रांची । इडी ने नव निर्माण बिल्डर्स एंड डेवलपर्स की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है। इडी की विशेष कोर्ट रांची ने मेसर्स नव निर्माण बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 80 लाख रुपये की अचल संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है, जिन्हें इसकी एक बहन के माध्यम से हासिल किया गया था। यह कंपनी झारखंड राज्य संविदात्मक कार्यों के निष्पादन के लिए बिटुमिन (अलकतरा) की खरीद दिखाने के लिए दस्तावेजों और चालानों की जालसाजी में शामिल पाया गया था। इडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी इडी ने सीबीआइ, रांची की…
Author: admin
रांची । लालू यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए रांची सीबीआइ कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज की अनुमति दे दी है। कोर्ट के आदेश के बाद अब लालू यादव सिंगापुर जा सकते हैं। बता दें कि 24 सितंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में उन्होंने अपने इलाज के लिए अपॉइंटमेंट लिया है, लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण वह बिना कोर्ट की इजाजत के विदेश नहीं जा सकते थे। इसलिए उन्होंने सीबीआइ कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति मांगी थी। इसके लिए उन्होंने अपने अधिवक्ता अनंत कुमार विज के माध्यम से याचिका दाखिल की थी। शुक्रवार को सीबीआइ की स्पेशल…
झारखंड में 1932 का खतियान ही स्थानीयता का आधार होगा। इसका सीधा-सपाट मतलब यही निकलता है कि वही लोग झारखंडी कहे जायेंगे, जिनके पुरखों का नाम 1932 में हुए सर्वे के दौरान तैयार खतियान में दर्ज हैं और जमीन संबंधित वह खतियान उनके पास है। हेमंत सोरेन सरकार ने यह फैसला कर इसके लिए रास्ता तो साफ कर दिया है, लेकिन हकीकत यही है कि अभी इस प्रावधान को लागू होने के रास्ते में कई बाधाएं आयेंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह फैसला कर अपनी नीयत और मंशा साफ कर दी है, लेकिन उनके सामने आगे आनेवाली बाधाओं को दूर…
रांची। राज्यपाल रमेश बैस से शुक्रवार को झारखंड एयरफोर्स एसोसिएशन के एक शिष्टमंडल ने राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। एयर कोमोडोर एके अधिकारी (रि.) के नेतृत्व में शिष्टमंडल पहुंचा था। राज्यपाल को एसोसिएशन की ओर से फ्लैग भी लगाया गया। राज्यपाल से पूर्व वायु सैनिकों से उनके अनुभवों को साझा किया तथा उनके वर्तमान क्रिया-कलापों पर चर्चा की। एयर कोमोडोर की ओर से राज्यपाल को एयरफोर्स एसोसिएशन, झारखंड की स्थापना तथा इसकी प्रगति के बारे में जानकारी दी गयी। शिष्टमंडल में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विंग कमांडर घनश्याम सिंह सहित अन्य शामिल थे।
झारखंड कैबिनेट से ”1932 खतियान” प्रस्ताव के पारित होते ही सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इस विधेयक को पास कराने की तैयारी कर रही है। लागू होने के बाद हेमंत सोरेन सरकार के कई लोग बाहरी हो जाएंगे। झारखंड में स्थानीयता को एक बार फिर से परिभाषित करने की कोशिश शुरू हुई है। इसके पूर्व झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में ऐसी कोशिश हुई थी। फिर बवाल इतना बढ़ा कि बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री के पद से हाथ धोना पड़ा। झारखंड में एक बड़ी आबादी के पास 1932 का खतियान नहीं है। इसके दायरे में सांसद-विधायक…
