रांची। सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए लागू किये गये प्रयास सह प्रोजेक्ट इंपैक्ट के अनुश्रवण के लिए गठित राज्यस्तरीय अनुश्रवण दल के पदाधिकारियों ने एक बार फिर कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर अनियमितता बरतने के मामले में कार्रवाई की अनुशंसा की है। रामगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन निशा भारती और लेखपाल सह कंप्यूटर आॅपरेटर मनोज कुमार गुप्ता के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है। इस बाबत दोनों को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शोकॉज जारी किया है। साथ ही तत्काल वेतन बंद कर दिया गया है। साथ ही प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध…
Author: admin
कोलकाता। महिला उत्पीड़न की घटना के विरोध में शुक्रवार को तृणमूल शिक्षा सेल की ओर से शुक्रवार को राजभवन अभियान कर राज्यपाल के इस्तीफे की मांग की गई। इस दौरान रैली की शक्ल में तृणमूल समर्थक राजभवन की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने राजभवन के पास रेलिंग लगाकर रैली को रोकने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिया। इस पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ कर राजभवन तक पहुंचने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार, तृणमूल शिक्षा सेल की रैली शुक्रवार को रानी रासमणि एवेन्यू से…
कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने संदेशखाली की भाजपा नेता मम्पी दास को तुरंत रिहा करने को कहा है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस जय सेनगुप्ता ने गिरफ्तारी पर कई सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तार क्यों किया, इसकी विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार दे। मम्पी ने गिरफ्तारी के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारी अवैध थी। मामले की सुनवाई शुक्रवार को कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस सेनगुप्ता की बेंच में हुई। जज ने कहा कि याचिकाकर्ता को निजी मुचलके पर तुरंत हिरासत से रिहा किया जाना चाहिए। उनके खिलाफ धारा 195ए के तहत…
रांची। इस बार मानसून केरल तट से 28 मई से तीन जून के बीच टकरायेगा। हालांकि सामान्य परिस्थितियों में मानसून एक जून को केरल तट से टकराता है। इस बार संभावना है कि मानसून जल्दी ही केरल तट से टकराये, जबकि झारखंड में मानसून की दस्तक 13 जून के बाद होने की संभावना है। सामान्य परिस्थितियों में मानसून की दस्तक 15 से 20 जून के बीच होता है, लेकिन इस बार मानसून राज्य में दो दिन पहले पहुंच सकता है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने भी सूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि पश्चिम बंगाल में मानसून…
रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों के परफॉरमेंस स्वमूल्यांकन प्रतिवेदन ऑनलाइन जमा करने के लिए नये सिरे से तिथि तय कर दी गयी है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत प्रतिवेदक पदाधिकारियों के स्तर से ऑनलाइन एपीएआर मूल्यांकन के लिए 30 जून 2024 अंतिम तिथि तय की गयी। 10 जुलाई तक समीक्षा पदाधिकारी स्तर से ऑनलाइन एपीएआर मूल्यांकन किया जायेगा। 20 जुलाई तक स्वीकरण पदाधिकारी के स्तर से एपीएआर मूल्यांकन किया जायेगा। बता दें कि विगत एक साल से यह प्रयास हो रहा है कि सारे झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी अपना स्व…
रांची। सरला बिरला देवी की सुपुत्री केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चेयरपर्सन मंजुश्री खेतान का गुरुवार को कोलकाता में निधन हो गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सरला बिरला विश्वविद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। विवि के कुलपति प्रो गोपाल पाठक ने स्मृतियों को साझा किया। कहा कि दुख की इस घड़ी में सरला बिरला परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। शोक सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और डॉ प्रदीप वर्मा…
रांची। मई के आखिरी दिनों में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस संबध में दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से सूचना जारी की गयी है, जिसमें बताया गया है कि आद्रा मंडल में निमार्ण कार्य के कारण आने वाले समय में ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों कक मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसमें राज्य से चलने वाली ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर हटिया एक्सप्रेस की यात्रा 22, 24 और 26 मई को परिवतिर्त मार्ग से होगी। इस दौरान ट्रेन चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 08174 और…
कोलकाता। कूचबिहार के शीतलकुची में फिर गोली चली है। गुरुवार रात के अंधेरे में तृणमूल के पंचायत प्रमुख को गोली मारी गयी है। उन्हें घुटने के ऊपर गोली लगी है। गंभीर हालत में उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल तृणमूल नेता का नाम अनिमेष रॉय है। इस घटना में तृणमूल ने बीजेपी के लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। अनिमेष कूचबिहार के शीतलकुची ब्लॉक के लालबाजार के पंचायत प्रमुख हैं। वह गुरुवार रात लालबाजार चौपाटी पर एक संगठनात्मक बैठक के बाद घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें पहले शीतलकुची प्राथमिक स्वास्थ्य…
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संदेश खाली मामले के अभियुक्त शेख शाहजहां की करीब 14 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इनमें जमीन और बैंक जमा शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, शाहजहां के परिवार की संपत्तियों को भी जब्त कर लिया गया है। इससे पहले इसी मामले में करीब 12.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। शाहजहां के अलावा उनके भाई आलमगीर शेख की भी संपत्ति ज़ब्त कर ली गई है। ईडी जमीन पर कब्जा करने और वहां भेड़ और मछली पालन कर काले धन को सफेद करने के आरोपों की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया…
कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 29.02 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 30 से 38 डिग्री सेल्सियस के…
पलामू। जिले के पाटन प्रखंड के किशुनपुर में बरसों पुराने लगने वाले बाजार में चहारदीवारी दिए जाने से शुक्रवार सुबह स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकजुट होकर चहारदीवारी ढाह दी। बाजार एवं रास्ता रोके जाने को लेकर ग्रामीण गुस्से में थे। बताया गया कि सोमवार और बुधवार को बरसों पुराने लगने वाले बाजार में एग्रीमेंट के माध्यम से किशुनपुर निवासी शुभम क्रांति द्वारा चहारदीवारी का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने इस चहारदीवारी निर्माण का विरोध करते हुए मौके पर पहुंचे और दीवार देने के लिए जोड़ी गई ईट को गिरा दिया। आरोप लगाया कि…