खूंटी। जनजातियों के लिए सुरक्षित खूंटी संसदीय क्षेत्र में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व 13 मई को संपन्न हो गया। चुनाव परिणाम तो वैसे चार जून को आयेगा, लेकिन परिणाम को लेकर भविष्यवाणी करनेवाले सैकड़ों तथाकथित जानकार अपनी-अपनी गणित के सहारे हार-जीत की गणना करने लगे हैं और कौन विजयी होगा और किसे मुंह की खानी पड़ेगी, यह तो वक्त ही बताएगा,पर इतना तो तय है कि इस संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के दो मुंडाओं के बीच ही है। मतदान के दौरान ही अन्य उम्मीदवार चुनावी दौड़ से बाहर जाते दिखे। चार जून को ही पता…
Author: admin
-नामांकन में सियासी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, काशी की गयी अभेद सुरक्षा व्यवस्था वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भाजपा के नेताओं ने मुख्यमंत्री शिंदे की गर्मजाशी से अगवानी की। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील शर्मा, मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, दारा सिंह चौहान, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी व शैलेश पांडेय, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा काशी आदि रहे। प्रधानमंत्री के नामांकन में भाजपा शासित प्रदेशों…
मीरजापुर। मीरजापुर संसदीय सीट से एनडीए गठबंधन के अपनादल (एस) की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल 2014 व 2019 में सांसद चुनीं गईं। अब लगातार तीसरी बार अनुप्रिया की दावेदारी से देशभर के लोगों की नजरें इस सीट पर हैं। अपना दल (एस) जहां हैट्रिक लगाने की जुगत में है, वहीं कांग्रेस के साथ गठबंधन में समाजवादी पार्टी के सामने अपना खाता खोलने की चुनौती है। सपा ने भाजपा के भदोहीं सांसद रमेश बिंद और बसपा ने मनीष त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है, दोनों को पार्टी के परंपरागत वोटों संग अपनी जाति-बिरादरी के वोटों पर भरोसा है। वहीं अपनादल कमेरावादी ने…
रांची। झारखंड के सोशल एक्टिविस्ट पंकज कुमार यादव को अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार उन्हें यह सम्मान सोमवार को मेडागास्कर की राजधानी अन्टाननरीवो में दी गयी है। उन्हें यह सम्मान ओरफिलिनत होप नामक अंतरराष्ट्रीय संस्था ने दी है। पंकज यादव झारखंड में जनाधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने ,पब्लिक राइट के हक़ की लड़ाई लड़ने सहित अन्य जनहित में किये गए कार्यो के लिए इन्हे सम्मानित किया है।मेडागास्कर सरकार के सहयोग से संचालित इस अंतरास्ट्रीय संस्था ने पंकज के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया था। संस्था के बच्चों के…
नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने मंगलवार को जारी नवीनतम आईटीटीएफ रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गईं हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। मनिका ने 15 पायदान की छलांग लगाते हुए 39वें स्थान से 24वें स्थान पर पहुंच गईं। इसके अलावा, उन्होंने श्रीजा अकुला को पीछे छोड़ते हुए भारत की नंबर एक पैडलर बन गईं। मनिका शीर्ष 25 एकल रैंकिंग में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने 2019 में साथियान ज्ञानसेखरन (वर्तमान में विश्व नंबर 65) द्वारा हासिल की गई विश्व नंबर 24 रैंकिंग की भी बराबरी की, जो एकल…
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ पत्रकार सुप्रिया भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से पार्टी का राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। सुप्रिया भारद्वाज का नियुक्ति संबधित पत्र कांग्रेस मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा द्वारा जारी किया है। सुप्रिया के पास मीडिया इंडस्ट्री में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया, टीवी 9 भारतवर्ष और न्यूज एक्स के साथ भी काम किया है। सुप्रिया के पास बीबीए और मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री है।
पटना / बिहार। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राष्ट्रीय और राज्य स्तर के सभी वरीय नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। बताया गया है कि दिवंगत सुशील मोदी का पार्थिव शरीर आज अपराह्न चार बजे बिहार विधान परिषद में लाया जायेगा। बिहार भाजपा के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शाम…
धनबाद। धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के तोपचांची बाजार स्थित नेशनल हाईवे पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। दरअसल राज बस मुजफ्फरपुर से कोलकाता जा रही थी। इसी दौरान चलती ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गये। मृतक ब्रजेश कुमार के रूप में हुई है। जो बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला था। तोपचांची पुलिस बस को जब्त कर थाना ले आयी और जांच-पड़ताल में जुटी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एसएनएमएमसीएच भेजा गया घटना के बारे में बताया…
-केंद्रीय मंत्रियों और बिहार के तमाम नेताओं ने व्यक्त की संवेदना नई दिल्ली। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों एवं बिहार के तमाम नेताओं ने शोक संवेदन प्रकट की है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने साथ एक पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख…
फारबिसगंज/अररिया। सीबीएसई (10वीं) और सीबीएसई (12वीं) का परिणाम घोषित हो गया। फारबिसगंज के शिशु भारती 10 वीं के कुल 80 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। जिसमें 10वीं कि छात्रा अनुष्का गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया है। इसके अलावा तन्नुश्री 94 फीसदी, दर्शिता समदरिया 94 प्रतिशत, प्रणव कुमार 93.4 फीसदी, शिवम अग्रवाल 92 फीसदी, शिवानी कुमारी 90 प्रतिशत, अरिहंत डागा 90 प्रतिशत, संजीता दास 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय के साथ साथ शहर व परिजनों का भी मान बढ़ाया है। दिलचस्प बात यह है कि शिशु भारती के 12 बच्चे 90 प्रतिशत अंक प्राप्त…
– सिक्किम के सीमावर्ती क्षेत्रों में जन औषधि केन्द्रों से पूर्व सैनिकों को मिलेगा फायदा – पूर्व सैनिकों को सीमा के नजदीक फलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा नई दिल्ली। केंद्र सरकार उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र स्थापित करेगी, जिनका संचालन पूर्व सैनिक करेंगे। इसी सिलसिले में भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग के सचिव ने चीन सीमा पर सिक्किम से लगे क्षेत्रों का दौरा करके पूर्व सैनिकों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले को पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सुविधा को और अधिक मजबूत करने के…