Author: admin

जौनपुर। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जौनपुर जनपद के बदलापुर में युवा सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस, बसपा को ये पता है कि इनकी हार निश्चित है। ये लोग चुनाव अपने परिवार को बचाने, पापों, भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए लड़ रहे हैं। विपक्षियों के पाप गंगा मैया में भी नहीं धुल सकेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के अंदर सभी के लिए एक समान कानून हो, इसके लिए भाजपा ने काम शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है…

Read More

रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। 13 मई को खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस चरण में अधिकांश ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्र में मतदान केंद्र होने की वजह से चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराना बेहद ही चुनौतीपूर्ण है। चुनाव मैदान में उतरे 45 प्रत्याशियों में 06 महिला हैं। लोहरदगा में एक भी महिला उम्मीदवार नहीं है। सिंहभूम में 14, खूंटी में 07,…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत बायोपिक ‘श्रीकांत’ शुक्रवार, 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही फैंस ”श्रीकांत” की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को दर्शकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। रिलीज के पहले दिन ”श्रीकांत” की कमाई के अकड़े सामने आ गए हैं। ‘श्रीकांत’ एक अंधे व्यवसायी और बोलांट इंडस्ट्रीज के संस्थापक 32 वर्षीय श्रीकांत बोला पर एक बायोपिक है। तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित राजकुमार राव ने श्रीकांत बोला की मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की प्रेरणादायक कहानी और राजकुमार के दमदार अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों…

Read More

हजारीबाग। लोकसभा क्षेत्र के इंडी गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने शनिवार को हज़ारीबाग़ के सदर क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने दर्जनों गांव, चौक-चौराहों पर जा कर लोगो के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों के साथ भाजपा की राष्ट्रविरोधी नीतियों पर चर्चा कर देश को न्याय के रास्ते पर लाने के लिए हाथ छाप पर बटन दबा कर कांग्रेस को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। शहरी क्षेत्र में भारी भीड़ को देख अभिभूत हुए पटेल ने कहा कि आपकी यह भीड़ बता रही है कि शहर में भी बदलाव की…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर रांची पुलिस लगातार चेकिंगअभियान चला रही है। जगह-जगह चेक पोस्ट भी बनाये गये है। इसी क्रम में विधानसभा थाना क्षेत्र की पुलिस ने शनिवार को देर शाम भारी मात्रा में कैश एक कार से बरामद किया है। डीएसपी हटिया पीके मिश्रा ने बताया कि पुलिस बरामद कैश की गिनती कर रही है। अबतक 3.35 लाख रुपये की गिनती हुई है। गिनती जारी है।

Read More

पलामू। पलामू के निवर्तमान सांसद और पलामू लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम ने शनिवार को चैनपुर प्रखंड के विभिन्न गांव पूर्वडीहा, लिधकी, पतरिया, बोकेया, कटुवल, कोशियारा एवं पथरा में जनसंपर्क अभियान चलाया और स्वयं तथा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु अनुरोध किया। मौके पर सांसद ने कहा कि सभी लोग जितने वाले प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी के पक्ष में मतदान कीजिये। दूसरी पार्टियों को मतदान करना अपने बहुमूल्य वोट को बर्बाद करने जैसा होगा। मोदी सरकार किसी जाति-धर्म और समुदाय में विभेद नहीं करती, उनके लिए देश के सभी…

Read More

पलामू। पलामू लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पलामू पहुंची और इंडी गठबंधन से राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर के हरिनामाड़ में चुनावी सभा हुई। मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर केंद्र सरकार इतनी घबरा गई थी कि एक साजिश के तहत उन्हें चुनाव से पहले जेल भिजवा दिया। केंद्र सरकार को इस बात की डर थी कि कही हेमंत सोरेन बाहर रहकर पूरे…

Read More

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभा को किया संबोधित आजाद सिपाही संवाददाता सिमरिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग अपने लिए राजनीती करते हैं। अपने परिवारवालों के लिए राजनीती करते हैं। पैसों के लिए राजनीती करते हैं। इसलिए इंडी वालों में अधिकांश लोग आज जेल में हैं। कोई बेल पर है। कोई सजायाफ्ता है। ऐसे लोग भारत के भाग्य विधाता बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस वालों ने झारखंड में लूट मचायी हुई है। सब कुछ लूटकर बेच दिया। बालू, लोहा, कोयला, गैरमजरुआ जमीन तक का पेपर बना कर के लूटने का काम किया।…

Read More

रांची (झारखंड) । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भारी बारिश और आंधी के कारण शनिवार को रांची के तमाड़ नहीं पहुंच सके। देश में चौथे और झारखंड के पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्हें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए बोकारो से हेलीकॉप्टर से तमाड़ आना था लेकिन खराब मौसम ने बाधा खड़ी कर दी। इसके बाद उन्होंने मोबाइल स्पीकर से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। तमाड़ के अमलेशा मैदान में सरमा ने कहा कि अर्जुन मुंडा खूंटी का तो बेटा है ही, देश के आदिवासी समाज का…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आंध्रा भवन और तेलंगाना भवन पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वहां दोपहर का भोजन कर रहे कॉलेज के छात्र, छात्रों और यूपीएससी उम्मीदवारों से बातचीत की। वित्त मंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज राजधानी नई दिल्ली स्थित आंध्र प्रदेश भवन और तेलंगाना भवन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां दोपहर का भोजन कर रहे कॉलेज के छात्र, छात्रों और यूपीएससी उम्मीदवारों से बातचीत भी की। सीतारमण से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना…

Read More

नई दिल्ली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च, 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 18.36 फीसदी बढ़कर 3,328 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 31 मार्च, 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 18.36 फीसदी बढ़कर 3,328 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान बैंक का एकल शुद्ध लाभ बढ़कर 3,311 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,782 करोड़ रुपये रहा था। फंसे…

Read More