नामकुम (आजाद सिपाही)। नामकुम प्रखंड के कुटियातु , खरसीदाग, भुसुर, तुपुदाना, नामकुम बाजार व रामपुर चौक पर झामुमो नामकुम प्रखंड अध्यक्ष बिरीश मिंज, 52 पड़हा अध्यक्ष प्रदीप तिर्की, हहाप मुखिया नन्हे कच्छप, कुटियातु मुखिया निशा उरांव, साधो लकड़ा, बधना उरांव, सुशीला भूतकुवर, मरियम लकड़ा, मदन टूटी, मादी टोप्पो, अमर बड़ाईक ने संयुक्त रुप से राज्य में 1932 खतियान लागू होने पर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देते हुये आभार प्रकट कर जुलूस निकाला। जुलूस में आदिवासी और मूलवासी लोग शामिल हुये। जुलूस में शामिल लोग झारखंडियों की पहचान, 1932 का खतियान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगा…
रांची। 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करने की सरकार की घोषणा ने विरोधियों का मुंह बंद कर दिया है। हेमंत सरकार को 1932 का खतियान लागू करने की चुनौती देनेवाले प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता कुछ बोल नहीं रहे हैं। 1932 का खतियान लागू करने पर झामुमो को वोट देने का दावा करने वाले कोल्हान में भाजपा के बड़े नेता और प्रदेश के एक पदाधिकारी भी साइलेंट हैं। सोशल मीडिया पर भी भाजपा नेताओं का कोई बयान नहीं है। इतने बड़े फैसले पर भाजपा की तरफ से सरकार को न बधाई मिल रही है और न…
रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कॉलेज ऑफ़ फिशरीज साइंस गुमला के छात्र छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। यहां छात्रों को खारे पानी में मछली पालना सिखाया जा ।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केंद्रीय खारा जल जीव अनुसंधान केंद्र काकद्वीप पश्चिम बंगाल में आयोजित हो रहा है। यहां के केंद्र प्रभारी डॉ देवाशीष डे और प्रशिक्षण संचालक डॉ प्रेम कुमार छात्रों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसमें मछलियों और झींगा की संस्कृति, जीवित जल जीवों की खाद्य संस्कृति, खारे पानी में सजावटी मछलियों की संस्कृति, खारे जल में मछलियों का पालन, मत्स्य की बीमारी एवं रखरखाव, झींगा…
रांची। स्थानीय नीति और ओबीसी आरक्षण पर फैसले के बाद से झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। गुरुवार दोपहर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की और फिर अपने पिता शिबू सोरेन से मिलने के बाद शाम को दिल्ली चले गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली जाने के बाद राजनीतिक गलियारों कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी रांची स्थित आवास में अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें 14 सितंबर 2022 को संपन्न हुई मंत्रिपरिषद की…
रांची। हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनेट में लाये 1932 के स्थानीय नीति का विरोध शुरू हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार अगर इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं करती है तो इससे पूरा कोल्हान जलेगा. राजधानी स्थित अपने आवास में गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार की इस पहल से कोल्हान के 3 जिलों के लाखों लोग स्थानीयता की परिभाषा से प्रभावित होंगे. उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में अलग-अलग भूमि सर्वे किया गया है. कोल्हान में यह सर्वे 1964-1965 का है. 1932 के खतियान…
रांची। राजधानी में सफाई व्यवस्था हाइटेक करने के लिए रांची नगर निगम ने शहर के विभिन्न स्थलों पर स्मार्ट डस्टबिन लगाया है। शहर में कुल 220 स्मार्ट डस्टबिन लगे हुए हैं। एक स्मार्ट डस्टबिन की कीमत तकरीबन 3,80,000 रुपये है, लेकिन स्मार्ट डस्टबिन में लगनेवाले चिप भी अब तक नहीं लग पाये हैं। निगम ने डोर टू डोर कूड़ा उठाव करने वाली कंपनी सीडीसी पर कार्रवाई तो की, मगर स्मार्ट डस्बिटन लगाने वाली कंपनी पर कोई सख्ती नहीं बरती जा रही है। शहर के 77 जगहों पर स्मार्ट डस्टबिन लगे रांची नगर निगम ने 8 करोड़ 48 लाख की लागत…