– जीतने वाले भाजपा उम्मीदवारों का अंतर भी घटा कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों में तो अपना परचम लहराया ही है। इसके साथ ही राज्य की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले पश्चिमी जंगलमहल क्षेत्र में भी बढ़त हासिल करते हुए यहां 29 में से 18 सीट हासिल की हैं। भाजपा उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल में मतुआ पट्टी पर अपना प्रभुत्व बनाए रखने में सक्षम थी, जो राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में भी महत्व रखता है। इसके बावजूद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने…
Author: admin
लोकसभा चुनाव नतीजे घोषित हो चुके हैं। इसमें कुछ नेताओं ने जीत का परचम लहराया। कुछ हार गए। लोकप्रिय अभिनेत्री नेहा शर्मा के पिता कांग्रेस के टिकट पर भागलपुर सीट से चुनाव लड़े थे। वे बुरी तरह हार गये। इस हार के बारे में नेहा शर्मा जवाब दिया है। नेहा शर्मा पिता की हार से सदमे में थीं। चुनाव नतीजों के बाद नेहा शर्मा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “यह हमारे लिए कठिन दिन था, लेकिन हमने अच्छी लड़ाई लड़ी। मैं उन लोगों की आभारी हूं जिन्होंने मेरे पिता पर विश्वास किया और उन्हें वोट दिया।…
नई दिल्ली। टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया 100 से अधिक विमानों में बदलाव करेगी, जिनमें 40 बड़े आकार के विमान शामिल हैं। विमानों में नवीनीकरण के लिए करीब 25 हजार सीट का ठेका भी दिया गया है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने बुधवार को ‘सीएपीए इंडिया एविएशन समिट’ को संबोधित करते हुए कहा कि एयर इंडिया अपने 100 से ज्यादा विमानों में सुधार करेगी। कंपनी के सीईओ ने एयरलाइन उद्योग की लागत के बारे में कहा कि हवाई किराया समग्र मुद्रास्फीति की तुलना में कम ही रहे हैं। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया में…
पटना। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद के कयासों का बाजार भी गर्म हो गया है। केन्द्र में भाजपा सरकार बनाने की तैयारी कर रही है और बिहार में नीतीश कुमार के पलटी मारने की चर्चा जोरों पर है। इस बीच बुधवार को नीतीश और तेजस्वी एक ही फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दोनों की विमान में एकसाथ वाली तस्वीर सामने आयी है, जिसे देखकर नीतीश के दोबारा आईएनडीआई गठबंधन में जाने की चर्चा को और हवा मिल रही है। तस्वीर में फ्लाइट में अगली सीट पर नीतीश कुमार बैठे हैं तो उनके ठीक पीछे वाली सीट…
रांची। पर्यावरण दिवस पर रांची सिविल कोर्ट में बुधवार को प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने अर्जुन, चंदन और रुद्राक्ष के पौधे लगाये। मौके पर न्यायायुक्त ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र के जरिये प्रकृति को समर्पित दुनियाभर में मनाया जाने15 वाला महत्वपूर्ण दिन है। पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। दिवाकर पांडे ने कहा कि आज हमें पर्यावरण के संरक्षण, संवर्द्धन और विकास का संकल्प लेने की जरूरत है। प्रकृति और मानव का रिश्ता पुराना है। यह एक अटूट संबंध है लेकिन आधुनिकता और बढ़ती व्यस्तता के…
रामगढ़। शहर के छोटकी मुर्राम के विद्यानगर मोहल्ले में 60 वर्षीय शुशीला देवी हत्याकांड मामले में रामगढ़ पुलिस ने एक और आरोपित को पकड़ ली है। इस मामले की जानकारी बुधवार को एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी अशर्फी प्रसाद के घर में बीते 30 मई को उनकी पत्नी सुशीला देवी की हत्या, कर नकदी एवं आभूषण लूट पाठ कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से घर में अगजनी कर सनसनी खेज की घटना का नाम दिया गया था। इस मामले में रामगढ़ थाना कांड संख्या 150/24 के तहत मामला दर्ज कर 72…
हजारीबाग। विश्व पर्यावरण दिवस पर ज्ञान ज्योति महाविद्यालय में बुधवार को पौधों का वितरण और सेमिनार का आयोजन हुआ। इस सेमिनार में कला विज्ञान तथा वाणिज्य के सभी छात्रों ने भाग लिया। सेमिनार का अध्यक्षता भूगोल विभाग के व्याख्यता रेयाज अहमद ने किया। सेमिनार में महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक रंजन कुमार ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसका प्रभाव पर्यावरण पर पड़ रहा है। इसके प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्कता है। विज्ञान विभाग के व्याख्यता रंजीत कुमार ने पर्यावरण के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि सभी को अधिक से…
रांची। चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक्स्ट्रीम बार में बीते 27 मई को डीजे ब्वाय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में चुटिया थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। एक तरफ जहां एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की अनुशंसा पर रांची रेंज के डीआइजी अनुप बिरथरे ने कार्रवाई करते हुए चुटिया थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने चुटिया थानेदार के बॉडीगार्ड और घटना के समय अरगोड़ा थाना के पेट्रोलिंग वाहन के एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया है। दरअसल, रांची के एक्स्ट्रीम…
रांची। बरियातू के बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आरोपी मोहमद अफसर अली की जमानत याचिका पर अब पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई 22 जून को होगी। मामले में इडी को जवाब दाखिल करना है। कोर्ट ने इडी को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। अफसर अली की ओर से 14 मई को जमानत की गुहार अदालत से लगायी गयी थी। बता दें कि 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में इडी ने 17 अप्रैल को उन्हें प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर इस मामले में भी गिरफ्तार किया था। बरियातू में सेना की 4.5 एकड़ जमीन घोटाले में भी…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और अमेठी से नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य किशोरी लाल शर्मा ने बुधवार को दिल्ली पहुंचने के बाद कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा सदस्य बने रहें। मीडिया द्वारा वायनाड और रायबरेली लोकसभा सीटों के बीच राहुल गांधी की पसंद के बारे में पूछे जाने पर अमेठी लोकसभा से नवनिर्वाचित सदस्य किशोरी लाल शर्मा ने यह विचार व्यक्त किए। किशोरी लाल ने कहा, “मेरे पास ऐसा कद नहीं है कि मैं राहुल गांधी काे सलाह दूं। लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से चाहता हूं कि वे रायबरेली से लोस सदस्य बने रहें। उन्होंने…
आजाद सिपाही संवाददाता दुमका। दुमका संसदीय सीट पर मिली जीत के बाद बुधवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन के नेतृत्व में दुमका समेत कई प्रखंडों में विजय जुलूस निकाला गया। झामुमो समेत इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने होली एवं दीवाली एक साथ मनाते हुए जमकर अबीर-गुलाल उड़ाये एवं पटाखे फोड़े। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गले लगाया एवं पूरे शहर में मिठाइयां बांटी। झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को 22527 वोटों के अंतर से पराजित कर दुमका सीट पर विजय पताका फहराया है। दुमका संसदीय सीट पर 24 राउंड में मतगणना की गयी और…