Author: admin

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तैयारी पर ग्रहण लग सकता है। मैट्रिक-इंटर परीक्षा के करीब सात लाख परीक्षार्थियों की किस्मत जैक की तैयारी पर टिकी है। जानकारी के अनुसार 24 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर जैक की अभी तक बोर्ड की बैठक नहीं हो पायी है, जिससे परीक्षा संबंधी तैयारी पूरी नहीं हो सकी है। यहां तक कि परीक्षा संबंधी बजट को लेकर भी कोई अहम फैसला नहीं हो पाया है। बोर्ड परीक्षा को लेकर नीतिगत निर्णय भी नहीं लिया जा पा रहा है। इस संबंध में जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो…

Read More

चारा घोटाला में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से रिम्स के पेइंग वार्ड में शनिवार को लालू से बिहार के राजद नेता शिवानंद तिवारी और झारखंड के नेता संजय सिंह यादव ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद बाहर निकलने पर उन्होंने कहा कि अपने नेता का हाल जानने के लिए वह रिम्स के पेइंग वार्ड पहुंचे थे। दोनों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया गया है कि मुलाकात के दौरान राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए लालू प्रसाद ने दोनों को कई दिशा निर्देश दिये है। संजय सिंह झारखंड राजद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं। उल्लेखनीय…

Read More

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का आंदोलन शुक्रवार रात आठ बजे से अगले आदेश तक के लिए स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आश्वस्त किया है कि उनकी जितनी भी जायज मांगें हैं, उसे सरकार शीघ्र पूरा करेगी। हेमंत सोरेन ने कहा कि पुलिस के जवान सरकार के अंग हैं। सरकार उनकी समस्याओं से पूरी तरह अवगत है। इसका समाधान निकाला जाएगा। झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। दोनों पक्षों की वार्ता सकारात्मक रही। इसके…

Read More

रामगढ़ छावनी परिषद के अधिकारी अब टैक्स बकायेदारों के घर का दरवाजा खटखटाएंगे। इसकी शुरुआत भी शुक्रवार को हो चुकी है। छावनी परिषद के सीईओ एमएस हरी विजय ने टैक्स वसूली के लिए एक टीम गठित कर दी है। छावनी परिषद का टैक्स ब्रांच बकाया टैक्स वसूली अभियान में सक्रिय हो गया है। टीम ने झंडा चौक, गोला रोड, चट्टी बाजार, बाजार टांड तक डोर टू डोर घूम-घूम कर सख्ती से बकायादारों से टैक्स की वसूली की है। अबतक टैक्स ब्रांच ने वाटर टैक्स, मकान बकाया टैक्स वसूली की है। छावनी परिषद के टीम में टैक्स ब्रांच के अनुजा आइंद,…

Read More

राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि झारखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। हमारा राज्य प्राकृतिक दृष्टिकोण से अत्यन्त समृद्ध और भाग्यशाली है। यह राज्य के विकास एवं राजस्व में अहम भूमिका का निर्वाह कर सकता है। हमें इसे और विकसित करने की आवश्यकता है। वे शुक्रवार को होटल प्रबंधन संस्थान द्वारा प्रमोशन एंड एडवर्टिजमेंट ऑफ लीश्योर एक्टिविटीज फॉर सूस्टैनेबिलिटी ऑफ हॉस्पिटलिटी (पलाश) विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में अपेक्षित गति से पर्यटन का विकास नहीं हुआ है। इसमें हम सभी को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। पर्यटकों…

Read More

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा चुनावी रुझानों में भाजपा से काफी पीछे चल रही है। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की हालत जहां खस्ता हुई वहीं कांग्रेस का सूपड़ा एकदम साफ हो गया है। प्रियंका के धुआंधार प्रचार के बावजूद यूपी चुनाव में कांग्रेस फ्लाप साबित हुई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने करीब एक साल पहले उत्तर प्रदेश की प्रभारी के तौर कमान संभाली थी। तब से लगातार प्रियंका गांधी किसानों, नौजवानों और महिलाओं के मुद्दों को…

Read More

प्रयागराज में 12 विधानसभाओं की मतगणना के दौरान लगातार भाजपा का दबदबा दिखाई दिया। मेजा, फूलपुर, हंडिया, प्रतापपुर विधानसभा की सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। सोरांव की सीट पर शुरू से सपा बढ़त बनाये रही। लेकिन दोपहर बाद अचानक पांसा पलटा और भाजपा गठबंधन के जमुना प्रसाद सरोज धीरे-धीरे कवर करते हुए बढ़त बना लिये। कोरांव विधानसभा की सीट पर भाजपा के राजमणि कोल भारी मतों से आगे हैं और उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया है। इसी प्रकार शहर दक्षिणी से नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी तथा बारा विधानसभा से भाजपा गठबंधन प्रत्याशी वाचस्पति को विजयी घोषित…

Read More

आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर एक बार फिर से भाजपा पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। यहां की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने बहुत भारी बहुमत से जीत हासिल कर कमल खिलाया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शामिल आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर एक बार फिर से कमल खिलाया है। आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर भजपा प्रत्याशियों ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। आगरा की नौ विधानसभा सीटों में आगरा कैंट, आगरा नॉर्थ, आगरा रूरल, आगरा साउथ, बाह, ऐतमादपुर, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़ शामिल हैं।…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने एक लाख 79 हजार मतों से जीत दर्ज कर नया इतिहास रच दिया है। पंकज सिंह नाएडा से चुनाव लड़े हैं। उन्होंने यह रिकार्ड प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में बना है। पंकज सिंह से पहले महाराष्ट्र में अजित पवार ने एक लाख 65 हजार मतों से जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाया था। पंकज ने उनके रिकार्ड को तोड़ दिया है। हालांकि निर्वाचन आयोग की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। पंकज सिंह दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़े हैं।

Read More

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा को जहां स्पष्ट बहुमत मिल चुका है, वहीं बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस की हालत खस्ता है। आशा के अनुरूप परिणाम न आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में मायूसी छायी है। माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सात विधायक चुने गये थे। इस बार कांग्रेस को उम्मीद थी कि प्रियंका गांधी की सक्रियता से पार्टी के विधायकों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन पार्टी को निराशा हाथ लगी है। जैसे -जैसे मतगणना का काम आगे बढ़ता जा रहा है,…

Read More

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतगणना के रुझानों में भाजपा को जबर्दस्त बढ़त मिल चुकी है। वहीं सत्ता में आने का सपा का सपना चकनाचूर होता दिख रहा है। अखिलेश यादव जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा के अध्यक्ष बने तब से उनके खाते में हार ही आयी। मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा को 224 सीटें हासिल हुईं थीं। मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना दिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश न तो सरकार ठीक से चला पाये और न ही संगठन। सबसे पहले अखिलेश ने अपने चाचा…

Read More