Author: admin

रांची। झारखंड में 13 मई से तेज हवा चलेगी। बारिश होने के साथ वज्रपात की आशंका भी है। इसका प्रभाव राज्य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने रविवार को दी। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। केंद्र के अनुसार सोमवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में…

Read More

पलामू। पलामू लोकसभा चुनाव के लिए मतदानकर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इसी कड़ी में डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले कुख्यात रहे बूढ़ा पहाड़ इलाके के आठ मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टी को वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। सभी मतदान दल गढ़वा जिले में लैंड करेंगे और 13 मई की सुबह 7 बजे से मतदान कराएंगे। सभी मतदानकर्मियों को मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज स्थित डिस्पैज सेंटर से बस द्वारा चियांकी हवाई अड्डा भेजा गया। वहां से सभी को हेलीकाप्टर में बैठाकर ले जाया गया। इसे लेकर मतदानकर्मी उत्साहित दिखे। कुछ कर्मी…

Read More

-मतदान के लिए छुट्टी लेकर घर वापस आए प्रवासी वोटरों के प्रति जताया आभार लातेहार। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रविवार को चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लातेहार जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अम्बाटीकर, राजकीयकृत मध्य विद्यालय, लातेहार बाजार, राजकीय बुनियादी विद्यालय, धर्मपुर और मनिका के राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, नामुदाग, स्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लिया। चतरा लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान होना है। इसे लेकर लातेहार जिले के मतदाताओं में काफी उत्साह है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग 13 मई यानि सोमवार को होनी है। इसी दिन सुप्रीम कोर्ट में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका की सुनवाई होगी। यह सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की अदालत में होगी। हेमंत सोरेन ने कथित भूमि घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। इससे पहले झारखंड हाइकोर्ट ने हेमंत सोरेन की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। इस आदेश के खिलाफ हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। हेमंत सोरेन ने लोकसभा चुनाव…

Read More

पलामू। लोकसभा चुनाव कराने के लिए दिव्यांग मतदानकर्मियों को भी लगाया गया है। सभी पूरे उत्साह के साथ मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। पलामू जिले के हरिहरगंज के कटैया बूथ के लिए रवाना हुए सभी चारों कर्मी दिव्यांग थे। दो कर्मी लाठी के सहारे थे, जबकि दो पैर से दिव्यांग होने के कारण खुद से चलने फिरने में सक्षम थे। सभी को बोझ उठाने में तकलीफ तो हो रही थी, लेकिन जोश बरकरार था। मतदानकर्मियों में एनएच के खलासी सुरेन्द्र सिंह, पारा शिक्षक गणेश सिंह, रिंकू कुमार एवं अरूण कुमार थे। सुरेन्द्र अबतक कई चुनाव करा चुके हैं। रिटायरमेंट…

Read More

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार सुबह 9ः30 बजे झारखंड पहुंचेंगे। वे यहां दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा हजारीबाग के बरही में 10 बजे कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल के पक्ष में होगी जबकि दूसरी जनसभा चतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में लातेहार के कुंदरी मैदान में 12 बजे होगी। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सख्ती से आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जा रहा है। इसी के तहत अब तक यूपी में 3019.32 किलोग्राम विस्फोटक और 530 बम बरामद हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने रविवार को यह बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस, आयकर, आबकारी, नार्कोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। सघन जांच के लिए 464 अंतराज्यीय चेक पोस्ट एवं 1730 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं। 16 मार्च से 11 मई तक पुलिस ने अपराधिक व्यक्तियों के 537 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किये। 4715…

Read More

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर की घाटाल लोकसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार दीपक अधिकारी ऊर्फ देव ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर जनता का आशीर्वाद मांगा। घाटाल के हरीशपुर इलाके में देव ने कहा कि मैं वोट मांगने नहीं, आशीर्वाद मांगने आया हूं। चुनाव में तो हार-जीत होती रहती है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए जनता का आशीर्वाद चाहिए। अगर जनता का आशीर्वाद है तो मैं चुनाव में जीत संभव है। सूत्रों के अनुसार, घाटाल के प्रतापपुर, हरिसिंगपुर, हरीशपुर, रत्नेश्वरबाटी समेत विभिन्न इलाकों में कभी पैदल रोड शो तो कभी चुनावी सभा कर जनसंपर्क किया। उन्होंने यह भी…

Read More

कूचबिहार। जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जलपाईगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत 06वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बॉर्डर आउट पोस्ट करण के सर्तक सीमा जवानों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को घुसपैठ करते पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक का नाम मोहम्मद खैरुल इस्लाम (42) है। बीएसएफ ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद खैरुल इस्लाम को उस समय बीएसएफ के सतर्क जवानों ने पकड़ा जब वह धाग्राम अंगरापोटा एन्क्लेव के बिना बाड़ वाले पैच के माध्यम से अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश की सीमा पार…

Read More

कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली में चुनावी जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि शहजादे की जितनी उम्र है उससे भी कम सीटें कांग्रेस को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यहां इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी आई हैं। मैं आप सभी का आभारी हूं। मौजूदा चुनाव देश का नेतृत्व चुनने का चुनाव है और देश की जनता का आशीर्वाद सिर्फ भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश ने 10 साल में देखा है कि मोदी की मजबूत सरकार ही देशहित में…

Read More

कोडरमा। जिला मुख्यालय में सहाना रोड स्थित एडुमेटा द आई स्कूल में रविवार को मदर्स-डे मनाया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने खूब मस्ती की। साथ ही बच्चों की माताओं के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान क्विज, डांस, म्यूजिकल चेयर में मॉम्स ने हिस्सा लिया। आयोजन में मदर्स डे सेलिब्रेशन में मॉम्स के लिए म्यूजिकल चेयर, क्विज, बैलून बस्टिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरस्वती देवी ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया और मदर्स डे पर हुए आयोजन की प्रशंसा की। निदेशक मधु कुमारी ने कहा कि नन्हे मुन्हे बच्चों की…

Read More