Author: admin

गोड्डा। विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी फाउंडेशन के सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम में मोतिया, डुमरिया, बक्सरा, पटवा आदि गांवों के 8 स्कूलों, 6 आंगनवाड़ी केंद्रों के 300 बच्चों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। गांवों में बच्चों ने रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पावर प्लांट से सटे गांवों में बच्चों ने फलदार पौधों (आम, अमरुद, जामुन, आंवला) का रोपण किया। साथ ही स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पोस्टर बनाएं। विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं समेत सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ भी दिलाई गई। अदाणी फाउंडेशन के…

Read More

-तीन दुकानदारों ने मिलकर बनायी खीर, कहा – -सीट थोड़ी कम हो गयी नहीं तो जश्न और बड़ा होता रांची। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद यह लगभग तय है कि एक बार फिर मोदी प्रधानमंत्री होंगे। राजधानी रांची के रातू रोड चौराहे से हरमू रोड के रास्ते विशाल मेगामार्ट के सामने अशोक चौरसिया की चाय दुकान है। इसी कतार में तीनों रिश्तेदार दुकान चलाते हैं। अशोक चाय की दुकान चलाते हैं, राम स्नेह प्रसाद चौरसिया पान की दुकान चलाते हैं और मनोज चौरसिया लिट्टी बेचते हैं। मोदी की जीत से यह इतने उत्साहित हुए कि मुफ्त में खीर बांटी।…

Read More

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले की कराईकेला पंचायत के बरडीह गांव के समीप में संवेदक (ठेकेदार) सत्यम बिल्डर्स ने दो माह पहले कराईकेला-बरड़ीह गांव की संजय नदी पर बने पुल को तोड़ दिया। पुल तोड़ने के बाद संवेदक को ब्लास्टिंग करने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद संवेदक ने नदी में मिट्टी डालकर कच्चा डायवर्जन बनाने के बाद कार्य को अधूरा छोड़ दिया। बारिश से पहले पुल का निर्माण नहीं होने से कराईकेला, लांडुपोदा, ओटार, सिलफोड़ी पंचायत के 25 हजार से अधिक ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। जल्द उनकी मांग नहीं मानी गयी, तो रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग को जाम किया जाएगा।नदी…

Read More

भागलपुर। गांधी शांति प्रतिष्ठान में बुधवार को संपूर्ण क्रांति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रोफेसर फारूक अली पूर्व कुलपति जेपी विश्वविद्यालय छपरा थे। 5 जून 1974 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में संपूर्ण क्रांति आंदोलन की घोषणा की गई थी। संपूर्ण क्रांति का अर्थ है राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और नैतिक परिवर्तन तथा व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन, महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर रोक लगाना। समारोह में जेपी सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिए जाने, स्वास्थ्य कार्ड एवं रेलवे यात्रा की सुविधा प्रदान करने,…

Read More

अररिया। जिले के टॉप टेन कुख्यात अपराधियों में शुमार पांच हजार का ईनामी गजनी उर्फ मुस्ताजीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।अररिया जिला पुलिस को लंबे अर्से से इनकी तलाश थी।जिले के जोकीहाट थाना में केवल इनके खिलाफ 13 और पलासी थाना में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।सभी मामलों में पुलिस को इनकी तलाश थी। गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एसपी अमित रंजन ने बताया कि जोकीहाट थाना क्षेत्र के ललिया के रहने वाले गजनी उर्फ मुस्ताजीर पिता बाजबूल के बारे में गुप्त जानकारी मिली कि वह दिल्ली से अपने घर आ रहा है।सूचना के बाद सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह…

Read More

भागलपुर। 2 बिहार गर्ल्स बटालियन एनसीसी के बालिका कैडेटों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को एक रैली निकाली, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के सौ से ज़्यादा कैडेटों ने बड़े उत्साह एवं सहभागिता के साथ हिस्सा लिया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल दिनेश कुमार पाठक ने सुबेदार पूरणमल, सीनियर जी सी आई कुमारी सीमा एवं बटालियन के सैनिकों के साथ रैली का नेतृत्व किया। उक्त रैली बटालियन मुख्यालय रेड क्रास सोसाइटी बिल्डिंग से आरंभ होकर सैंडिस कम्पाउण्ड होते हुए बाहर पुलिस लाइन रोड, कचहरी रोड से घूमते हुए भागलपुर की जनता को जागरूक करते हुए बड़े ओजस्वी एवम् ज्ञानवर्धक पर्यावरण सुरक्षा…

Read More

सहरसा। विश्व पर्यावरण दिवस पर रेल कर्मचारियों ने रेल परिसर में बने पार्क में बुधवार को मिलजुल कर वृक्षारोपण के साथ अपनी जीवन शैली पर्यावरण के अनुकूल बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीसीएलआर ललित कुमार सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया।इस मौके पर सर्वप्रथम रेल कर्मचारियों ने प्लेटफार्म दो और तीन के बीच स्थित पार्क में बारी-बारी से एक पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया। इसके बाद रेल कर्मचारियों ने एक साथ संकल्प लिया कि प्रदूषण पैदा करने वाले उपकरण का इस्तेमाल नहीं करेंगे।साथ ही हर साल एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करेंगे इसके अलावा प्राकृति संसाधनों…

Read More

नवादा। नवादा के नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा है कि नवादा का चौमुखी विकास ही हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगाउंगा। वे जीत के बाद बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब मैंने नामांकन किया उस समय ही संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की कल्पना की है। उनकी परिकल्पनाओं से जोड़ते हुए मेरी कल्पना विकसित नवादा की थी। इसे हर कीमत पर साकार करूंगा ।उन्होंने कहा कि नवादा के मतदाताओं ने उन्हें कृपा पूर्वक वोट देकर सांसद बनाया है ।इसके लिए मैं…

Read More

फारबिसगंज/अररिया। अररिया लोकसभा सीट से तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि यह जीत अररिया के जनता की जीत है। इसलिए नया अररिया बनाने के राह में जो भी कमी है, उस कार्य को इस पांच वर्ष में पूरा कर जनता को सौगात देने का काम करेंगे। निर्वाचित होने के बाद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से 2019 के चुनाव के मुकाबले इस बार का परिणाम में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस-चुनाव में कम…

Read More

भागलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर बुधवार को जिले में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भागलपुर पुलिस लाइन में महिला और पुरुष जवानों ने पौधारोपण किया। इस दौरान पुलिस लाइन से सिपाही धनंजय पासवान ग्रामीण क्षेत्र में 11 सौ पौधा लगाने अपने साथी जवान के साथ रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि भागलपुर में कार्यरत पुलिस जवान धनंजय पासवान ड्यूटी पूरा करने के बाद बचे हुए समय में लोगों को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए लोगों को जागरुक करते हैं और अपने पैसे से हेलमेट बांटते हैं। प्रत्येक साल विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर धनंजय पासवान ने…

Read More

मधुबनी। जिला के झंझारपुर संसदीय क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार रामप्रीत मंडल की जीत पर बुधवार को चहुंओर से हर्ष जताया। झंझारपुर संसदीय क्षेत्र में जदयू उम्मीदवार रामप्रीत मंडल अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी वीआइपी के सुमन महासेठ को सिकस्त दिया। झंझारपुर क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार की जीत को माननीय नरेन्द्र मोदी लहर का ही परिणाम बताया। झंझारपुर के भाजपा विधायक मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अमित शाह का विशाल जनसभा व माननीय नरेन्द्र मोदी लहर सांसद रामप्रीत मंडल का जीत का मुख्य कारण रहा। विगत पांच बर्षों में सांसद रामप्रीत मंडल का आमजन…

Read More