Author: admin

रामगढ़ (आजाद सिपाही)। नगर परिषद क्षेत्र के कोठार ऊपरटोला गांव में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर का विधिवत फीताकाट कर उद्धघाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि गांव के लोगों ने 24 घंटे पूर्व सूचना दिया था कि नगर परिषद क्षेत्र के कोठार ऊपरटोला में ट्रांसफॉर्मर जल गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी पारेशानी हो रही थी। ग्रामीणों कि परेशानी को देखते हुए तुरंत बिजली विभाग से सम्पर्क कर दूसरा ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवाया गया। गांव में बिजली आने पर ग्रामीणों के चेहरे में खुशी से खिल उठे। मौके…

Read More

चतरा (आजाद सिपाही )। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना पर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने त्वरित करवाई करते अपने नेतृत्व में एक टीम बनाई जिसमे सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली, एसआई कौशल कुमार सिंह, एएसआई शशिकान्त ठाकुर समेत ने संयुक्त टीम गुरुवार को समाहारनालय स्थित शेरे पंजाब होटल के पास दो व्यक्ति घुम रहा था। एसडीपीओ ने दोनों से सर्च के बाद दोनों के पास से अवैध देशी रिवॉलवर के साथ गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में सदर थाना कांड सं- 307/22 धारा 25 (1-ु)2/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनो के पास से एक देशी रिवॉलवर,…

Read More

बोकारो में बुधवार को IRB-8 के 28 वर्षीय प्रशिक्षु जवान सुशील कुमार ने अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली। सुशील को तुरंत इलाज के लिए सहकर्मी बीजीएच अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने सुशील कुमार को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार जवान के सीने में गोली लगी थी। जवान सुशील कुमार अपने साथियों के साथ दुर्गा पूजा की ड्यूटी करने के लिए रांची जा रहा था। बस पर चढ़ने के पहले ही यह घटना हुई। मौत की खबर से परिजन सदमे में हैं। बता दें बुधवार की सुबह जवान तैयार हुआ और ड्यूटी जाने के लिए…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मेन रोड मल्लाह टोली बजरंगबली मंदिर में हुई घटना की सनातन महापंचायत ने कड़ी निंदा की है। सनातन महापंचायत के प्रदेश संयोजक ललित नारायण ओझा ने कहा कि राज्य सरकार व जिला प्रशासन अभिलंब ऐसे पागल को राज्य से बाहर के किसी मानसिक अस्पताल में जांच करायें कि वह सही में पागल है या धार्मिक पागल है। एक दो महीने पहले भी जुलूस के नाम पर धर्म विशेष के लोगों ने मेन रोड बजरंग बली मंदिर को निशाना बनाया था। उस समय भी सनातन महापंचायत सड़क पर उतरा था और अपराधियों गिरफ्तारी की मांग की थी।…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार रात असामाजिक तत्वों ने हनुमान मंदिर को निशाना बनाया। यह वारदात डेली मार्केट थाना क्षेत्र के मल्लाह टोली में हुई है। असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से लोग गुस्से में हैं। क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी बुधवार सुबह हुई। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गयी। अशांति की आशंका के मद्देनजर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। कोतवाली डीएसपी, सिटी डीएसपी, थाना प्रभारी ने मौके का निरीक्षण किया। हिंदू नेता भैरव सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे।…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की नवनियुक्त अध्यक्ष मेरी नीलिमा केरकेट्टा ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को आयोग द्वारा ली जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन की चल रही तैयारियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिक्त पदों पर नियुक्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ विभिन्न पदों के लिए ली जानेवाली परीक्षाओं की प्रक्रिया ससमय पूरा करे ।

Read More

देवघर| 10 हजार रुपये कर्ज के विवाद मे गोली मारकर एक महिला को गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला सामने आया है। रातभर तड़पने के बाद सुबह घायल राजेश्वरी देवी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडी के बिराजपुर गांव की रहने वाली है। महिला ने बताया कि वह महिला समिति ग्रुप चलाती है। उसमें से उसने नकुल यादव नामक एक व्यक्ति को 10 हजार रुपये कर्ज के तौर पर दिए थे। रूपये वापस मांगने पर उक्त युवक ने उसे शाम के छह बजे चंद्रमंडी थाना क्षेत्र…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। फेडरेशन ऑफ़  इंडियन चैंबर्स ऑफ़  कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में मुंबई में आयोजित फ्रेम्स 2022 में रांची के सांसद संजय सेठ बतौर उद्घाटनकर्ता और वक्ता शामिल हुए। राष्ट्र निर्माण में मीडिया और इंटरटेनमेंट क्षेत्र की भूमिका पर उन्होंने अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म प्रोड्यूशर रमेश सिप्पी भी शामिल हुए। भारत सरकार के आइटी सचिव अपूर्व चंद्रा, अरुण चावला और अन्य अतिथियों के साथ सांसद ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस सत्र की अध्यक्षता व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख शिवनाथ ने की, वहीं इस कार्यक्रम…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष के रेस में शामिल होने के बाद राजस्थान का सियासी पारा गरम है। कांग्रेस की आंतरिक कलह एक बार फिर जगजाहिर हो रही है। गहलोत गुट के विरोध के बाद से पायलट के हाथ से एक बार सत्ता छीनती नजर आ रही है। प्रदेश में मचे इस घमासान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जयपुर से लौटे पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन के साथ बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। बैठक के बाद अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस…

Read More

रांची। शारदीय नवरात्र की शुरूआत के साथ मां दुर्गा के आगमन का आह्वान हो चुका है। कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के भक्त पूजा अर्चना में लीन हो गये हैं। इस बीच रांची का देवी दर्शन धाम आकर्षण का केंद्र बन गया है। देवी दर्शन धाम में 1111 कलश की स्थापना की गयी है। ना सिर्फ रांची, बल्कि दूसरे जिलों से भी आये लोगों ने यहां कलश स्थापना की है। बनारस से नौ पुरोहितों की विशेष मंडली पूजा अर्चना के लिए यहां पहुंची है, जबकि मधुबनी से आयी टोली राम चरित्र मानस की अखंड कथा वाचन करती आपको दिख…

Read More