Author: admin

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में लखनऊ सीट से तीसरी बार जीत हासिल करने वाले भाजपा के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह ने लखनऊ की जनता धन्यवाद बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि लखनऊ की जनता ने मुझे लगातार तीसरी बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है। इसके लिए मैं सभी लखनऊ की जनता के प्रति हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देता हूँ। राजनाथ सिंह ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने इस तपती गर्मी में कठोर परिश्रम किया है, उनके प्रति मैं विशेष रूप से आभारी हूँ। मेरा प्रयास रहेगा की आने वाले वर्षों में…

Read More

-घोसी लोकसभा सीट पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी की बड़ी जीत, एनडीए प्रत्याशी को 162943 वोटों से हराया मऊ। जिले की एकमात्र घोसी लोकसभा सीट पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी राजीव राय को बड़ी जीत हासिल हुई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए गठबंधन से सुभासपा प्रत्याशी डॉ अरविंद राजभर को 162943 मतों से हरा दिया। अरविंद राजभर को 340188 वोट मिले हैं। इस सीट पर बसपा से बालकृष्ण चौहान 294004 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इस लिहाज से देखा जाए तो सपा को इस सीट पर बड़ी जीत हासिल हुई है। बड़ी जीत के बाद इंडी गठबंधन से…

Read More

पूर्वी चंपारण। शिवहर संसदीय लोकसभा चुनाव का मतगणना काफी दिलचस्प रहा। बावजूद अंततः जदयू की लवली आनंद 29,239 मतो के अंतर से चुनाव जीत गई। लवली आनंद को कुल मत 476161 मत मिले, जबकि रितु जायसवाल 446922 मत प्राप्त हुए है। वोटो की गिनती में लवली आनंद प्रथम चक्र से ही बढ़त बनाने लगी। जो अंत तक बरकरार रहा। हालांकि जीत का फासला काफी कम मतो के अंतर से चल रहा था, फलस्वरूप लवली आनंद के समर्थको की धड़कने चलती रही। जीत की उम्मीद में राजद उम्मीदवार रितु जायसवाल के लोग शाम चार बजे तक डटे रहे, परन्तु बाद में…

Read More

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए के घटक दलों की बैठक बुधवार शाम 06 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित की गई है। लोकसभा चुनाव के परिणामों से उत्साहित विपक्ष अपनी अगली रणनीति पर मंथन करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि चुनाव नतीजों और उसके बाद की रणनीति पर चर्चा के लिए आईएनडीआईए के घटक दलों के नेता आज शाम 6 बजे 10, राजाजी मार्ग पर बैठक करेंगे। उल्लेखनीय है कि आईएनडीआईए को 235 सीटें मिलीं हैं। विपक्ष इस बैठक में सरकार बनाने अथवा विपक्ष में बैठने को लेकर…

Read More

रांची। झारखंड बॉलिंग संघ की ओर से 10-17 जून तक आरके आनंद बॉलिंग ग्रीन नामकुम में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक के मुताबिक आगामी समय में नेशनल गेम, राष्ट्रीय चैंपियनशिप और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए यह कैंप लगाया जा रहा है। इस शिविर में किसी भी उम्र के बालक-बालिका, महिला, पुरुष आकर लॉन बॉल का नि:शुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं। इस शिविर में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों की देखरेख में ट्रेनिंग दी जायेगी। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के मेडलिस्ट खिलाड़ियों द्वारा भी नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। जो भी इस शिविर का लाभ…

Read More

पूर्वी चंपारण। लोकसभा चुनाव में पूर्वी चंपारण निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी राधामोहन सिंह ने सातवीं बार जीत हासिल कर रिकार्ड बनाया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडिया गठबंधन के वीआईपी उम्मीदवार डॉ. राजेश कुमार को 88, 287 वोटों से हराया। राधामोहन सिंह को कुल 5,42,193 मत मिले, जबकि डॉ. राजेश कुमार को 4,53,906 मत प्राप्त हुए। वहीं, पोस्टल बैलेट में सिंह को 1595, जबकि डॉ. राजेश को 2788 मत प्राप्त हुए। वहीं, नोटा में 19788 मत प्राप्त हुए। सिंह मतगणना के शुरू होते ही अपने प्रतिद्वंदी पर बढत बनाये रहे। जो अंत तक जारी रहा। राधामोहन सिंह…

