गाजियाबाद। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ितों को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस ने ठगी के पीड़ित 55 व्यक्तियों के 6.73 करोड़ रुपये वापस कराए। यह धनराशि कोर्ट के आदेश के बाद रिफंड कराए गए। एडीसीपी सच्चिदाननद ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस कमिश्नरेट ने विभिन्न साइबर फ्राड की घटनाओं में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर तत्परता से कार्यवाही की और बैंकों से सम्पर्क कर उन बैंक खातों को फ्रीज कराया। ये घटनाएं जैसे टेलीग्राम टास्क फ्राड, शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड, फेडेक्स कुरियर फ्राड व पुलिस आफिसर बन मुकदमे में फंसाने का भय दिखाकर…
Author: admin
लखनऊ। प्रदेश की अहम संसदीय सीटों में शुमार सीतापुर किसी जमाने में कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। इस सीट पर अब तक हुए 17 संसदीय चुनाव में रिकार्ड 6 बार कांग्रेस ने जीत का झंडा गाड़ा है। इस सीट पर जीत की हैट्रिक का कीर्तिमान भी कांग्रेस के खाते में है। हालांकि इस सीट पर कांग्रेस की 7 बार जमानत भी जब्त हो चुकी है। बता दें, सीतापुर सीट पर कांग्रेस ने आखिरी जीत 30 साल पहले दर्ज की थी। पहले चुनाव में कांग्रेस जीती सीतापुर संसदीय सीट पर पहला आम चुनाव 1952 में हुआ। तब इस सीट से…
-पाकिस्तान समेत कई देशों से हैं लिंक फारबिसगंज/अररिया। भारत-नेपाल सीमा के जोगबनी बॉर्डर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात शूटर प्रकाश पकड़ा गया है। उसे अररिया के जोगबनी से गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान के बीकानेर में एक होटल से जुड़े फिरौती मामले में वो मोस्ट वांटेड है और रिमांड होम से भागकर वह विराटनगर (नेपाल) में छिपकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि जोगबनी रेलवे स्टेशन के पास एटीएम फ्रॉड मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। जोगबनी पुलिस जिसे एक मामूली एटीएम फ्रॉड का आरोपी समझ कर गिरफ्तार किया है वह दरअसल राजस्थान के विश्नोई ग्रुप…
देश-दुनिया के इतिहास में 10 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी है। बाबर ने 1526 में 10 मई को पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद देश की तत्कालीन राजधानी आगरा में कदम रखा और मुगल शासन की स्थापना करके भारत का इतिहास-भूगोल बदल डाला। वैसे तो दुनिया में हर तारीख कोई न कोई रिकार्ड बनाती और तोड़ती रहती है, लेकिन पहली बार कोई उपलब्धि हासिल करने वाले का नाम हमेशा याद रखा जाता है। हरियाणा की संतोष यादव ऐसी ही महिला हैं। उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर…
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चित्रकूट की चुनावी जनसभा में विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने कहा कि यह गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। मोदी जी कहते हैं- भ्रष्टाचारी हटाओ, विपक्षी गठबंधन वाले कहते हैं- भ्रष्टाचारियों को बचाओ। ये सब परिवारवादी लोग हैं। भाजपा अध्यक्ष नड्डा चित्रकूट से भाजपा उम्मीदवार आरके सिंह पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी के एक सिपहसालार और सलाहकार ने चमड़ी के आधार पर भारत को बांटने की बात की है। ऐसे लोग भारत की संस्कृति…
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ने जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकता है। यह पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री केजरीवाल का नाम चार्जशीट में होगा। फिलहाल अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। सूत्रों ने गुरुवार को दी जानकारी में बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (इडी) 10 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ कथित दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूरक आरोपपत्र दाखिल कर सकता है। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को कथित दिल्ली आबकारी…
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ 2020 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी और दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म के सीक्वल को लेकर भी चर्चा हुई थी लेकिन अब फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने सीक्वल बनाने का मन बदल दिया है। मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनी ‘दिल बेचारा’ पहली फिल्म थी। जनवरी महीने में उन्होंने ट्विटर पर ‘दिल बेचारा’ का सीक्वल बनाने का संकेत दिया था। तब सवाल उठे थे कि फिल्म के सीक्वल में सुशांत की जगह कौन सा अभिनेता जगह लेगा ? इन सवालों का जवाब आखिरकार मुकेश ने…
रांची। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को लेकर झारखंड में काफी कुछ हुआ, लेकिन अभी भी हमें इसमें और सुधार करने की जरूरत है। दरअसल वेह राजधानी रांची में इस्टर्न इंडिया के लिए झारखंड के विकास की गोष्ठी में शामिल होने पहुंचे थे। इसका आयोजन झारखंड चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और बेहतर झारखंड ने किया था। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थीं। क्या कहा बाबूलाल मरांडी ने बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के विकास के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में अब तक काफी कुछ हुआ है। लेकिन हमें…
रांची। कल्पना मुर्मू सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कथित जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तारी को लेकर इडी पर तंज किया है। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी 2024 का दिन लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत किसी मुख्यमंत्री या किसी व्यक्ति को राजभवन से रात के अंधेरे में गिरफ्तार किया गया और राजभवन के पीछे के दरवाजे से ले जाया गया। कल्पना मुर्मु सोरेन ने संगीन आरोप लगाते हुए यह भी कहा है कि कहीं न कहीं इस षड्यंत्र में राजभवन भी शामिल था। कल्पना मुर्मू सोरेन…
रांची। कल 8 मई को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के सचिवालय स्थित चेंबर की तलाशी लेने के बाद मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने डीजीपी अजय कुमार सिंह से सवाल पूछा है। मुख्य सचिव ने पूछा है कि सचिवालय की सुरक्षा पुलिस के जिम्मे है, तो फिर इडी की टीम कैसे अंदर पहुंच गयी। बता दें कि ये पहला मौका है जब सचिवालय या प्रोजेक्ट बिल्डिंग के अंदर तक इडी की टीम पहुंची है। मुख्य सचिव के इस सवाल पर झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने तंज किया है। कहा है कि इस तरह…
रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर रांची ससंदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डीएस रमेश ने गुरुवार को खिजरी विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान रमेश ने ओरमांझी प्रखंड के चकला, बारीडीह एवं पांचा स्थित बूथों का निरीक्षण किया । सामान्य प्रेक्षक डीएस रमेश ने चुनाव आयोग के जरिये जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, अंचलाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता और सभी बीएलओ उपस्थित थे।