Author: admin

जमशेदपुर के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र लिखकर उन्होंने झारखंड की नई रोजगार नीति में ”हिंदी” को सामान्य भाषा के रूप में शामिल करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा है कि हम सभी जानते हैं कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएससीसी) द्वारा सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की अनिवार्य भाषाओं की सूची से हिंदी को हटाने से झारखंड में विवाद छिड़ गया है। ये उन हिंदी भाषी स्थानीय लोगों के साथ अन्याय होगा जो…

Read More

बरकट्ठा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरकट्ठा चौक स्थित ब्रह्मदेव लाल जेनरल स्टोर और राजकुमार राम की गुमटी से अवैध रूप से बिक्री किए जा रहे गांजा के विरुद्ध छापामारी की। इस क्रम में बरकट्ठा स्थित ब्रह्मदेव लाल जेनरल स्टोर से दो कि0 ग्रा0 गांजा, चिलम तथा डाकडीह शिव मंदिर के बगल में संचालित राजकुमार राम की गुमटी से करीब 2.5 किलोग्राम गांजा, चिलम तथा गांजा काटने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाला कुल्हाड़ी नुमा कटर को बरामद किया है। छापामारी के दौरान ग्राम बरकट्ठा ब्रह्मदेव लाल को गिरफ्तार किया गया है।

Read More

राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस ने विश्वविद्यालय में पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर अविलम्ब नियुक्ति का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय में कुलसचिव, उप कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी जैसे पदों का रिक्त रहना उचित नहीं है। विवि में स्थाई व्यवस्था होना चाहिए ताकि वे अपने कार्य के प्रति पूर्णतः जिम्मेदार हों। राज्यपाल मंगलवार को राजभवन में राज्य के विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि समस्याएं आज भी हैं। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, कार्मिक विभाग, झारखण्ड लोक सेवा आयोग को अपने कार्यों में और तेजी लानी…

Read More

रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा ने मंगलवार को एनटीपीसी के सेफ्टी मैनेजर सागर सिंह मीणा को तीन साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपया का जुर्माना भी लगाया है। कोरोना सामग्री से संबंधित बिल पास करने के एवज में सात लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गयी थी। सीबीआई ने आरोपी को तीन लाख रुपया घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। अदालत में आरोपी सागर सिंह मीणा को दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष का सश्रम कारावास और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उल्लेखनीय है कि…

Read More

झारखंड विधान सभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बजट सत्र को लेकर बैठक हुई। बजट सत्र को ध्यान में रखते हुए उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव सहित अन्य विभागों के वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि जो भी विधेयक विधान सभा के पटल पर लाया जाय उसे बारीकी से जांच कर ली जाय। झारखंड वित्त विधेयक, 2021 एवं पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय विधेयक 2021 में त्रुटि का मामला सामने आया है। विभिन्न विभागों में आश्वासन लंबित होने के आलोक में उन्होंने विभागों के…

Read More

झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने मंगलवार को विधानसभा घेराव मामले में आरोपित रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, मेयर आशा लकड़ा सहित 28 भाजपा नेताओं को अग्रिम जमानत दे दी है। 25-25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत  अग्रिम जमानत याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रार्थियों और राज्य सरकार का पक्ष सुना। सभी का पक्ष सुनने के बाद अदालत ने 28 प्रार्थियों की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया। साथ ही 25-25 हजार के निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत की…

Read More

मोरहाबादी के फुटपाथ वेंडर्स के मामले में मंगलवार को हाइकोर्ट ने झारखंड सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही रांची नगर निगम से कहा कि दुकानदारों को हटाना समस्या का हल नहीं है। लॉ एंड आर्डर बहाल करना राज्य सरकार का काम है। इसके लिए किसी की रोजी रोटी नहीं छीनी जा सकती। इस पर नगर निगम ने कहा कि दुकानदारों के लिए वेंडर मार्केट बना कर दे रहे हैं, जिसका पूरा प्लान हाइकोर्ट ने तीन मार्च तक लिखित में मांगा है। उल्लेखनीय है कि 15 फरवरी को हाइकोर्ट में फुटपाथ दुकानदारों ने रिट याचिका दायर की थी। स्टेट…

Read More

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बुधवार की शाम से मौसम में बदलाव दिखने की संभावना है। वहीं, 24 फरवरी से राज्य के कई भागों में बारिश की संभावना है। यह स्थिति 26 फरवरी तक रहने की उम्मीद है। इसके बाद ही मौसम साफ होगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार बुधवार की दोपहर या शाम से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस दिन दोपहर या शाम के समय आंशिक…

Read More

केंदुआडीह थाना क्षेत्र के नयाडीह कुसुंडा कोल डंप में मंगलवार को दिनदहाड़े गोलीबारी हुई है। अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वर्चस्व और रंगदारी को लेकर अपराधियों ने इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया छह नयाडीह कुसुंडा कोल डंप में वर्चस्व और रंगदारी को लेकर हुई गोलीबारी की सूचना मिलते ही केन्दुआडीह थाना प्रभारी विनोद उरांव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे…

Read More

चारा घोटाला के सबसे बड़े डोरंडा कोषागार मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत ने सजा का ऐलान कर दिया है। राजद सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को इस मामले में पांच साल की सजा सुनायी गयी है। साथ ही उन पर 60 लाख का जुर्माना भी लगाया गया हैं। समाचार देने तक अन्य दोषियों को सजा सुनाये जाने का इंतजार था। ज्ञातव्य है कि पहली पाली में सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्य मंत्री के अधिवक्ता ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उन्हें कम से कम सजा दी जाय। अधिवक्ता ने कोर्ट से कहा…

Read More