Author: admin

पलामू। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। पलामू लोकसभा सीट पर सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। पलामू में 22,43,034 मतदाता नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पलामू लोकसभा क्षेत्र में 2427 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू के इलाके में करीब 40 कंपनी सुरक्षाबलों की तैनात की गई है।

Read More

कोडरमा। कोडरमा -गया रेल खंड स्थित पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर ओएचई तार के क्षतिग्रस्त होने से डाउन लाइन बाधित हुआ। सोमवार सुबह की घटना में ट्रेन संख्या 12937 गांधीधाम हावड़ा गरबा एक्सप्रेस पर बिजली का खंभा गिर गया। कोडरमा गया रेल मार्ग के बीच पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के पास हुए इस हादसा में लोग बाल बाल बचे। बिजली की तारों को हटा कर ट्रेन रवाना किया गया। इस घटना के कारण कुछ ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। हालांकि अब रेलवे यातायात सामान्य हो गया है।

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। भाकपा माओवादियों ने सारंडा जंगल के सुदूरवर्ती गांवों के मतदाताओं को बूथ स्थल पर जाने से रोकने के लिए प्रयास तेज कर दिया है। इसी क्रम में नक्सलियों ने सोमवार अहले सुबह सारंडा जंगल के छोटानागरा थाना और दीघा पंचायत अन्तर्गत हतनाबुरु-मारंगपोंगा के बीच मुख्य ग्रामीण सड़क पर दो जगहों पर पेड़ काटकर गिरा दिया। इतना ही नहीं चुनाव बहिष्कार से संबंधित बैनर भी लगा दिया। पेड़ गिरने से उक्त मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। पेड़ ऐसे स्थान पर काटा गया है कि सड़क के एक तरफ ऊंची पहाड़ी और दूसरी तरफ गहरी खाई और नदी है,…

Read More

पाकुड़। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ईडी का सम्मन मिलने की खबर पर कहा कि वक्त आने पर सवालों का जवाब देंगे। मंत्री आज पाकुड़ में कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी पर चर्चा करने पहुंचे थे, इसी दौरान मुलाकात में कहा कि पाकुड़ की मीडिया भी मुझे 25-30 साल से देख रही है, मेरा क्या छवि रहा है। लेकिन कुछ पार्टी के लोग मुझे बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। मेरे पास काम को लेकर सभी दल के लोग आते हैं और इंसानियत की नाते मैं लोगों को मदद, सहयोग करता रहा हूं । उन्होंने…

Read More

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा महंगाई को खत्म करने के वादे पर सरकार में आयी थी। चुनाव जीतने के बाद महंगाई को भूल गयी। नरेंद्र मोदी सरकार ने चार सौ के सिलेंडर को 1100 में पहुंचा दिया। कालाधन भी वापस नहीं आया। इस सरकार ने बेरोजगार युवाओं को ठगा। प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन दस वर्ष में भी वादा पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री पोटका के नुननूनी टांड़ मैदान में रविवार को इंडी गठबंधन की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड को भाजपा ने सबसे ज्यादा ठगा है।…

Read More

खूंटी और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के लिए आज दिनांक 12 मई 2024 को रांची जिला अंतर्गत तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम अवस्थित डिस्पैच सेंटर से निर्वाची पदाधिकारी 08-रांची संसदीय क्षेत्र राहुल कुमार सिन्हा की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इस दौरान कई मतदानकर्ती अनुपस्थित थे, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। 36 मतदान कर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई आज तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के 303 एवं मांडर विधानसभा क्षेत्र के 430 मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इनमें 36 मतदान…

Read More

-गोमिया विधानसभा स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित बोकारो। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि सरकार की विकास विरोधी नीतियों के चलते राज्य के युवा बेरोजगारी और पलायन का दंश झेल रहे हैं। हमारा झारखंड लेबर स्टेट बनकर रह गया है। लाखों युवा जीवनयापन के लिए दूसरों प्रदेशों में पलायन को मजबूर हैं, जिसमें अधिकतर युवा आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग से हैं। युवा राज्य में आवश्यक राजनीतिक परिवर्तन के वाहक हैं। सुदेश महतो ने तेनुघाट गेस्ट हाउस में रविवार को आयोजित गोमिया विधानसभा स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार के पास युवाओं…

Read More

रांची। रांची लोकसभा चुनाव अभियान समिति की बैठक रांची संसदीय क्षेत्र के संयोजक राजेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। निर्णय लिया गया कि रांची लोकसभा चुनाव अभियान समिति के मनोनीत सदस्य रांची लोकसभा से इंडी गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में लोकसभा के सभी छह विधानसभा में आमसभा, नुक्कड़ सभा और रोड शो किया जायेगा। मुख्य संयोजक गौतम सागर राणा ने कहा कि प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को इंडी गठबंधन का उम्मीदवार न समझ उन्हें राजद प्रत्याशी समझ कर सहयोग करने की जरूरत है। इसी फॉर्मूले पर सभी साथियों को चुनाव में काम करने का संकल्प लिया…

Read More

नई दिल्ली। साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ‘पुष्पा 2’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही में इस मूवी का पहला गाना रिलीज हुआ, जिसमें एक्टर के स्वैग ने लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म को लेकर चर्चा में अल्लू अर्जुन को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। उनके खिलाफ आंध्र प्रदेश की पुलिस ने केस दर्ज किया है। मुसीबत में फंसे अल्लू अर्जुन दरअसल, आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। नांघाल सीट से अल्लू अर्जुन के दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक शिल्पा रवि उम्मीदवार हैं। ऐसे में…

Read More

भाजपा ने कांग्रेस की गलतबयानी के लिए माफी मांगने को कहा नोटों का पहाड़ मिलने के बाद भी खामोशी क्यों क्या आलमगीर आलम से इस्तीफा देंगे रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मारू टावर स्थित मीडिया सेंटर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से झारखंड यात्रा के दौरान सार्वजनिक रूप से विभिन्न मुद्दों पर गलतबायनी करने के लिए माफी मांगने की मांग की। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने राम मंदिर का शुद्धिकरण करने की बात को कहकर कांग्रेस के आदिवासी-ओबीसी विरोधी रवैया को दिखा दिया है। एक…

Read More

देश आज मजबूत हाथों में, मजबूर हाथों में नहीं: संजय सेठ रांची। सांसद संजय सेठ ने रविवार की सुबह मोरहाबादी मैदान में मॉर्निंग वॉकर्स के साथ मुलाकात की और शहीद संकल्प शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही अरगोड़ा, गुदरी रामनगर, हटिया, तिरिल बस्ती, रातू रोड, डोरंडा में जनसंपर्क अभियान चलाया। सांसद ने कहा कि आज देश मजबूत हाथों में है मजबूर हाथों में नहीं है। देश के प्रधानमंत्री ने भारतीय सैन्य बल को सुदृढ़ किया। पहले हम दूसरे देशों से सैन्य हथियार मांगते थे। लड़ाकू विमान तेजस खुद अपने देश में बना रहे हैं…

Read More