– शाह बोले कि रायबरेली को बनायेंगें प्रदेश का नंबर एक जिला रायबरेली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गांधी परिवार रायबरेली को परिवार कहता है लेकिन केवल वोट लेने आता है और मुसीबत में हाल भी नहीं पूछता। अमित शाह ने गांधी परिवार को जमकर घेरा और कहा कि प्रियंका गांधी कहती हैं कि मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूं, रायबरेली वालों ने सालों से गांधी-नेहरू परिवार को जिताया है। मैं उनसे पांच सवाल पूछता हूं कि लोकतंत्र में पांच साल तक यहां से चुनकर जाने के बाद सोनिया गांधी और उनका परिवार रायबरेली कितनी…
Author: admin
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के लिये बिहार बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उनके रोड शो से ठीक पहले बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गया। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पीएम मोदी से 14 चीनी मिल चालू करने की मांग को लेकर सवाल खड़े किये। वहीं चीनी मिल खुलवाने के वादे को याद दिलाते हुये पीएम को घेरा। जिसपर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में 14 चीनी मिल चालू होने की स्थिति में है। एथेनॉल का परमिशन मिल चुका है। एथेनॉल का…
रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी ने रविवार को जनसंपर्क अभियान किया। कहा कि अगर जनता उन्हें चुनती है, तो एचइसी के स्वर्णिम दिन लाने की दिशा में केंद्र पर दबाव बनायेंगे और एचइसी का खोया गौरव वापस दिलायेंगे। श्री तिवारी ने कहा कि उनके एजेंडे में एचइसी का कायाकल्प तो है ही। लघु और कुटीर उद्योगों की स्थिति सुधारना भी प्राथमिकता में है। रांची को इंडस्ट्रियल टाउनशिप के रूप में विकसित करने का आइडिया उनके पास है। छोटे-छोटे जितने भी उद्योग हैं, उन्हें प्रोत्साहित करने की योजना भी है। साथ…
रांची। कुछ दिनों पहले गैंगरेप से आहत होकर सुसाइड करने वाली छात्रा मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। मुख्य आरोपी आनंद मिंज ने पुलिस को बताया है कि उनसे छात्रा को बर्थ-डे पार्टी में कोकर स्थित एक घर में बुलाया था। इस दौरान सभी आरोपी शराब के नशे में धुत थे। कुछ अहम सबूत मिले हैं इसी दौरान आनंद ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद पार्टी में शामिल अन्य तीन ने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों…
हजारीबाग। हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटियारो गांव में बिजली का करंट लगने से एक हाथी की मौत हो गयी। बताया गया कि हजारीबाग के चुटियारों गांव में टमाटर की खेती हुई है, जिसे खाने के लिए हाथी खेत में घुसा था। खेत से निकलने के दौरान हाथी का सूंड़ बिजली की तार में सट गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। हजारीबाग वन विभाग के रेंजर विजय कुमार सिंह ने बताया कि चुटियारो गांव में किसानों ने बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती की है। सिंचाई के लिए किसानों ने पोल से एक तार खींचा है। उन्होंने बताया कि…
रांची। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नीति सेट के नेतृत्व में रांची के विभिन्न क्षेत्र अपर बाजार, काली बाबू स्ट्रीट, द्रोपदी अपार्टमेंट, नंदन अपार्टमेंटद्व खटंगा, जसलोक अस्पताल कैंपस में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। घर-घर जाकर मोदी के द्वारा किये गये विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गयी। भाजपा के पक्ष में रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ को कमल निशान पर वोट लगाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की गयी। इस जनसंपर्क में नीता सेठ, गार्गी मलकानी, कुमुद झा, नेहा सिंह, रवि मेहता समेत अन्य उपस्थित थीं।
दुमका। लोकसभा सीट से भाजपा कैंडिडेट सीता सोरेन ने फिर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को निशाने पर लिया है। सोशल मीडिया के जरिये सीएम चंपाई सोरेन के लिए भी चिंता जाहिर की है। अपने और अपने परिवार का झामुमो में उपेक्षा किये जाने का आरोप भी दोहराया। कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को बस नाममात्र का मुख्यमंत्री बना कर रखा गया है। उनकी बजाय कल्पना सोरेन को अधिक महत्व है। कल्पना का झामुमो पार्टी में भी कोई पद या स्थान नहीं है। बावजूद इसके उनको मुख्यमंत्री से बड़ा प्रोजेक्ट किया जा रहा है। झामुमो में सिर्फ…
– भाजपा के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार को सपा ने राबर्टसगंज से बनाया प्रत्याशी लखनऊ। भदोही से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिंद को समाजवादी ने मिर्जापुर से प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार को समाजवादी पार्टी ने राबर्टसगंज से लोकसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि छोटेलाल खरवार 2014 में राबर्टसगंज से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गये थे। भाजपा के यह दोनों नेता अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से नाराज चल रहे थे। पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार राबर्टसगंज से भाजपा से टिकट मांग रहे थे। यहां से अपना…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को ओडिशा में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित कर रायपुर लौटे। उन्होंने हेलीपेड पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नक्सलवाद पर कहा कि हम जब से सरकार में है मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। शनिवार को 12 नक्सली मारे गए हैं, मेरी जानकारी के अनुसार आज भी एक नक्सली मारा गया है। 29 नक्सली भी एक दिन में मारे हैं। आगे भी मजबूती से लड़ेंगे, या तो वो आत्मसमर्पण कर दें और विकास की मुख्यधारा से जुड़ जाएं। अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा नेताओं के कैरियर को लेकर दिए बयान पर मुख्यमंत्री साय ने कहा…
रांची। टेंडर कमीशन घोटाले में मंत्री आलमगीर आलम को इडी ने समन भेजा है। आमलगीर आलम से रांची स्थित जोनल कार्यालय में 14 मई को पूछताछ की जायेगी। इडी ने मंत्री के निजी सचिव संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम से पूछताछ में कई जानकारी मिली है। कहां-कहां से रुपये आए, कमीशन की राशि कहां-कहां बंटती थी, इन सभी बिंदुओं पर कई अहम जानकारी इडी को मिली है। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर बड़ा खुलासा कर सकती है। कमीशन में हिस्सा कहां-कहां जाता था, इसकी भी जानकारी इडी को मिली है। संजीव लाल व उनका नौकर जहांगीर…
मधुबनी। दरभंगा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रविवार जनसंपर्क अभियान जारी बताया। विश्व हिन्दु परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित जीवेश्वर मिश्र ने रविवार को बताया कि दरभंगा संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर का अपार बहुमत से जीत सुनिश्चित है। विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दरभंगा मिसर टोला निवासी पं जीवेश्वर मिश्रा ने कहा कि लोक सभा क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी हिस्सा में चहुंओर उत्साहपूर्ण वातावरण में कमल छाप को वोट करने को मतदाता तत्पर है। दरभंगा संसदीय क्षेत्र में सोमवार को मतदान में एकीकृत गुच्छ वोट भाजपा को मिलना सुनिश्चित बताया। कहा की विरोधी…