Author: admin

रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा लाख कोशिश कर ले, राज्य की हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के काम करने की रफ़्तार को नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय को आत्मसात कर काम कर रही है। सरकार का हर फैसला इस बात की नजीर है कि उसमें सर्वजन का सुख निहित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य की जनता से वादा किया है कि ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे। बहुत जल्द इस पर भी राज्य सरकार फैसला लेने जा रही है। हर हाल में झारखंड की पिछड़ी…

Read More

रांची। आदिवासी छात्रा का पेड़ से लटका शव मिलने के पांच दिन बाद अब दुमका आदिवासी छात्र का पेड़ से लटका शव मिला है। हत्या की आशंका जतायी गयी है। नगर थाना क्षेत्र के न्यू बांध पाड़ा क्षेत्र से पेड़ से लटका छात्र का शव बरामद हुआ है। छात्र दसवीं का विद्यार्थी था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि इसी सप्ताह दुमका में पेड़ से लटका नाबालिग लड़की का…

Read More

रांची। झारखंड में इस साल बारिश कम हुई है। आइएमडी के आंकड़ों के अनुसार इस साल अभी तक राज्य में सामान्य से 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं राज्य के 15 जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। दो जिलों (गढ़वा और पलामू) की स्थिति काफी दयनीय है। झारखंड में मात्र लगभग 10 प्रतिशत खेती के क्षेत्र ही सिंचित हैं। इसका सीधा प्रभाव राज्य की प्रमुख खरीफ फसल धान पर पड़ा है। झारखंड भयंकर सुखाड़ की चपेट में है, इसलिए केंद्र और राज्य सरकार को तुरंत राहत पैकेज देना चाहिए। यहे बातें झारखंड जनाधिकार महासभा ने फिल्ड…

Read More

रांची। खाद्य सुरक्षा योजना का दायरा बढ़ाते हुए पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लाभुकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी की थी। झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अभी तक लाभुकों की संख्या 15 लाख थी, जिसे बढ़ाकर 20 लाख किया गया है। 5 लाख लाभुकों के बढ़ोतरी में संथाल परगना के सभी छह जिले (दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा, जामताड़ा, देवघर) प्रभावित हुए हैं। छह जिलों को मिलाकर कुल 1,66,193 लाभुकों को सीधे-सीधे लाभ मिलेगा। 5 लाख लाभुकों के बढ़ोतरी में 33.23 प्रतिशत संथाल से हैं। हालांकि सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल की है। यह कुल 33.91 प्रतिशत…

Read More

रांची। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी की विधानसभा सदस्यता खत्म करने को लेकर दायर याचिका पर विधानसभा अध्यक्ष के कोर्ट में सुनवाई हुई। तीनों विधायकों के वकील सुनवाई के दौरान उपस्थित हुए। विधायकों के वकील ने स्पीकर से जवाब देने के लिए आठ हफ्ते का समय मांगा। विधायकों के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि तीनों विधायक फिलहाल कोलकाता में हैं। जवाब दाखिल करने के लिए इन्हें झारखंड आना जरूरी है। वहीं आलमगीर आलम के वकील ने कहा कि जल्द से जल्द मामले की सुनवाई हो। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद स्पीकर ने…

Read More

रांची। सदर अस्पताल के गाइनिकोलॉजी विभाग में बुधवार को जम कर हंगामा हुआ। हंगामा पिठोरिया से आयी महिला ने किया। इसके बाद अस्पताल परिसर में कुछ वक्त के लिए अफरातफरी मच गयी। मिली जानकारी के मुताबिक फरहाद जबी नाम की महिला अपनी स्वास्थ्य के जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंची थी। उसके साथ जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया गया था। डॉक्टर ने अभद्रता की महिला ने बताया कि मैं पिठोरिया से इल्कराने आयी हूं। मैं अपनी समस्या बता रही थी, जिस पर ड्यूटी में तैनात डॉक्टर झल्ला गयी। नर्स और डॉक्टर ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए अभद्रता…

Read More

रांची। झारखंड में सक्रिय भाकपा माओवादी संगठन के नक्सली इंग्लिश बोलना सीख रहे हैं। इस बात की पुष्टि झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ पर चलाये जा रहे एंटी नक्सल अभियान के दौरान हुई है। गौरतलब है कि अभियान के तहत सुरक्षा बलों को मंगलवार ( 5 सितंबर) को चाइनीज ग्रेनेड सहित 106 से अधिक अलग-अलग तरह के लैंडमाइंस और 350 से अधिक गोलियां मिलीं। इस दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के बंकर से दो किताब बरामद की है, जिनमें इंग्लिश सीखने और इंग्लिश बोलने के दौरान होनेवाली गलती के बारे में बताया गया है। पहली किताब…

Read More

चाईबासा जिले के रेंगरा के जंगल में पुलिस और नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ के बीच मुठभेड़ हुई है. नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के बंकर को ध्वस्त कर दिया. वहां से दैनिक उपयोग में आने वाले कई सामान को भी जब्त किया है

Read More

झारखंड पुलिस के डीएसपी को जल्द ही आईपीएस रैंक में प्रोन्नति मिलने वाली है. इसको लेकर गृह विभाग ने बीते 29 अगस्त को यूपीएससी को प्रोन्नति पाने वाले डीएसपी के नामों की सूची भेज दी है. जानकारी के मुताबिक यूपीएससी के द्वारा अगले सप्ताह स्क्रूटनी किया जायेगा, फिर बोर्ड का गठन किया जायेगा. जिसके बाद डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति मिलेगी. ये हैं UPSC को भेजे गए नाम  सरोजनी लकड़ा, अमेल्डा एक्का, सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय, विजय आशीष कुजूर, दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, दीपक कुमार-1, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, राजेश…

Read More

पटना | बिहार में अपराधी एक्‍शन में हैं। उन्होंने सिवान में पुलिसकर्मी को मौत के घाट उतारा और राजधानी पटना में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है। मामला बायपास थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास का है। जहां अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी है। जिसमें दोनों युवकों कि मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के बारे में जो बातें छन कर आ रही है वो यह है कि दोनों युवक कंकड़बाग से पटना सिटी दादरमंडी के लिए लौट रहा थे। तभी अगमकुआं के शीतला मंदिर के पास घात लगाए अपराधियों ने दोनों…

Read More

झारखंड सरकार ने देवघर जिले के सात प्रमुख स्थलों को स्थानीय पर्यटक स्थल घोषित किया है. इस संबंध में पर्यटन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. श्रेणी डी के तहत फागो धाम,मधुपुर, जामाशिवधाम,मधुपुर,पनाहकोला मजार,मधुपुर,सारठ मजार,सारठ, बभनगामा दुबे धाम,सारठ,गोसुवाधाम दु:खहरण बाबा,कर्रौ,लालगढ़ मजार,कर्रौ को पर्यटन स्थल के रूप में घोषित किया गया है. विभाग अब इन स्थानीय महत्व के स्थलों को विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करेगा. संबंधित देवघर जिला इसके विकास के लिए  प्रस्ताव भी मांगा जा रहा है.

Read More