Author: admin

रांची। रांची के डंगरा टोली के पास फातिमा नगर में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का चुनाव कार्यालय खोला गया। झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी आदिवासी नेता तथा झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रभाकर तिर्की ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। तिर्की ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर-शोर से चुनाव प्रचार के कार्य में लग जाएं। बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनता से किए गए वादों की जानकारी दें। इस…

Read More

बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन के जलवे को भारत और दुनिया ने देखा है। वर्ष 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड और सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसमें कोई संदेह नहीं कि इन दोनों का नाम भारत के इतिहास में हमेशा के लिए अंकित हो गया। आज इन दोनों की चर्चा का कारण यह है कि सुष्मिता और ऐश्वर्या दोनों की तीस साल पहले की एक फोटो वायरल हुई है। सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनने वाली पहली भारतीय महिला सुष्मिता सेन की खासियत यह है कि वह मिस यूनिवर्स का खिताब…

Read More

नई दिल्ली। दुनिया के टॉप अरबपतियों में शामिल बिल गेट्स की पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने 23 साल बाद बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। गेट्स फाउंडेशन में उनका आखिरी दिन 7 जून होगा। मेलिंडा गेट्स को समझौते के तहत 12.5 अरब डॉलर मिलेंगे। मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने ‘एक्स’ पोस्ट पर अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा- काफी सोच-विचार के बाद मैंने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से इस्तीफा देने का फैसला किया है। फाउंडेशन में मेरा आखिर दिन 7 जून होगा। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन दुनियाभर में समाज सेवा…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सप्ताह के दूसरे दिन गिरावट का रुख बना नजर आ रहा है। देश के ज्यादतर सर्राफा बाजारों में सोना आज प्रति 10 ग्राम 200 रुपये तक सस्ता हुआ है। इस गिरावट के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 73,240 रुपये से लेकर 73,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 67,140 रुपये से लेकर 67,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। चांदी के भाव में भी आज 500 रुपये तक नरमी नजर आ रही…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को दबाव में कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण शेयर बाजार में तेजी का रुख बना, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने गोता लगा दिया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और निफ्टी 0.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार सपाट स्तर पर कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। जबकि एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने के पहले बाजार पर दबाव बना नजर आया, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 0.21 प्रतिशत की कमजोरी…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 84 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपये और डीजल 90.76…

Read More

-विभिन्न रोचक और शिक्षाप्रद गतिविधियों का केंद्र रहा रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में समर कैंप एक्सट्रावेगेंजा 2024 का आयोजन किया गया। पूरा विद्यालय परिसर बच्चों की किलकारियों, उत्साह और उल्लास से गूंज उठा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्य परमजीत कौर द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को ऐसा अवसर प्रदान करना था, जिनमें वे विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपने कौशल को उभार सकें। स्कूल ने एनइपी 2020 और एनसीएफ 2023 के अनुरूप छात्रों के लिए विभिन्न रचनात्मक और ऊर्जावान कला और खेल एकीकृत गतिविधियों का आयोजन किया। कविता द्विवेदी द्वारा ओडिशी नृत्य पर एक विशेष…

Read More

नई दिल्ली। बिहार भाजपा में सुशील कुमार मोदी ऐसा नाम है, जो किसी परिचय का मोहताज नहीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य सुशील कुमार मोदी की पहचान एक जुझारू नेता के रूप में रही है। सामान्य परिवार से निकल बिहार के राजनीतिक शिखर का मुकाम बनाने के बीच संघर्ष की लम्बी राह भी रही है। छात्र संघ की राजनीति से उभरे सुशील मोदी जेपी आंदोलन से काफी प्रभावित थे। जेल भी गए। इनकी पहचान निर्भिक नेता की रही। छात्र राजनीति के दौरान लालू प्रसाद यादव सुशील मोदी साथ रहते थे लेकिन फिर उनकी राहें जुदा हो गईं। बाद में लालू…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव मामले में सजायाफ्ता रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल एवं उसकी मां कौशल रानी और मुश्ताक अहमद की सजा के खिलाफ अपील की सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने कौशल रानी और मुश्ताक अहमद को जमानत दे दी। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने आठ अक्टूबर, 2023 को रंजीत कोहली को उम्रकैद, उसकी मां कौशल रानी को 10 साल की सजा और मुश्ताक अहमद को 15 साल की सजा सुनाई थी। कोहली, उसकी मां कौशल रानी और मुश्ताक अहमद की अपील में कहा गया है कि…

Read More

-होर्डिंग के मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज मुंबई। मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग हादसे में अब तक 14 हो गई है और 88 लोग घायल हैं। घटनास्थल पर मंगलवार सुबह तक फायर ब्रिगेड के जवानों ने करीब 74 लोगों को होर्डिंग के मलबे से सुरक्षित निकाला है। घायलों में 43 लोगों का राजावाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य घायलों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। मौके पर बचाव कार्य अभी भी जारी है। मलबे में अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घाटकोपर के पंतनगर पुलिस स्टेशन में इस अवैध होर्डिंग के…

Read More