Author: admin

राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों की नौ वीं कक्षा में नामांकित और अध्ययनरत सभी श्रेणी के विद्यार्थियों को अनिवार्य पुस्तकों के अलावा विशेष पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी। इन पुस्तकों में शब्दकोश, एटलस, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी ग्रामर शामिल हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इससे संबंधित स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव पर अब मंत्रिमंडल की स्वीकृति ली जाएगी। विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास के लिए उठाए जा रहे जा रहे कदम सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास को लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में नौ वीं…

Read More

रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में अगले माह तक जेब्रा लाया जाएगा। जेब्रा अलीपुर जू कोलकाता से लाया जा रहा है। प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि आधिकारिक स्वीकृति के लिए कागजात केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण में भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही कोलकाता से जेब्रा का जोड़ा को लाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगा। जेब्रा के बदले में बिरसा जू से एक जोड़ा हिमालयन भालू और एक जोड़ा देशी भालू अलीपुर जू को दिया जाएगा। बताया गया कि ओरमांझी स्थित बिरसा जू में अभी चार शेर, दस बाघ और आठ तेंदुआ सहित…

Read More

रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर चुटुपालू घाटी हादसों का घाटी बनकर रह गया है। मंगलवार को एक बार फिर यहां पर हाई इंफ्लेमेबल बेंजीन लदा टैंकर पलट गया। रांची- पटना मुख्य मार्ग पर टैंकर पलटते ही बेंजीन सड़कों पर बहने लगा। इस हादसे में टैंकर पर सवार ड्राइवर बाल-बाल बचा। इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि विशाखापट्टनम से पंजाब जा रहा टैंकर घाटी में घुसते ही अनियंत्रित हो गया। गड़के मोड़ के पास टैंकर बीच सड़क पर ही पलट गया। उसके पीछे आ रहे एक टाटा थी उस दुर्घटना…

Read More

जुडको ने बिरसा मुंडा जेल परिसर में बने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क को ट्रायल के रूप में मंगलवार से खोल दिया है। लोग यहां सुबह दस से शाम पांच बजे तक भ्रमण कर सकते हैं। हालांकि, यह अभी ट्रायल के रूप में खोला गया है। बताया गया है कि लोगों ने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने पार्क के अंदर काफी आनंद लिया। बताया जाता है कि अगर ट्रायल सफल रहा तो यह पार्क आम लोगों के घूमने के लिए खोल दिया जायेगा। इसके खुलते ही रांची वासियों के पास क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के…

Read More

झारखंड के रिम्स में ही कोरोना वायरस के वेरिएंट की अब पहचान हो सकेगी। रिम्स को अपना जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन मिल गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात मशीन रिम्स पहुंची। अब रिम्स में जिनोम सिक्वेंसिंग आने से वैरिएंट की पहचान के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कोरोना वायरस के अलावा कई तरह के अनुवांशिक शोध में इस मशीन का इस्तेमाल हो सकेगा। इसके लिए रिम्स में अलग से एक डिपार्टमेंट भी तैयार किया गया है। मालूम हो कि यह मशीन एनएचएम के माध्यम से खरीदी गई है। दूसरी मशीन दुमका के लिए खरीदी जानी है। उल्लेखनीय…

Read More

झारखंड के कई जिलों में अभी से ही प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर दिया है। राज्य के कम से कम 10 जिले बुधवार से तीन दिनों तक लू की चपेट में आने वाले हैं। मौसम विभाग ने आगाह किया कि कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। विभाग के अनुसार राज्य में दो अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा लेकिन इस दौरान धूप तेवर दिखायेगी। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 29 मार्च से 31 मार्च तक राज्य के विभिन्न जिलों में लू…

Read More

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लिपिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लिपिक रांची एसएसपी ऑफिस में पदस्थापित है। बताया गया है कि लिपिक का नाम दीपक कुमार है। उसे एसीबी रांची की टीम ने मंगलवार को पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लिपिक की गिरफ्तारी रांची समाहरणालय स्थित एसएसपी ऑफिस से हुई है। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम दीपक कुमार को एसीबी मुख्यालय ले जाकर पूछताछ कर रही है। एसीबी के एसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।

Read More

जिले के एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर ली। इस दौरान उसने अपने मरने की वजह भी रिकॉर्डिंग कर अपने घर वालों को भेजा है। मृतक की पहचान बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत घुटुआ हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले रोहित कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। रोहित ने भदानीनगर ओपी क्षेत्र के चेनगड्डा रेलवे ओवरब्रिज से ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। मंगलवार को भदानीनगर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों के अनुसार मरने से पहले युवक के द्वारा एक ऑडियो रिकॉर्डिंग बनाया गया है।…

Read More

कृषि, पशुपालन विभाग ने किसानों को आर्थिक, सामाजिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाने की एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत मंगलवार को नेपाल हाउस स्थित विभाग के मंत्री के कार्यालय में प्रदान एनजीओ के साथ एक करार हुआ है। इस करार के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों से विधायकों की अनुशंसा पर कुल 100 गांवों का चयन किया जायेगा। राज्य के 100 स्मार्ट विलेज के किसानों को आर्थिक और सामाजिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाया जायेगा। यह जानकारी राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने एमओयू के बाद पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि इन गांवों में रहने वाले…

Read More

झारखंड भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मंराडी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार और उनकी पार्टी झामुमो में स्थानीय और नियोजन नीति को लेकर परस्पर संवादहीनता की स्थिति है। अब झामुमो और हेमंत सरकार ही स्पष्ट करे कि वो किस नीति के तहत नियोजन की प्रकिया शुरू करना चाहती है। भाजपा की और से कोई विरोध नहीं होगा, ये तय है। मरांड़ी मंगलवार को सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर ऱहे थे। उन्होंने कहा कि नियोजन हो या स्थानीय नीति। हेमंत सरकार और झामुमो दोनों को समझ ही नहीं आ रहा…

Read More

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर रविवार को बख्तियार पुर में एक युवक ने हमला कर दिया। नीतीश बख्तियारपुर में मूर्ति का मल्यार्पण करने गये थे। इस दौरान मंच पर चढ़कर एक युवक ने उनपर हमला कर दिया। घटना बख्तियारपुर बाजार की बतायी जा रही है। बख्तियारपुर में ही नीतीश कुमार का पैतृक घर है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नीतीश कुमार किसी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे हैं। तभी एक युवक तेजी से पीछे से आता है। वह सुरक्षाकर्मियों के बीच से होता हुआ सीधे नीतीश कुमार के पीछे पहुंचता है और हाथ उठा देता है।…

Read More