रांची। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव समाज के संयोजक मनोज कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय चुटिया में धूमधाम से मनाया गया। श्री पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम आज ही के दिन जिसको दुनिया अक्षय तृतीया के नाम से जानती है, जन्म लेकर इस सृष्टि के लिए जागृत देवता के रूप में जाने जाते हैं। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में अवतरित होकर असत्य पर सत्य की जीत किये थे। कार्यक्रम में प्रदेश के संयोजक मनोज कुमार पांडेय, मृत्युंजय कुमार झा, अंजनी कुमार झा, धनेश्वर पांडेय, विपिन पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, अनूप कुमार पांडेय, अजय कुमार पांडेय,…
Author: admin
दुमका। बसंत सोरेन के बयान के बाद सीता सोरेन ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि वह हाल ही में झामुमो छोड़ कर भाजपा में शामिल हुई हैं। उनकी मुलाकात परिवार के लोगों के साथ हुई है। इस मुलाकात में पार्टी और राजनीति से संबंधित कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने फिर दोहराया कि वह परिवार के साथ हैं लेकिन राजनीतिक पिच पर अलग जरूर हैं। सीता सोरेन ने कहा कि जहां तक परिवार की बात है तो परिवार को कोई भी छोड़ नहीं सकता है। साथ ही कहा कि मुझे नहीं पता कि झामुमो पार्टी के लोग इस तरह…
नई दिल्ली। टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस के (केबिन क्रू) चालक दल के सदस्य काम पर वापस लौटने लगे हैं। केबिन क्रू की हड़ताल के कारण उड़ानों में काफी व्यवधान हुआ था लेकिन अब हड़ताल वापस हो गई है। हड़ताल के कारण एयरलाइन ने तीन दिन में 170 उड़ानों को रद्द कर दिया था। हड़ताल पर गए चालक दल के सदस्य वापस काम पर लौट रहे हैं। इसके साथ ही एयरलाइन का परिचालन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। एयरलाइन उन्हें फिटनेस प्रमाण पत्र दिलाने में मदद कर रही है, जो काम पर लौटने के लिए आवश्यक…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज दो राज्यों के चुनाव दौरे पर रहेंगे। वो सबसे पहले झारखंड की प्रतिष्ठित सीट खूंटी में जनसभा करेंगे। यहां से वो पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार शाह आज सबसे पहले चुनाव प्रचार की शुरुआत…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची स्टेशन से भारी मात्रा में शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को रांची मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार ने बताया कि गठित फ्लाइंग टीम ने आरपीएफ पोस्ट रांची के साथ मिलकर निरीक्षक के नेतृत्व में गाड़ी संख्या 18626 के साधारण डिब्बे से 96 शराब की बोतल बरामद किया। साथ ही रांची स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो से 17 शराब की बोतल जब्त की गई। बरामद शराब की कीमत 48 हजार 500 रुपये आंकी गयी है। मामले में बिहार के भागलपुर निवासी शिवनंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
झांसी। लोकसभा चुनाव-2024 भ्रष्टाचार को खत्म करने और सुशासन बनाने के लिए है। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी उत्तर प्रदेश में एनडीए को 80 की 80 सीटें जिताने के लिए उनके समर्थन में है। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने यह बात आज झांसी के एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोकदल भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में है। उनका भरपूर समर्थन कर उन्हें उत्तर प्रदेश की हर सीट पर खड़े उम्मीदवारों को चुनाव जिताने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार में लिप्त है। एनडीए लगातार भ्रष्टाचार…
रांची। लोकसभा चुनावों में भाजपा स्टार प्रचारकों के माध्यम से ताकत दिखाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। झारखंड की धरती पर प्रधानमंत्री मोदी 11 मई को चतरा में पार्टी उम्मीदवार कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी पलामू में भाजपा उम्मीदवार वीडी राम चाइबासा में गीता कोड़ा और लोहरदगा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में सिसई में जनसभा कर जनता और कार्यकर्ताओं में जोश भर चुके हैं। प्रधानमंत्री 15 मई को भी झारखंड दौरे पर आनेवाले हैं। वह गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के पेसम अरवाड़ मैदान…
दागी व्यापारी विष्णु अग्रवाल और सीतारमण की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल रांची। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को रांची के रेडिशन ब्लू होटल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। कार्यक्रम के बाद एक दागी व्यापारी विष्णु अग्रवाल और सीतारमण की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस फोटो में सीतारमण, विष्णु अग्रवाल के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद है। इस तस्वीर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने एक्स हैंडल पर डालकर भाजपा पर हमला बोला है। झामुमो ने लिखा…
रांची। कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने संसदीय क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने पदयात्रा, जनसंपर्क और बैठक के दौरान कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार आने पर हर गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने 8500 रुपये, मतलब साल में एक लाख रुपये दिये जायेंगे, ताकि महिला अपने परिवार का सही तरीके से भरण पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब महिलाओं को…
-सैम पित्रोदा के बयान पर झारखंड भाजपा ने बोला बड़ा हमला -सैम पित्रोदा का इस्तीफा महज एक ड्रामा, कांग्रेस ने निष्कासित क्यों नहीं किया? रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने की बात की है और समाज में नफरत के बीज बोने का काम किया है। कांग्रेस की काली करतूतों से देश की जनता पहले ही वाकिफ है। कांग्रेस पहले देश-विदेश में देश का अपमान करती थी, देश को बदनाम करती थी, लेकिन अब तो भारतवासियों का भी अपमान करने लगी है।…
रांची। ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का फेसबुक में फोटो लगाकर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। रघुवर दास के पीएस दिनेश केडिया के बयान पर धुर्वा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पीएस ने पुलिस को बताया है कि 6 मई को फेसबुक से पता चला कि रघुवर दास के फोटो के साथ शर्मा प्रताप उरांव के नाम से फेसबुक प्रोफाइल पर एक पोस्ट जारी किया गया है। जिसमें लिखा है कि हर जिला से बीस लोगों की जरूरत है। घर बैठे लोग पैसा कमा सकते हैं। पोस्ट पर दो…