बोकारो समाहरणालय से उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने डायन कुप्रथा उन्मूलन के उद्देश्य से जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर गुरुवार को रवाना किया। जागरुकता रथ जिले के 11 परियोजना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगी। उपायुक्त ने कहा कि इस जागरुकता अभियान का मुख्य उद्देश्य ऑडियो-विजुअल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बताना कि डायन एक कुप्रथा है। यह एक सामाजिक कुरीति है। एक अपराध है। इससे लोग दूर रहें। डायन नहीं होती है। यह समाज द्वारा रचा गया एक स्वांग मात्र हैं। सभी का सम्मान के साथ अपना जीवन जीने का अधिकार…
Author: admin
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने गुरुवार को राजभवन की चहारदीवारी, वृक्षों तथा अन्य विभिन्न सामग्रियों पर बेहतर चित्रकारी करने के लिए जयश्री देवी, प्रियंका कुमारी, रितु बागे, उषा बागे, पूर्णिमा बागे, सलोनी बागे, प्रियंका कुमारी, सुनीता बागे, मोती कुमार नायक, आशीष हजाम को राज भवन के दरबार हॉल में प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इन चित्रकारों ने अपने अंदर निहित अद्वितीय प्रतिभा का परिचय देते हुए उत्कृष्ट चित्रकारी के माध्यम से झारखंड की समृद्ध कला और विरासत को दर्शाया है। इनके द्वारा राज भवन में की गई सोहराय चित्रकारी अत्यन्त ही सराहनीय है। राज्यपाल…
साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी कर देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के पिण्डारी गांव से आरोपितों को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि ये लोग फर्जी बैंक अधिकारी बनकर साइबर अपराध को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुजफ्फर शेख, अब्बास शेख, सगीर अंसारी, नरसुद्दीन अंसारी, अमन अंसारी, जुबेर अंसारी, सराफत अंसारी, शमशेर अंसारी, सभी पिण्डारी सारठ व समीर अंसारी बरन्तरा, उमाकांत मंडल व सोनू कुमार मंडल दोनों सुखजोरा…
गत 12 फरवरी को इंडियन बैंक तिलैया रोड के पास हनुमान मंदिर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में शफी अहमद पुत्र मोहम्मद जफर दिन अहमद को बरही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना कांड संख्या 73/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक चौथे मनोज रतन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस कांड में त्वरित अनुसंधान के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने हनुमान मंदिर के मूर्ति को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त करने वाले मो. शफी अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से सोमवार को झारखंड में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी। सदस्यता अभियान की शुरुआत राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने संयुक्त रूप से पार्टी कार्यालय में की। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि राज्य से पंचायत स्तर तक सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को गोलबंद किया जाएगा। इस दौरान राजद के लोगों को सदस्यता भी दिलाई गयी।
पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की कानून व्यवस्था बेहद खराब हो गई है। राज्य की जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। बाबूलाल मरांडी सोमवार को राज धनवार प्रखंड के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में हत्या, मॉब लिंचिंग, चोरी, डकैती, रेप, अपहरण की घटनाएं बढ़ गई है। अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद भी राज्य सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन ही कानून विरोधी काम कर रहे हैं और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का भी उल्लंघन…
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक बंधु तिर्की ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। बंधु तिर्की ने मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में जाकर लालू यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत हुई।
झारखंड हाई कोर्ट में सोमवार को मोरहाबादी के 202 दुकानदारों ने संयुक्त रूप से उपायुक्त, नगर आयुक्त, जिला दंडाधिकारी के ऊपर बाद दाखिल किया है। इसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि वर्षों से ठेला खोमचा, गुमटी लगाकर व्यापार कर रहे दुकानदारों को गलत तरीके से हटाया जा रहा है। याचिका में कहा गया है कि 27 जनवरी को मोरहाबादी में गैंगवार के बाद 28 जनवरी को शाम छह बजे के बाद जिला प्रशासन के द्वारा मोरहाबादी में निषेधाज्ञा लगा दी गई एवं धारा 144 लगा दिया गया था। वहां से दुकानदारों को तुरंत ठेला, खोमचा, गुमटी हटाने…
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती अपने पति शैलेन्द्र के साथ सोमवार को सेवा विमान से रांची पहुंची। इसके बाद सीधे स्टेट गेस्ट हाउस पहुंची और पिता से मुलाकात की। लालू प्रसाद से मुलाकात के लिए आई मीसा भारती ने स्टेट गेस्ट हाउस में मीडिया से कोई बात नहीं की और बिना किसी सवाल का जवाब दिए अपने पिता के पास चली गयी।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर पहुंचे। धोनी ने मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। धोनी के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। धोनी के साथ उनके दोस्त चिंटू भी थे। धोनी की सुरक्षा के लिए बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार खुद उनके साथ मौजूद थे। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर में सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया था। धोनी के आने की खबर सुनकर उनके फैंस काफी उत्साहित दिखे। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की…
बरही में शनिवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने बरही पटना रोड स्थित मंदिर में लगी मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार की सुबह इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर पर पहुंचे प्रशासन अमले ने मंदिर से थोड़ी दूर लगे सीसीटीवी फुटेज निकाल कर जांच में जुट गई। घटना के विरोध में मंदिर के समीप ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी दुकानें बंद हो गईं। मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने बरही चौक पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर बरही एसडीओ पूनम कुजुर, बरही एसडीपीओ नजीर अख्तर,…