Author: admin

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सम्मानित जनता ने चार चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारो खाने चित्त कर दिया है। भानुमति का कुनबा बिखर रहा है। बचे हुए चुनाव में कोई मेहनत भी नहीं करना चाहता। इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता पहले से निराश थे। अब उन्होंने घर से निकलना ही छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सपा और कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किए और कहा कि आपको भीतर की बात बताता हूं। मोदी ने कहा कि खबर पक्की होती है तब ही मैं भीतर की बात बोलता हूं।…

Read More

बलिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकन्दरपुर में चुनावी जनसभा में ऐलान किया कि केंद्र में तीसरी बार सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। यह हमारा कमिटमेंट है। क्योंकि यह भारत के संविधान के नीति निर्देशक तत्वों में शामिल है। राजनाथ सिंह ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि संविधान निर्माताओं ने भी समान नागरिक संहिता के बारे में कहा था। उन्होंने कहा कि हम राजनीति देश बनाने के लिए करते हैं। आज देश की चौड़ी…

Read More

रायबरेली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मणिशंकर अय्यर और फारूख अब्दुल्ला कहते हैं कि पीओके की बात मत करो। पाकिस्तान के पास एटम बम है। मैं आज यहां से कहकर जाता हूं, आपको डरना है तो डरिये लेकिन पीओके भारत का है, रहेगा और हम इसे लेकर रहेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एसबीएस कान्वेंट स्कूल के सामने मैदान, परशुरामपुर, थिकाही जगतपुर सलोन रोड में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल के…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने आम आदमी पार्टी की नेता और राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव को एक बार फिर नोटिस जारी कर शनिवार को पेश होने को कहा है। अगर वे कल भी पेश नहीं होते तो आयोग के सदस्य उसके घर जाकर उनसे सवाल जवाब करेंगे। शुक्रवार को उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर पेश होना था लेकिन वे पेश नहीं हुए। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा, “जब हमने सोशल मीडिया पर यह देखा तो…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 18 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। वैसे इस दुनिया में हर तारीख को कुछ न कुछ अच्छा-बुरा घटित होता रहता है। इनमें से कुछ घटनाएं वक्त के साथ भुला दी जाती हैं और कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास में अपना नाम दर्ज कराती हैं। 1974 में 18 मई की तारीख एक ऐसी अहम घटना के साथ इतिहास में दर्ज है, जिसने भारत को दुनिया के परमाणु संपन्न देशों की कतार में खड़ा कर दिया। भारत ने राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था। इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में झारखंड की तीन सीटों पर 20 मई को मतदान होंगे। इस चरण में चतरा, हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक तैयारी की है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के साथ आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई इंतेजाम किए हैं। बूथों को सजाने का काम अंतिम चरण में है। महिला, निशक्त और युवाओं के लिए अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए बूथों को भव्य रूप दिया जा रहा है, जिसमें झारखंड की सभ्यता-संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।…

Read More

लोहरदगा। मोटर वाहन दुर्घटना क्लेम केस के लंबित वादों को लोक अदालत के जरिए निपटाने के लिए आठ जून को सिविल कोर्ट परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। इसके मद्देनजर शुक्रवार को क्लेम केस के अधिवक्ता एवं इंश्योरेंस के अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक डालसा सचिव राजेश कुमार के कार्यालय कक्ष में हुई। बैठक में वकीलों ने ज्यादा से ज्यादा केस निपटाने के लिए संकल्प व्यक्त किया। साथ ही अधिवक्ताओं ने 16 ऐसे क्लेम वादों का सूची डालसा सचिव को सौंपी, जिसका निस्तारण आने वाले आठ जून को विशेष लोक अदालत में किया जा सकता है। डालसा सचिव ने…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 19 मई को जमशेदपुर में प्रस्तावित चुनावी जनसभा के मद्देनजर सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय से 1651 अतिरिक्त जवानों की प्रतिनियुक्ति शुक्रवार से की गई है। इसमें 27 इंस्पेक्टर, 246 एसआई और एएसआई, 1246 लाठी बल, 82 सशस्त्र बल, 50 यातायात पुलिसकर्मी, दो बीडीएस की टीमें, तीन हिट टीमें, तीन डॉग स्कवायड और रैप की दो कंपनियों सहित इको की चार टीमें शामिल हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर हथियाबंद जवान तैनात रहेंगे। इसके लिए आसपास के जिलों और ट्रेनिंग सेंटर से भी पुलिस बल बुलाया गया है। जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी…

Read More

रांची। रांची की सुखदेव नगर थाना पुलिस ने महिला पर केरोसिन तेल डालकर जलाने के प्रयास करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में महिला का पति निखिल प्रसाद साहू और जेठ रोहित प्रसाद साहू शामिल हैं। डीसीपी प्रकाश सोए ने शुक्रवार को बताया कि 16 मई की रात महिला पूजा कुमारी थाने पहुंची। वह केरोसिन तेल से लथपथ थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वाले मिलकर उसे केरोसिन तेल डालकर आग लगाकर मारना चाहते हैं। किसी तरह वह बचाव करते हुए थाने आयी। उसने कहा कि उसका विवाह 27 फरवरी, 2023…

Read More

भागलपुर। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मखना गांव के छह फरार आरोपियों के घर शुक्रवार को पुलिस ने कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया है। इस दौरान जगदीशपुर पुलिस ढोल बजबाते हुए आरोपित के घर पहुंची और उसके दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया। मामला पंचायत के मुखिया मुकेश मंडल और सरपंच जवाहर यादव के बीच मारपीट से जुड़ा है, जिसमें मुखिया ने सरपंच, उसके पुत्र और भाईयों सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दर्ज प्राथमिकी में मारपीट और अनुसूचित जाति एक्ट के तहत आरोप लगाया गया था, जिसके बाद से सरपंच और उसके सहयोगी फरार चल रहें हैं।…

Read More

हेमंत को फिलहाल नहीं मिली सुप्रीम राहत जमानत पर मंगलवार को फिर सुनवाई रांची। लैंड स्कैम के जरिये मनी लांड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। शुक्रवार को इडी की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया जा सका, जिसके बाद कोर्ट ने इडी को मंगलवार तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। हेमंत की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने सुनवाई की। उनकी ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल और एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड प्रज्ञा…

Read More