Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पीएस संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम से 25 करोड़ रूपया बरामद पर बोले मंत्री आलमगीर आलम
    Top Story

    पीएस संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम से 25 करोड़ रूपया बरामद पर बोले मंत्री आलमगीर आलम

    adminBy adminMay 6, 2024Updated:May 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने सोमवार की सुबह रांची में बड़ी कार्रवाई की है। इडी की टीम रांची के अलग-अलग इलाकों में कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इडी की छापेमारी में मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के यहां से 25 करोड़ रुपए मिले हैं। यह रकम बढ़ भी सकती है। फिलहाल नोटों की गिनती जारी है। इसके अलावा पीपी कंपाउंड स्थित तेजस्विनी अपार्टमेंट में बिल्डर मुन्ना सिंह के फ्लैट से इडी द्वारा तीन करोड़ रूपया बरामद किए जाने की खबर सामने आ रही है। मुन्ना सिंह मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल के करीबी बताए जाते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नौकर जहांगीर आलम ने इडी की पूछताछ में बताया है कि यह पैसे मंत्री के पीए संजीव लाल के हैं। मामले में इडी की कार्रवाई जारी है।

    हमलोग जो पीएस को रखते हैं उसको अनुभवी देखकर ही रखते हैं: मंत्री आलमगीर आलम

    पीए संजीव लाल के ठिकाने से 25 करोड़ रूपया बरामद होने के मामले में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि वो इससे पहले संजीव दो-दो मंत्री का पीए रह चुका है। टीवी में आप लोग जो देख रहे हैं, हम भी वही देख रहे हैं, अब इडी का क्या निष्कर्ष आएगा बाद में बताया जायेगा। संजीव मेरा विभागीय पीएस है, वो सरकारी मुजालिम है और हमलोग जो पीएस को रखते हैं, उसको अनुभवी देखकर ही रखते हैं। इसके पहले भी संजीव एक जगह नहीं दो-दो मंत्री के पीए रह चुके थे। उसी आधार पर हमलोग उसे लाए थे। अब बाकी जो चर्चा चल रही है, जबतक उसका निष्कर्ष नहीं आएगा, तब तक उसपर कुछ टिप्पणी करना उचित नहीं है। इडी की जांच में जो आएगा, उसपर हम बात करेंगे।

    गिरफ्तार हुए इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले में हो रही छापेमारी

    इडी के द्वारा यह छापेमारी गिरफ्तार हुए इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले में की जा रही है। गौरतलब है कि इडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को फरवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि इडी ने बीते साल फरवरी माह में मुख्य अभियंता बीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर छापा मारा था। इसके बाद छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज के आधार पर उनसे पूछताछ शुरू हुई। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। झारखंड के इस मुख्य अभियंता के ठिकानों से 30 लाख रुपये के अलावा 1।50 करोड़ रुपये के जेवरात मिले थे। इसके अलावा इडी को उनके 100 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का भी पता चला था।

    इन ठिकानों पर ईडी की टीम कर रही है छापेमारी

    मेन रोड स्थित के पीपी कंपाउंड स्थित तेजस्विनी अपार्टमेंट में बिल्डर मुन्ना सिंह का घर

    गाड़ीखाना चौक स्थित संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के सैयद रेजीडेंसी स्थित घर।

    दीनदयाल नगर स्थित आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल का घर।

    सेल सिटी स्थित पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के घर।

    बोडिया रोड स्थित चिरौंदी में इंजीनियर कुलदीप मिंज का घर। कुलदीप की पोस्टिंग लोहरदगा में है।

    आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल के कांके रोड स्थित घर पर छापेमारी हो रही है।

    निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के करीबियों के ठिकाने पर भी ईडी की छापेमारी हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस बार भी त्रिकोणीय मुकाबले का गवाह बनेगा लोहरदगा
    Next Article इडी की छापेमारी के बाद मंत्री आलमगीर ने कहा : संजय लाल पहले दो मंत्रियों के पीएस रह चुके हैं
    admin

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version