पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )कोर्ट हाजत का ग्रिल तोड़कर शुक्रवार को दो अपराधी फरार हो गए। पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले अमन लाल और सोनू यादव बाइक छिनतई के मामले में पकड़े गए थे। कदमा पुलिस ने गिरफ्तार कर 27 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में दोनों को भेजा था। पुलिस ने इस मामले में बाइक भी रिकवरी की थी। अमन और सोनू को साकची में बने आइसोलेशन जेल में रखा गया था। वहां से शुक्रवार उन्हें पेशी के लिए कोर्ट ले जाया गया था। उन्हें कोर्ट हाजत में अन्य बंदियों के साथ रखा गया था। उसी बीच दोनों हाजत…
Author: admin
राजधानी रांची स्थित रिम्स अस्पताल में बुधवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गयी। उसका इलाज न्यू ट्रामा सेंटर में चल रहा है। उसकी पहचान रांची के लालगुटवा निवासी 45 वर्षीय अशोक मिंज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अशोक मिंज मंगलवार को रिम्स में इलाज के लिए पहुंचा था। वह डेंगू के इलाज के लिए रिम्स में भर्ती हुआ था। बुधवार को उसकी मौत हो गयी। मृतक के परिजनों के अनुसार ठंड लगने के कारण उसे मंगलवार की सुबह रिम्स लाया गया था। उसकी मौत के बाद जब कोरोना का जांच किया गया, तो वह…
पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमले की घटना के बाद उनसे मिलने सोनुवा जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के काफिले को पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला पुलिस ने चक्रधरपुर में रोक दिया, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी इस घटना के बाद बुधवार को पूर्व विधायक गुरुचरण नायक से मिलकर सांत्वना देने जा रहे थे। उसी वक्त पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर आगे जाने से रोक दिया। इस पर कार्यकर्ता भड़क गए और जिला प्रशासन और हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। बाबूलाल मरांडी…
भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। यह पत्र स्वच्छ भारत मिशन (झारखण्ड) के संविदा कर्मियों को केन्द्र सरकार द्वारा जारी द्वितीय चरण के मार्गदर्शिका के आलोक में इनकी सेवा यथावत रखने के संबंध में है। उन्होंने पत्र में कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत वर्ष 2014 से झारखण्ड के सभी जिलो, प्रखण्डों एवं राज्य स्तर पर पीएमयू गठन किया गया था, जिसमें विभिन्न पदों के लिए संविदा पर 522 कर्मियों की नियुक्ति की गई थी। सभी कर्मी अभी तक निष्पक्षतापूर्वक कार्य कर रहे हैं…
झारखंड में कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़ों के बीच एक राहत वाली खबर को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट किया है। मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट से जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक सुखदायक खबर शेयर कर रहा हूं।झारखंड ने तीन करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में तीन करोड़ 52 हजार 183 डोज (प्रथम और द्वितीय) मिलाकर हो गए हैं। इसमें प्रथम एक करोड़ 86 लाख 81 हजार 412 एवं दूसरा डोज एक करोड़ 13 लाख 70 हजार 771 है। उन्होंने…
झारखंड में लगातार कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। राज्य में कोरोना के सक्रिय 5218मामले में सबसे अधिक 1651 राजधानी रांची में सक्रिय है। जिले में कुल 88292 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 85054 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। सबसे अधिक कोरोना के 615 नए केस रांची से मिले है। मंगलवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 104 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत मंगलवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 1481 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ विभाग के…
झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। ऐसे में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पर एक बार फिर संकट के बादल दिख रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के कारण वर्ष 2021 में आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने स्थगित कर दी थी। एक बार फिर परीक्षाओं का समय है। ऐसे में कोरोना फिर तेजी से फैलने लगा है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस वर्ष भी प्रमोट किया जायेगा या परीक्षा होगी। इधर सितंबर और अक्टूबर के बीच धीरे-धीरे चीजें सामान्य…
सोमवार की रात वारदात को अंजाम देकर फरार होने की कोशिश कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने धर दबोचा। इसके पास से एक बाइक भी बरामद की गयी है। ग्रामीणों ने पहले इसे रस्सी के सहारे बिजली के खं•ो में बांधा। फिर इसकी जम कर पिटाई की। इसके बाद इसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गयक चोर की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी बिनोद पासी के रूप में की गयी है। पुलिस इन पूरे मामलों की जांच कर रही है। बताया जाता है कि डुमरियाटांड़ के धनेश्वर मंडल, महेंद्र मंडल और देवेंद्र मंडल का परिवार…
रांची। राजधानी रांची में 12 अटल मोहल्ला क्लिनिक को लोगों के लिए फिर से चालू किया जायेगा। रांची की सभी 12 अटल मोहल्ला क्लिनिक में दो पालियों में दो-दो घंटे डॉक्टर बैठेंगे। डॉक्टर सुबह आठ बजे से दस बजे तक और शाम के छह बजे से आठ बजे तक मरीजों की जांच करेंगे। मरीजों के इलाज के लिए यहां एक डॉक्टर के अलावा एएनएम, जीएनएम और नर्स की ड्यूटी लगायी गयी है। मोहल्ला क्लिनिक के लिए पार्ट टाइम के हिसाब से चार डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। पहले से मोहल्ला क्लिनिकों के लिए आठ डॉक्टर मौजूद हैं। जिला…
रांची। रिम्स के न्यू ट्रॉमा सेंटर में 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला को भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, महिला केरल की रहने वाली है और रांची के गोंदलीपोखर में रह रही थी। महिला कोरोना के एसिम्प्टोमेटिक लक्षण वाली है। कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद महिला के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग भी करायी जायेगी। ताकि कोरोना के वैरिएंट का पता चल सके। एंबुलेंस से पहुंची न्यू ट्रॉमा सेंटर महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद रिम्स की एंबुलेंस से उसे यहां लाया गया है। रिम्स के न्यू ट्रॉमा सेंटर में महिला को भर्ती किया गया है। गौरतलब…
पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों से जुड़े कई कामों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर जब हम किसी नौकरी में प्रवेश करते हैं, तो उस वक्त हमसे पैन कार्ड की मांग की जाती है। ऐसे में कई कामों को करवाने के लिए पैन कार्ड की जरूरत हमको पड़ती है। इसके अलावा कई फाइनेंशियल कामों को करने के लिए भी इसकी आवश्यकता हम लोगों को होती है। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे लोग भी हैं, जो पैन कार्ड से संबंधित कई गलतियां ऐसी करते हैं, जिसके चलते उनको एक बड़ा जुर्माना भरना पड़ता है। पैन कार्ड काफी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है।…