Read More

पलामू। पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के तृतीय जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शंकर कुमार महराज की अदालत ने हत्या के चार दोषियों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं। सजा पाने वाले में चैनपुर थाना अंतर्गत गुरहा निवासी गुड़ु पासी, रामावतार पासी, महेश पासी, सुनीता देवी शामिल हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा के विकास कुमार पासी के फर्द बयान पर उक्त चार लोगों के विरुद्ध चैनपुर थाना में कांड संख्या 468/2020, दिनांक 20 दिसंबर 2020 को नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। आरोप था कि अभियुक्तों का मृतक अजय राम पासी से रास्ता की जमीन को लेकर विवाद…

Read More

रांची। विश्व पर्यावरण दिवस पर बीआईटी मेसरा लालपुर केंद्र में बुधवार को पौधरोपण किया गया। इस दौरान गुलमोहर के विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। केन्द्र की निदेशक डॉ. वंदना भट्टाचार्य ने कहा कि हर मनुष्य यदि अपने जीवनकाल में एक पौधा लगाए तो धरा की सुंदरता और बढ़ जाएगी। अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं। डॉ. प्रणव कुमार ने पौधरोपण करने और उनको संरक्षण देने की बात कही। उन्होंने इस दिवस की महता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ संदीप नाथ शाहदेव, डॉ विनोद कुमार शर्मास डॉ अमृता सरकारस डॉ मानशी गुप्ता, सुभाशीष रॉय, मनोज कुमार, अनामिका कुमारी,…

Read More

रांची। सीपीएम के राज्य सचिव मंडल ने झारखंड के मतदाताओं को लोकसभा के चुनाव में भाजपा का कद छोटा करने के लिए बधाई दी। राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने बताया कि मतदाताओं ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री समेत झारखंड के बड़बोले नेताओं द्वारा सांप्रदायिक धुव्रीकरण के लिए चुनाव प्रचार के दौरान उठाये गये नफरती बोल और डेमोग्राफी बदल जाने का माहौल खड़ा करने की साजिश को ठुकरा कर अपनी राजनीतिक परिपक्वता का परिचय दिया है। झारखंड का चुनाव परिणाम इस तथ्य को भी रेखांकित करता है कि राज्य में आदिवासियों के लिए आरक्षित सभी पांच सीटों पर भाजपा पराजित हुई है।…

Read More

नई दिल्ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के राज्यपाल रघुबर दास को बुधवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। ओडिशा में लगातार ढाई दशक तक सत्तारूढ़ रहे पटनायक को विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पटनायक आज सुबह राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। ओडिशा की 147 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 78 सीटें जीती हैं जबकि बीजू जनता दल को सिर्फ 51 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। भाजपा पहली बार अपने दम पर राज्य में सरकार बनाने जा रही है। वहीं राज्य की 21…

Read More

भागलपुर। बिहार के भागलपुर का जर्दालू आम रसीले और सुपाच्य आमों के श्रेणी में शुमार किया जाता है। यह आम अपने लजीज स्वाद के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। भागलपुर का जर्दालू आम हर साल प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत अन्य गणमान्यों को भेजा जाता है। इस बार फिर बुधवार को जर्दालु आम प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों को भेजा गया है। वर्ष 2007 से लगातार हर साल प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति इसका स्वाद चखते आ हैं। लेकिन इस बार यह खास है। क्योंकि यह पहला मौका है जब किसी प्रधानमंत्री के जीत के बाद संदेश के रूप में जर्दालु आम…

Read More