आजाद सिपाही संवाददाता गिरिडीह। जिले के गांवा थाना क्षेत्र के जामदार के बलवागढ़ो गांव में 60 वर्षीय किसान बाशो महतो की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। सोमवार को महतो का शव जंगल में मिला है। महतो बगल के दूसरे थाना क्षेत्र तिसरी के मंझलाडीह गांव का रहने वाला था। उसका शव गांवा थाना इलाके के बलवागढ़ों गांव के जंगल में मिला है। गांवा थाना पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी है। सोमवार को ग्रामीणों ने जंगल में इस शव को देखा था। महतो के सिर पर धारदार हथियार के निशान हैं। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव…
Author: admin
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। 23 सितंबर को स्व बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड महिला मोर्चा का राज्य के सभी 260 प्रखंडों में सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन की जानकारी देते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि झारखंड आंदोलन के मसीहा बिनोद बिहारी ने शिक्षित, संगठित और स्वाभिमानी समाज की परिकल्पना की थी। 23 सितंबर को उनकी जयंती है। इस दिन आजसू पार्टी की ओर से अखिल झारखंड महिला मोर्चा का राज्य के सभी प्रखंडों में सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है। सम्मेलन को लेकर प्रदेश…
रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता गुरुवार को हजारीबाग बस हादसे में घायल लोगों से मिलने गुरुनानक अस्पताल पहुंचे। रांची के गुरुनानक हॉस्पिटल में छह घायलों को भर्ती किया गया था। इनमें से चार को इलाज के बाद छुट्टी दे दे दी गयी है। वर्तमान में दो घायलों (एक महिला और एक पुरुष) का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बन्ना गुप्ता ने दोनों घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना भी जताई। अस्पताल में भर्ती महिला का हाथ टूट गया है। पुरुष के सिर पर चोट आई है। दोनों की हालत खतरे…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीसी को एक ही जगह पर 60 से 100 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिससे 20 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगाया जा सके। मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली निशुल्क देने की योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य में किस फीडर से कितनी बिजली बेची जा रही है और कितना रेवेन्यू…
रांची | एक बार फिर पुन्दाग इलाके में एक दुकान से बम बरामद किया गया है. हटिया डीएसपी और प्रभारी ने छापेमारी के दौरान एक दुकान से बम बरामद किया, जिसे जगुआर की बीडीएस टीम ने डिफ्यूज कर दिया. बम मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. बता दें की पिछले सप्ताह सुखदेव नगर में पुलिस ने पिंटू नामक व्यक्ति के घर से बम बरामद किया था. आरोपी के पास से एक पिस्टल और कुछ गोलियां भी बरामद की गयी थी. सुखदेव नगर इलाके से बरामद बम को…
बिहार के मुख्यमंत्री और 2024 में खुद को विपक्ष का पीएम पद का चेहरा माननेवाले नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग उठायी है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें केंद्र में सरकार बनाने का मौका मिला, तो वह बिहार के अलावा अन्य पिछड़े राज्यों को भी विशेष राज्य का दर्जा देंगे। यह पहली बार नहीं है, जब नीतीश ने यह मुद्दा उठाया है। वह पहले भी राज्य के लिए विशेष दर्जे की मांग करते रहे हैं, लेकिन तब, जब वह भाजपा के साथ चुनाव में नहीं उतरते। भाजपा…
RANCHI | राज्य सरकार विलुप्त होती आदिम जनजातियों के अस्तित्व को बचाने की दिशा में एक कदम आगे बढाया है. सरकार इसके लिए फिल्म निर्माताओं से मदद लेगी. इसके लिए टेंडर भी जारी कर दी गयी हैं. जानकारी के अनुसार झारखंड में (2011 की जनगणना के आधार पर) विशेष जनजाति की आबादी दो लाख 92 हजार है. इसमें सबर जैसे जनजाति की आबादी 3 प्रतिशत ही है. राज्य में सबर के सामने चुनौती तो है ही, असुर, बिरहोर, बिरजिया, माल पहाड़िया, सौरिया पहाड़िया, कोरवा सबर, हिल खड़िया और परहिया आदिम जनजातियों की श्रेणी में आने वाले भी खतरे के दायरे…
1932 के खतियान का विरोध करने पर छह लोगों को रांची जिला प्रशासन ने भेजा नोटिस रांची। झारखंड में पिछले कई वर्षों से स्थानीय नीति का मुद्दा सुर्खियों में रहा है। बाबूलाल मरांडी जब मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने एक बार डोमिसाइल नीति बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया, लेकिन वह मुद्दा विवाद की भेंट चढ़ गया। रघुवर दास ने अपने हिसाब से स्थानीय नीति बनायी, जो विपक्ष को मान्य नहीं हुई। हेमंत सोरेन जब सीएम बने, तो उन्होंने रघुवर दास के स्थानीय नीति मामले को अमान्य कर दिया। अभी-अभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने 14 सितंबर को मंत्रिमंडल…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। आजसू पार्टी के रांची स्थित प्रधान कार्यालय में केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी और केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता मीडिया से मुखाबित हुए। इन तीनों ने हेमंत सोरेन सरकार की ओर से स्थानीयता एवं आरक्षण के संदर्भ में लिये गये निर्णय का स्वागत किया। कहा कि झारखंडी हित और राज्य के विकास के लिए सरकार कोई भी निर्णय लेगी, तो आजसू पार्टी इसका अभिनंदन करेगी। स्थानीयता का निर्धारण नियोजन का आधार बने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित…
साहिबगंज। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि संताल परगना के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में बांग्लादेसी घुसपैठियों के आकर बसने की बात सामने आ रही है। इससे क्षेत्र की डेमोग्राफी बदल गयी है। अगर भाजपा की सरकार राज्य में बनी, तो संताल परगना में मिनी एनआरसी करायी जायेगी। बाबूलाल मरांडी स्थानीय अतिथि भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1932 के खतियान के आधार पर राज्य में स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बन सकती है। सत्ताधारी दल के नेता लोगों को बरगलाने के लिए यह शिगूफा छोड़ रहे हैं। पूर्व…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। डीजीपी नीरज सिन्हा रविवार को बूढ़ा पहाड़ पहुंचे और झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के जांबाज जवानों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सलियों के लिए कोई जगह नहीं है और उन पर चौतरफा प्रहार जारी रहेगा। सुरक्षा बलों के मनोबल और इच्छाशक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रतिकूल मौसम, भारी बारिश और आंधी तूफान के बावजूद अभियान जारी है और नक्सली भाग रहे हैं। डीजीपी के नेतृत्व में एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर, आइजी सीआरपीएफ अमित कुमार, आइजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर, एसपी शिवानी तिवारी हेलीकॉप्टर से बूढ़ा पहाड़…