Author: admin

राजनगर में जोबा माझी के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा जमशेदपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राजनगर प्रखंड के हाइस्कूल फुटबॉल मैदान में सिंहभूम से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने उपस्थित लोगों से जोबा माझी के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि जोबा माझी एक शहीद आंदोलनकारी की पत्नी है। जोबा माझी की जीत से राज्य के जल, जंगल, जमीन की रक्षा होगी। सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा को जुमलेबाज पार्टी करार…

Read More

रांची। बरियातू की चेशायर होम रोड जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की ओर से दायर जमानत याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। अब अगले सप्ताह मंगलवार को मामले की सुनवाई होगी। दरअसल, चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन गड़बड़ी मामले मे इडी ने इसीआइआर 5-2023 दर्ज किया है। मामले में छवि रंजन, प्रेम प्रकाश, अमित कुमार अग्रवाल सहित 10 आरोपियों के खिलाफ इडी ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। बता दें कि इडी ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और बड़गाई के राजस्व कर्मचारी सहित…

Read More

रांची। हुटुप निवासी अभय प्रताप सिंह को बसपा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता की अनुशंसा पर उन्हें सचिव बनाया गया है। इस संबंध में पत्र प्रदेश कार्यालय सचिव प्रदीप वर्मा ने जारी किया है।

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ओड़िशा के मयूरभंज पहुंचीं। कल्पना सोरेन बड़ी नदद और शिबू सोरेन की बड़ी बेटी अंजनी सोरेन के नॉमिनेशन में शामिल होंगी। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ओड़िशा की 6 सीटों पर विधानसभा और एक सीट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है। अंजनी सोरेन को मयूरभंज लोकसभा के साथ-साथ ओड़िशा विधानसभा चुनाव के लिए सरसकना विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। ओड़िशा मयूरभंज सीट के लिए लोकसभा चुनाव एक जून को होना है।

Read More

रांची। संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन के लीगल लिट्रेसी क्लब और एनएसएस इकाई की ओर से हुलहुंडू गांव में जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों ने स्लोगन युक्त तख्ती के माध्यम से गांव में जागरूकता रैली निकाली। लोक संगीत के माध्यम से मतदान करने की अपील की गयी।

Read More

रांची। राजधानी रांची में गुरुवार को दोपहर बाद राहत की बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम भी सुहाना और कूल-कूल हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक राज्यवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। केंद्र के अनुसार दस मई को राज्य आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से के लिये जारी किया गया है। इसमें पूर्वी और पश्चिमी सिहंभूम, रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ़ में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान इन जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज रफ्तार से हवा चलने की जानकारी…

Read More

रांची। अमन साहू गैंग के कुख्यात अपराधी शूटर राहुल दुबे को रांची सिविल कोर्ट ने बेल दे दी है। राहुल दुबे को रांची से पिछले महीने गिरफ्तार किया था, लेकिन गिफ्तारी के एक माह बाद ही उसे बेल मिल गयी। उस पर रामगढ़, रांची और हजारीबाग में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। राहुल को ओरमांझी में भारत माला प्रोजेक्ट के साइट पर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसने अपनी जमानत याचिका दाखिल की थी। इसपर रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त की कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपी की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार…

Read More

जमशेदपुर। टाटानगर जीआरपी और आरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। जीआरपी और आरपीएफ द्वारा संयुक्त छापामारी कर कुर्ला एक्सप्रेस से करीब 17 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। वहीं इस गांजा बरामदी में किसी के भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। टाटानगर के जीआरपी प्रभारी रामप्यारे राम के अनुसार कुर्ला एक्सप्रेस से किसी आदमी के द्वारा ट्रॉली बैग में पैसा ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना पुलिस ने संयुक्त टीम बना कर मुम्बई जाने वाली कुर्ला एक्सप्रेस के बोगी नंबर बी3 के सीट नंबर 9 में छापामारी की गयी, लेकिन उस सीट पर कोई आदमी नहीं…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रबींद्र नाथ महतो के निर्वाचन को चुनौती देने वाली संतोष हेंब्रम की चुनाव याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में डिस्टिक इलेक्शन आॅफिसर सह डीसी जामताड़ा की ओर से कोर्ट द्वारा 23 अप्रैल 2024 के आदेश से मांगे गये चुनाव से संबंधित दस्तावेज नहीं जमा किया गया। साथ ही डीसी जामताड़ा ने दस्तावेज जमा करने के लिए कोर्ट से 30 दिनों की समय देने को लेकर आवेदन दिया। उनके इस आवेदन को खारिज करते हुए कोर्ट ने अगली 16 मई को सुनवाई में दस्तावेज के साथ कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने…

Read More

जलपाईगुड़ी। मेटेली ब्लॉक के डांगी डिवीजन के चाय बागानों पर हाथियों का हमला लगातार जारी है। बुधवार देर रात हाथी ने बागान पर फिर एक बार हमला कर पांच मजदूरों के आवास को ध्वस्त कर दिया। वहीं, घर में रखा खाना और फर्नीचर नष्ट कर दिया है। हाथी के हमले में कई ग्रामीण बाल-बाल बच गए। चाय बागानों पर लगातार हाथियों के हमले से ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ गुस्सा प्रकट किया है। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार की देर रात एक जंगली हाथी निकटवर्ती खरियार बंदर जंगल से निकलकर डांगी डिवीजन चाय बागान में आ गया। हाथी ने बागान…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि राष्ट्रनायक, स्वदेश, स्वधर्म और स्वाधीनता के अमर स्वर, ‘हिंदुआ सूर्य’ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पावन जयंती पर कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की रक्षा हेतु आपका असाधारण संघर्ष और अतुल्य बलिदान भारत के लिए पाथेय है। भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, मेवाड़ के महान यौद्धा,…

Read More