Author: admin

दुमका। कांग्रेस द्वारा दीपिका पांडे सिंह को पहले गोड्डा लोकसभा का टिकट दिया गया फिर उनका टिकट काटकर प्रदीप यादव को थमा दिया गया। पार्टी के इस फैसले से दीपिका पांडे सिंह नाराज नहीं हैं। मंगलवार को दुमका में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपना चुनाव जीतने के लिए जितनी मेहनत से लड़ती उससे ज्यादा मेहनत अब प्रदीप यादव के लिए करूंगी और निशिकांत दुबे को रिकार्ड मतों से हराकर यह सीट कांग्रेस की झोली में डालूंगी। दीपिका पांडे सिंह मंगलवार को एक केस के सिलसिले में पेशी के लिए दुमका कोर्ट आई हुई थीं, जहां…

Read More

धमतरी। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए मंगलवार को धमतरी पहुंचे प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने ग्राम श्यामतराई में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 19 अप्रैल को छत्तीसगढ के बस्तर में हुए प्रथम चरण के मतदान ने साफ कर दिया कि लोगों की सिर्फ भाजपा पर विश्वास है। विरोधी आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में रही, देश का विकास नहीं हुआ। कांग्रेस अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए हिंसा करवाती है। कांग्रेस अपनी तिजोरी भरती रही। मैं गारंटी देता हूं नक्सल जड़ से समाप्त करके रहूंगा। कांग्रेस…

Read More

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव एस अली ने मंगलवार को शिक्षक नियुक्ति के लिए होने वाली परीक्षा पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग लोकसभा चुनाव के दौरान एकाएक प्राथमिक विद्यालय कक्षा एक से पांच के लिए सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा 27 अप्रैल को कराने का निर्णय हुआ है। अली ने इसपर सवाल उठाते हुए कहा कि खास दल को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष व आयुक्त झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कहा कि बिना…

Read More

-केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और गुजरात के मुख्यमंत्री होंगे शामिल रांची। एनडीए के दो प्रत्याशी बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे। पलामू से बीडी राम और लोहरदगा से समीर उरांव नामांकन करेंगे। पलामू से एनडीए प्रत्याशी बीडी राम के नामांकन में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह शामिल होंगे। जनरल वीके सिंह नई दिल्ली से हवाई मार्ग से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से पलामू के लिए रवाना होंगे। वहां से बीडी राम के साथ डाल्टनगंज समाहरणालय जाएंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, राज्यसभा सदस्य सह महामंत्री आदित्य साहू,…

Read More

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मंगलवार को हुए नामांकन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को सिंहभूम में चार, खूंटी में चार, लोहरदगा में सात और पलामू में पांच नॉमिनेशन फॉर्म खरीदे गए। इसमें सिंहभूम से तीन, खूंटी से दो, लोहरदगा में तीन और पलामू में तीन प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया। अब तक झारखंड में चौथे चरण को लेकर 21 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। पत्रकार वार्ता में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा भी मौजूद थीं।

Read More

-आजाद सिपाही संवाददाता खूंटी। मंगलवार को खूंटी लोकसभा चुनाव के रंग में पूरी तरह रंग गया। चप्पा- चप्पा भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भर गया। सड़क पर पार्टी समर्थकों के झंडों से खूंटी लोकसभा का माहौल भी गरमाया हुआ था। लगा कि अब प्रत्याशी चुनावी मैदान में विधिवत रूप से कूद पड़े हैं। खूंटी की सड़कें जाम हो गयी और जनता परेशान भी हो गयी। लेकिन किसी ने सही कहा है कि चुनाव भी एक पर्व के समान होता है तो लोग भी उत्सुक थे कि कौन-कौन नेता उनके क्षेत्र में आया हुआ है। बड़ी-बड़ी गाड़ियों का काफिला और…

Read More

रांची। राज्य में कांग्रेस के चार प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से ही खतरा है। कई जगहों पर कार्यकर्ता खुलकर पार्टी प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं। इसकी झलक पिछले दिनों रांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में भी देखने को मिली। उन्हें चुनाव मैदान में प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबले से पहले बगावत और भितरघात की चुनौती से जूझना होगा। झारखंड में इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग के तहत कांग्रेस के हिस्से 14 में से सात सीटें आई हैं। इनमें चार सीटों चतरा, गोड्डा, धनबाद और लोहरदगा में उम्मीदवारी घोषित किए जाने के बाद सामने आ रही प्रतिकूल रिपोर्टों की…

Read More

रांची। राज्य सरकार ने बेसरा निशांत राबर्ट पर विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सहमति से आदेश जारी किया गया है। उनके ऊपर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची में काराधीक्षक के पद पर रहते हुए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 21 दिसंबर 2023 को जारी अधिसूचना के आदेश के अनुपालन नहीं करने का आरोप है। जांच में इसे प्रथम दृष्टया सही पाया गया है। इसके बाद बेसरा निशांत के विरुद्ध आरोप पत्र में गठित आरोपों की जांच के लिए झारखंड सरकारी सेवक वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियमावली 2016 के…

Read More

-लोकपाल के सीबीआइ जांच के आदेश पर रोक, 10 मई को होगी सुनवाई रांची। दिल्ली हाइकोर्ट ने सोरेन परिवार को बड़ी राहत दी है। संपत्ति से जुड़े मामले में लोकपाल की ओर से सीबीआइ जांच का आदेश दिया गया है। इस आदेश पर दिल्ली हाइकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई 10 मई को होगी, तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी। लोकपाल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) को पार्टी के नाम से दो संपत्तियों की जांच का निर्देश दिया था। इस आदेश के खिलाफ जेएमएम ने 4 मार्च को पारित लोकपाल के आदेश को…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट राज्य में बिना ऑक्शन (नीलामी) के माइनिंग लीज देने, माइनिंग लीज का नवीकरण करने की जांच कराने का आग्रह करने वाली जनहित याचिका की सुनवाई मंंगलवार को हुई। मामले में राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया जा सका, जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कोर्ट ने जुर्माने की यह राशि स्टेट बार काउंसिल में जमा करने का निर्देश दिया। साथ ही एक सप्ताह में राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। याचिकाकर्ता ने याचिका दायर कर कहा है कि झारखंड में…

Read More

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र में बिहार एसटीएफ टीम ने एक अपराधी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार स्वर्णरेखा नदी के तट पर स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर से पूजा करके निकल रहे एक अपराधी अमित पांडेय उर्फ ब्रजेश को पकड़ा है। बिहार एसटीएफ ने फिल्मी अंदाज में उसे गिरफ्तार किया। फिर उसे स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर टीम निकल गयी। बताया जा रहा है कि इस पर हत्या का मामला दर्ज था। साथ ही सीतामढ़ी कोर्ट से वांरट भी जारी था। वह फिलहाल रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित नामकुम बस्ती में छुपकर रह रहा था। एसटीएफ ने तकनीकी…

Read More