सूरज कुमार रांची। दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच रविवार को बड़ा तालाब स्थित लक्ष्मी नारायण हॉल में युवा दस्ता रांची के सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे रांची के सिटी एसपी अंशुमन कुमार। बैठक की अध्यक्षता की युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने। युवा दस्ता के अध्यक्ष राजेश गुप्ता छोटू और पत्रकार हरिनारायण सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे। युवा दस्ता की बैठक में दुर्गापूजा महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रीय प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली कठिनाइयों पर प्रकाश…
Author: admin
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। लोअर बाजार थाना पुलिस ने मटका (जुआ) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मनोज कुमार गुप्ता, एखलाक अहमद, मोहम्मद नौशाद, शेरू अंसारी, अरबाज अंसारी, मोहम्मद इमरान, अमित मुंडा, मोहम्मद शाहनवाज, उस्मान, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद साकिब, रिजवान खान, पवन कुमार डे, दिल अफरोज आलम, आतिफ आफताब, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद सुहैल और मोहम्मद राजू शामिल है। इनके पास के मटका जुआ खेलने तथा खिलाने का सामान, ताश का पत्ता, केलकुलेटर, मटका चार्ट, रजिस्टर, 13 पीस मोबाइल, 47 हजार 320 रुपये नगद, 368 पीस अलग अलग कंपनी का नशीला कैप्सूल बरामद…
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट की दो नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित रेणु ने एसडीपीओ नौशाद आलम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। इसके बाद महज तीन दिन में पुलिस ने चौतरफा घेराबंदी कर कांड में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस की सख्त कार्रवाई देख मुख्य आरोपी श्रीकांत वर्मा ने थाने में खुद आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं आरोपी…
रांची। झारखंड के 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी कारू हुलास यादव को महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार किया है। उसको महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने रविवार को पालघर जिले के नालासोपारा थाना क्षेत्र स्थित एक चॉल से गिरफ्तार किया है। वह भाकपा माओवादी संगठन में रीजनल कमेटी का सदस्य है। महाराष्ट्र एटीएस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। इलाज के लिए गया था महाराष्ट्र कारू हुलास यादव मूल रूप से हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। वह महाराष्ट्र के पालघर जिले में इलाज करवाने के लिए गया था। इसी दौरान इसकी सूचना महाराष्ट्र पुलिस को मिली,…
गढ़वा। गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड में विगत 20 अगस्त को थाना का घेराव कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के मामले में कार्रवाई की गयी है। राज्य सरकार ने सीओ अंगारनाथ स्वर्णकार का तबादला कर दिया है। उन्हें मेराल अंचल कार्यालय से हटा कर भूमि सुधार विभाग रांची में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, मेराल थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद को पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने लाइन हाजिर कर दिया है। रंका थाना में पदस्थापित एसआइ नीतीश कुमार को मेराल थाने का नया प्रभारी प्रभारी बनाया गया है। हत्यारोपित को हिरासत से छोड़ने का मामला…
रांची। झारखंड के गिरिडीह जिले से रांची जा रही शिवा नामक बस शनिवार को हजारीबाग-बगोदर एनएच -100 पर दारू के पास शिवानी नदी में पलटी गयी। इसमें सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हो गए। घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, मृतकों के नाम सामने नहीं आए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। खबर मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। सभी लोग कीर्तन में शामिल होने रांची…
भारत का 70 साल का इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। नामीबिया से आए 8 चीतों ने देश की सरजमीं पर पहला कदम रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में बॉक्स खोलकर 2 चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ा। पीएम मोदी ने चीता मित्रों से कहा- कूनो में चीता फिर से दौड़ेगा तो यहां बायोडायवर्सिटी बढ़ेगी। यहां विकास की संभावनाएं जन्म लेंगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। PM ने लोगों से अपील की कि अभी धैर्य रखें, चीतों को देखने नहीं आएं। ये चीते मेहमान बनकर आए हैं। इस क्षेत्र से अनजान हैं। कूनो को ये अपना घर बना…
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के सामने बड़ी मुसीबत आन पड़ी है। CBI ने तेजस्वी यादव की जमानत को रद्द करने के लिए दिल्ली की अदालत में एक अर्जी लगाई है। इसके बाद कोर्ट ने तेजस्वी यादव को नोटिस भी जारी कर दिया है। इस अर्जी के बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने तेजस्वी को समन किया है। सीबीआई की विशेष अदालत में दी गई अर्जी के बाद बिहार की सियासत में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव आईआरसीटीसी टेंडर घोटाले के आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। सीबीआई…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उत्तर प्रदेश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है। जेडीयू के एक सीनियर नेता इस तरह की बात कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) बिहार से प्रकाशित अखबारों में फुल पेज का विज्ञापन दे रहे हैं। वैसे तो लोकसभा चुनाव में अभी करीब पौने दो साल का वक्त है। मगर तैयारी ऐसी कि जैसे अगले तीन-चार महीने में ही चुनाव हो। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार यूपी के फूलपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। फूलपुर से नीतीश कुमार के चुनावी…
रांची। राज्यपाल रमेश बैस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। राज्यपाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए आपके द्वारा किये गए कार्य अविस्मरणीय हैं। उन्होंने कहा कि आपका प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव सबका मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिये प्रार्थना की।
रांची । कांके स्थित पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय का अस्तित्व खतरे में है। कॉलेज में नियमित शिक्षकों की कमी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा करते हुए भारतीय पशु चिकित्सा परिषद ने मान्यता देने से इंकार कर महाविद्यालय में नामांकन पर रोक लगा दी है। 124 नियमित शिक्षकों में मात्र 29 शिक्षक पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय में 124 नियमित शिक्षकों के पद हैं, जिनमें अभी मात्र 29 शिक्षक हैं। पिछले कई वर्षों से राज्य सरकार द्वारा नियमित बहाली नहीं होने के कारण विश्वविद्यालय ने अनुबंध पर शिक्षकों की बहाली की थी। वर्तमान में महाविद्यालय में 20 अनुबंध…