किशनगंज। सीमा सुरक्षा बल, जो वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा बॉर्डर गार्ड बल है, सीमा सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभाता है। बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय मुख्यालय खगड़ा कैंप मे ईश औल उपमहानिरीक्षक के द्वारा उपस्थित सभी सीमा प्रहारियों को पर्यावरण जागरूकता एवं संरक्षित करने के संबंध में शपथ दिलाई गई। इस मौके पर वृक्षारोपन एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे मोना आल रीजनल प्रेसिडेंट परिवार कल्याण केंद्र एवं अन्य पदाधिकारी, क्षेत्रीय मुख्यालय के अधीन 17, 132 एवं 175वीं वाहिनियों सभी कमान अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवानों के साथ…
Author: admin
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर अपने मंझे हुए राजनीतिक अनुभव को लोकसभा चुनाव में साबित किया है। उन्होंने न केवल भाजपा के सपने को चकनाचूर किया, बल्कि अपने बलबूते बिना किसी सहयोगी दल के बंगाल के किले पर फतह बरकरार रखी है। तृणमूल ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 29 पर जीत हासिल की है। पार्टी ने भाजपा को पिछली बार की 18 सीटों से पीछे धकेल कर उसे 12 तक ही सीमित कर दिया। भाजपा को 39 प्रतिशत से भी कम वोट मिले। हालांकि, दीदी ने जीत का श्रेय राज्य की…
खूंटी। खूंटी से निर्वाचित कांग्रेस के सांसद कालीचरण मुंडा के बुधवार को तोरपा पहुंचने पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर कालीचरण मुंडा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास और जन समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उनकी यह जीत खूंटी संसदीय क्षेत्र की जनता की जीत है। नव निर्वाचित सासंद ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने इंडी गठबंधन और कांग्रेस पर भरोसा जताया। इसके लिए वे मतदाताओं का आभारी हैं। कालीचरण मुंडा कांग्रेस नेता पीटर मुंडू, मदन मिश्रा आदि के साथ सिमडेगा…
रांची। टेंडर कमीशन घोटाले में फंसे भू राजस्व विभाग के सचिव और आइएएस मनीष रंजन से इडी फिर पूछताछ करेगी। अब तक मनीष रंजन दो बाद पूछताछ के लिए इडी के सामने जा चुके हैं। एक बार आठ घंटे और दूसरी बार 10 घंटे पूछताछ हो चुकी है। इडी ने जिन सवालों का जवाब आइएएस अधिकारी से चाहती है वह अब तक नहीं मिला है। हर सवाल का जवाब में अधिकारी ने हमें नहीं पता का उत्तर दिया। अधिकारी पर आरोप है कि वे जब ग्रामीण विकास विभाग में सचिव थे तो उन्होंने टेंडर आवंटित करने के लिए कमीशन का…
रांची। झारखंड में गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और तीन बार से सांसद ने फिर इतिहास रच दिया। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी निशिकांत दुबे चौथी बार चुनाव जीते हैं। सांसद निशिकांत दुबे का ऐसा मानना है कि जनता के समर्थन के साथ उन पर बाबा बैद्यनाथ की विशेष कृपा है। वह जब भी कोई बड़ा कार्य करने जाते हैं तो सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा जरूर करते हैं। झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट पर बीजेपी का दबदबा है। यह सीट साल 1962 में अस्तित्व में आई थी। हालांकि तब झारखंड राज्य अलग नहीं हुआ था।…
रांची। पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में आरोपी पति मोहम्मद सद्दाम को अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने बुधवार को दोषी ठहराया है। अभियुक्त की सजा के बिंदु पर कोर्ट 12 जून को सुनवाई करेगी। मामले के एक आरोपी मोहम्मद असलम को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। बता दें कि यह मामला अनगड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जाता है कि मो सद्दाम की पत्नी ने वर्ष 2018 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मोहम्मद सद्दाम पर अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था, जिसे लेकर…
रांची। झारखंड में राहुल गांधी का जादू जनजातीय सीटों पर चला है। इसकी चर्चा राज्य के राजनीतिक गलियारे में हो रही है। राहुल गांधी ने झारखंड में केवल दो चुनावी सभा की। एक झामुमो के लिए सिंहभूम में और दूसरी कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत के लिए लोहरदगा संसदीय सीट के बसिया में सभा की थी। इन दोनों सीट पर इंडिया गठबंधन ने बाजी मार ली। राहुल गांधी के दौरे का असर दक्षिणी छोटानागपुर की एक अन्य आदिवासी सीट खूंटी पर भी पड़ा। आदिवासी के लिए आरक्षित खूंटी सीट भी कांग्रेस ने जीत ली। राहुल गांधी ने अपने झारखंड दौरे के…
रांची। सिंहभूम सीट से जोबा मांझी को भारी मतों के अंतर से जीत दिलाकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपना गढ़ और अपनी प्रतिष्ठा दोनों बचाने में सफल रहे हैं। झामुमो सूत्रों की मानें, तो सिंहभूम सीट से जोबा मांझी को प्रत्याशी बनाने में सीएम चंपाई सोरेन और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रजामंदी थीण् जब जोबा मांझी को सिंहभूम के चुनावी अखाड़े में उतारे गया, तो कयास लगाया जा रहा था कि चूंकि वे हो आदिवासी समाज से नहीं हैं। इसलिए झामुमो ने कमजोर प्रत्याशी देकर बड़ी भूल की। इतना ही नहीं, इस मामले को लेकर लेकर सीएम चंपाई सोरेन और…
देश-दुनिया के इतिहास में 06 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन में खास महत्व महत्व रखती है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, मराठा योद्धा शिवाजी महाराज का रायगढ़ किले में 06 जून, 1674 को राज्याभिषेक हुआ था। शिवाजी महाराज ने यहीं हिंदवी स्वराज की आधारशिला रखी थी। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यह साम्राज्य गुप्त, मौर्य, चोल, अहोम और विजयनगर साम्राज्य की ही तरह शक्तिशाली, सुसंगठित और सुशासित था। छत्रपति शिवाजी महाराज मात्र एक व्यक्ति या राजा नहीं, वे एक विचार और…
-संजय सेठ ने रांची की जनता का आभार जताया -भाजपा ने संजय सेठ की जीत की खुशी में विजय जुलूस निकाला रांची। भाजपा महानगर के नेतृत्व में रांची के सांसद संजय सेठ के विजयी होने पर विजय जुलूस निकाला गया। बुधवार को सांसद आवास से काली मंदिर तक यह शोभायात्रा निकाली गयी। काली मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जुलूस समाप्त हुआ। शोभा यात्रा में ढोल, ताशा नगाड़ा एवं राम दरबार की भव्य झांकी निकाली गयी। सांसद संजय सेठ ने अपनी जीत पर रांची की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत हमारी नहीं, यह…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और मंत्रिपरिषद परिषद के साथ अपना इस्तीफा दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफे को स्वीकार कर लिया और नरेन्द्र मोदी और मंत्रिपरिषद को नई सरकार के गठन तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक में राष्ट्रपति से 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश करने का निर्णय किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना और अपने मंत्रिमंडल का त्यागपत्र सौंपा।…