Author: admin

रामगढ़। रामगढ़ डीसी चंदन कुमार लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक अपराधियों को जिला बदर किया जा चुका है। साथ ही ऐसे कई अपराधी हैं, जिन्हें हर दिन थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया जा चुका है। रविवार को उन्होंने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर दो और अपराधियों को हर दिन थाने में हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया गया है। इनमें पतरातू प्रखंड के सांकुल गांव निवासी विक्की सिंह और पतरातु बस्ती निवासी गुलशन कुमार…

Read More

रांची। शहर के चौक-चौराहों पर कभी अखबर बेचने वाले रांची के राजेश अब जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दरअसल राजेश का चयन इएट्स फोरम फेलोशीप के लिए हुआ है। इसके तहत राजेश जापान में 10 ऐशियाई देशों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 18 मई से 16 जुलाई तक यानी दो महीने तक जापान में उनके साथ अन्य 2 साथी आयुषी और नैना भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलिपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम से 2-2 प्रतिनिधि भाग लेंगे। भारत में इएट्स फोरम सचिवालय लीड इंडिया द्वारा आयोजित दो चरणों…

Read More

प्रतापगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को भाजपा उम्मीदवार एवं मौजूदा सांसद विनोद सोनकर को जिताने की अपील की। अमित शाह ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से लागू कर देगी। अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने अपने वादे के मुताबिक कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हमेशा के लिए हटा दिया है लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इसको पचा नहीं पा रहे हैं। शाह ने कहा कि तीसरे चरण में ही भाजपा 200 सीटों के करीब पहुंच गई…

Read More

रांची। रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डीएस रमेश ने रविवार को रांची अंचल कार्यालय मीडिया कोषांग का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय और सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रवि शंकर मिश्रा उपस्थित रहे। सामान्य प्रेक्षक ने कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन करते हुए जानकारी ली। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने सामान्य प्रेक्षक को पूरी जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कोषांग पेड न्यूज-फेक न्यूज, विज्ञापन में किस तरह कार्य कर रहा है। यह कोषांग कैसे विज्ञापनों के प्री सर्टिफिकेशन करता है। इसके बारे में भी जानकारी दी गयी। 1950 टॉल फ्री कॉल सेंटर निरीक्षण…

Read More

-हरियाणा बैकवर्ड एवम मजदूर क्रांति मोर्चा प्रदेश में नोटा का कर रहा है प्रचार यमुनानगर। हरियाणा बैकवर्ड एवं मजदूर क्रांति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव में हरियाणा के मतदाताओं को नोटा का इस्तेमाल करने की अपील की है। मोर्चा के अध्यक्ष जयचंद चौहान ने रविवार को कहा कि 25 मई को लोकसभा चुनाव में हरियाणा के मतदाता सिर्फ नोटा का इस्तेमाल कर सरकार को अपना निर्णय दें। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भारतीय संविधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए वोट के अधिकार को छल कपट, धार्मिकता का तड़का लगाकर व भविष्य…

Read More

सिल्ली। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, रांची जिला के तत्वावधान में रविवार को सिल्ली में हुई बैठक में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को समर्थन देने पर विचार किया गया। बैठक में मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा, मान-सम्मान की रक्षा के लिए ही झारखंड आंदोलनकारियों ने संघर्ष किया एवं शहादत दी। पुन: राजकीय मान सम्मान की रक्षा के लिए शहादत देनी पड़ी तो सबसे पहला नाम पुष्कर महतो का होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जबरदस्त चुनौती की स्थिति है। ऐसे में पंच परगना के लोगों को तय…

Read More

-आलमगीर आलम को इडी ने पूछताछ के लिए मंगलवार को बुलाया आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेसी नेता आलमगीर आलम को इडी ने मंगलवार 14 मई को पूछताछ के लिए बुलाया है। मंत्री को यह समन उनके ओएसडी रहे संजीव लाल के कबूलनामे के बाद किया गया है। अब मंत्री कमीशन के इस खेल के लपेटे में आ गये हैं। अगर आरोपों की पुष्टि हुई तो मंत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ओएसडी ने इडी के अधिकारियों के सामने यह कबूल किया है कि कमीशन का एक बड़ा हिस्सा मंत्री को मिलता था। पिछले…

Read More

रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर 13 मई को चौथे चरण में मतदान होना है। इन चार सीटों में से एक पलामू सीट एससी के लिए रिजर्व है जबकि शेष तीन सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं। वर्तमान में इन चारों सीटों में सिंहभूम को छोड़कर बाकी सभी तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा है। झारखंड के हिसाब से यहां पहले चरण में सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी और पलामू में मतदान होना है। इसके लिए रविवार को मतदानकर्मी और सुरक्षा बल निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए। इन सीटों पर सोमवार को सुबह सात…

Read More

रांची। गोड्डा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव सोमवार को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि नामांकन करने समाहरणालय प्रदीप यादव सामान्य तरीके से जाएंगे।इसके बाद गोड्डा के मेला मैदान में जनसभा के आयोजन का आयोजन किया गया है। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सहित कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामांकन के…

Read More

रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 मार्केट स्थित खुशी टेलीकॉम दुकान में चोरों ने गैस कटर से मोबाइल दुकान का शटर काटकर नकदी सहित लाखों रुपये के समान ले उड़े। शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर दुकान का ग्रिल और शटर काटा। फिर दुकान से 25 लाख के मोबाइल और 5.50 लाख कैश लेकर फरार हो गये। घटना की जानकारी दुकान मालिक प्रमोद कुमार को दुकान में चोरी होने की घटना की जानकारी रविवार की सुबह मिली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच…

Read More

लोहरदगा। राज्य में 13 मई को चौथे चरण में मतदान होना है। इसके मद्देनजर रविवार को लोहरदगा जिले के मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टिंयां रवाना हो गई। रवाना होने से पूर्व सुबह में पोर्लिंग पार्टिंयों को उनके ईवीएम के साथ मिलान कर सुरक्षा बलों मिलान किया गया और मतदान सामग्री उपलब्ध करायी गई। मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां समाहरणालय परिसर, लोहरदगा से निर्धारित वाहनों में रवाना हुई। मौके पर डीसी डा.प्रसाद कृष्ण वाघमारे ने बताया कि लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में स्वतंत्र एंव भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदानकर्मी…

Read More