी वजह से वे बोलते कुछ हैं और करते कुछ। बता दें कि नीतीश कुमार ने पुरानी बातों को याद करते हुए शनिवार को कहा कि प्रशांत मेरे साथ रहते थे, मेरे साथ खाते पीते थे, मेरे घर में रहते थे, लेकिन अब…
रांची। राज्य के ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर परिवहन सेवा मुहैया कराने के लिए हेमंत सोरेन सरकार मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना-2022 लाने जा रही है। इस योजना को मुख्यमंत्री स्वयं 12 अक्टूबर को गिरिडीह में आयोजित होनेवाले मेगा परिसंपत्ति वितरण कैंप में लांच कर सकते हैं। परिवहन विभाग की इस योजना को लांच करने से पहले कैबिनेट से स्वीकृति ली जायेगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सोमवार को होने जा रही हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल सकती है। मेगा परिसंपत्ति कैंप आपकी सरकार-आपके अधिकार-आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर आयोजित किया…