Author: admin

रांची। रांची लोकसभा के लिए इंडी गठबंधन की उम्मीदवार यशस्विनी सहाय के समर्थन में रांची महानगर की बैठक झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। बैठक में झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि हेमंत सोरेन को बेबुनियाद आरोप लगाकर जेल भेजे जाने का विरोध वोट में दिखेगा। हम सभी इंडी गठबंधन के साथियों को एकसाथ केंद्र की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकना है। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा हमे देश की तानाशाह सरकार को हटाना है। झारखंड मे भी आपने देखा की किस तरह से हेमन्त सोरेन को…

Read More

रांची। जेएमएम से बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार सीता सोरेन ने अपने ससुर और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन पर जम कर हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शिबू सोरेन को भ्रष्टाचारी तक बता दिया था। ससुर शिबू सोरेन पर पहली बार हमला सीता सोरेन ने पीएम मोदी के झारखंड आगमन पर पीएम मोदी की जम कर तारीफ की और हेमंत सोरेन के साथ शिबू सोरेन पर जमकर हमला बोला। उन्होने अपने पोस्ट में लिखा कि परिवारवादी शहजादे और बाप-बेटे की जोड़ी ने झारखंड को लूट का अड्डा बना कर छोड़ दिया…

Read More

चाइबासा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो वाले लोगों से कहते फिरते हैं कि इडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गलत तरीके से गिरफ्तार किया है। लेकिन हाइकोर्ट ने यह साबित कर दिया कि गिरफ्तारी गलत तरीके से नहीं हुई है। मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए आम लोगों से अपील की कि इस बार लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 की 14 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में देने का संकल्प लें।

Read More

चाइबासा। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि यूपीए गठबंधन देश को बदलने के लिए नहीं, खुद का अस्तित्व बचाने के लिए बना है। नया नाम इंडी गठबंधन का दिया है। उन्होंने कहा कि देश का नेता चुनना है। प्रधानमंत्री चुनने का अवसर है। इसके लिए चुनाव हो रहा है। हमने अपना प्रधानमंत्री चुन लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो पिछले 10 वर्ष से देश की सेवा कर रहे हैं। और अगले पांच साल भी देश के विकास के लिए हम लोग उन्हें चुनेंगे। लेकिन इंडी गठबंधन वालों ने अपना नेता चुना ही नही है, जिसका दूल्हा नहीं वे…

Read More

रांची। कांग्रेस के गुमला,सिमडेगा और खूंटी जिले के कार्यकर्ताओं की चुनावी समीक्षा बैठक जिला मुख्यालय में शुक्रवार को हुई। मौके पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पार्टी किसी एक को उम्मीदवार बनाती है लेकिन चुनाव संगठन का हर कार्यकर्ता अपने-अपने मोहल्ले,वार्ड,प्रखंड में लड़ता है, ताकि पार्टी की जीत हो सके। दस वर्षों के कुशासन से निकलने का यह सुनहरा अवसर है और हमें इसे किसी भी हाल में जाया नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि आप सभी पूरे वर्ष संगठन में काम करते हैं और पिछले पांच वर्षों से केंद्र की भाजपा सरकार के…

Read More

रांची। राजधानी रांची के रातू रोड के लाहकोठी में स्थित जय इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स ने इंटर कॉमर्स के टॉपरों को शुक्रवार को सम्मानित किया। फर्स्ट स्टेट टॉपर प्रतिभा शाह 94.8, सेकंड स्टेट टॉपर दीया कुमारी 94.4 और फर्स्ट स्कूल टॉपर सौम्या दुबे 90.4 को एक समारोह आयोजित कर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर जय सर और सूरज सर ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। बता दें कि तीनों जय इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स की ही स्टूडेंट हैं. इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर जय और सूरज ने बताया कि पिछले 7 साल से लगातार स्टेट टॉप टेन में हमारे इंस्टीट्यूट के बच्चे आ रहे हैं। यह हमारे…

Read More

-एफआईआर से सेक्शन 120 बी को हटाने की कोशिश रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चैलेंज करने वाले मुकदमे को खारिज करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने टिप्पणी की है कि उनके मुख्यमंत्री रहते ही सदर थाने में दर्ज एफआईआर में छेड़छाड़ की कोशिश की गई।ये संगीन मामला है और हमें उम्मीद है कि झारखंड पुलिस इस गलत कार्य के लिए जिम्मेदार अफसर पर कड़ी कार्रवाई करेगी। एफआईआर से सेक्शन 120 बी को हटाने की कोशिश की गई थी।…

Read More

खूंटी। खूंटी के विधायक और खूंटी लोकसभा क्षेत्र के संयोजक कोचे मुंडा ने कहा कि इस बार हाथ को साफ करना है और कमल को ही चुनना है ताकि हम तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार को ला सकें। विधायक शुक्रवार को तोरपा विधानसभा क्षेत्र के रनिया में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुंडा ने कहा कि देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से विपक्षी घबड़ा गए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। महिलाओं के सम्मान के लिए कई…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए झामुमो के प्रत्याशी समीर महंती ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया है। इसके पूर्व उन्होंने अपने आवास में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही साकची के बोधि मंदिर मैदान में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य रुप से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक रामदास सोरेन, संजीव सरदार, झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य समेत भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। जुमलेबाजी की सरकार है मोदी सरकार : चंपाई सोरेन वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि देश में महागठबंधन की सरकार…

Read More

गिरिडीह। जिले की गांडेय विस सीट पर 20 मई को होने वाले उप चुनाव में शुक्रवार को एनडीए गठबंधन को झटका देते हुए आजसू के अर्जुन बैठा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन बैठा ने कहा कि वे आजसू से इस्तीफा दे चुके हैं। अर्जुन बैठा ने भाजपा पर खुद की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि आजसू प्रमुख सुदेश महतो के साथ उनकी अंतिम बैठक में आजसू प्रमुख ने 2024 के चुनाव का हवाला देते हुए भरोसा दिलाया था लेकिन भाजपा की लगातार…

Read More

-संवैधानिक संस्थाएं बीजेपी शासित राज्यों में कार्रवाई क्यों नहीं करतीं? गिरिडीह। गांडेय से विधानसभा उपचुनाव की झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने कहा है कि 31 जनवरी (जब हेमंत सोरेन को इडी ने गिरफ्तार किया था) के बाद स्थिति काफी बदल गयी। उसके बाद हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता तनाव में थे कि आगे क्या होगा? कार्यकर्ताओं ने मुझसे आगे आने का आग्रह किया। अपने नेता के प्रति उनका प्यार देख कर मैंने सोचा कि जब तक हेमंत जी वापस नहीं आ जाते, तब तक इस कमी को पूरा करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है और मैं राजनीति में आयी। कल्पना…

Read More