नई दिल्ली। आज विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर पोरबंदर से भाजपा उम्मीदवार और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने जागरूकता साइकिल रैली में भाग लिया। सोमवार को डॉ. मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस पर चुनावी व्यस्तता के बीच पोरबंदर साइकिलिंग क्लब के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु साइकिल रैली की। उन्होंने कहा कि सभी का दायित्व है कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए पृथ्वी को बचायें, इसे स्वच्छ और सुरक्षित रखे। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को हर साल विश्व पृथ्वी दिवस के रूप…
Author: admin
-एक करोड़ बीस लाख से अधिक की धनराशि प्राप्त देहरादून। उत्तराखंड के बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में ऑन लाइन पूजाओं के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों धामों के लिए अब तक 6975 श्रद्धालुओं ने 01 करोड़ 20 लाख से अधिक धनराशि की ऑनलाइन पूजाओं की बुक करायी है। बदरीनाथ-केदारनाथ मदिर समिति (बीकेटीसी) की अधिकारिक वेबसाइट https:adrinath-kedarnath.gov.in पर 15 अप्रैल से (सोमवार) 22 अप्रैल दिन तक एक सप्ताह में 6981 श्रद्धालुओं ने ऑन लाइन पूजायें बुक करायी है, जिसमें से 4735 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम के लिए 2246 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के लिए ऑनलाइन पूजाएं बुक करायी…
कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर की रेकी कर हमले की योजना बना रहे एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस ने उसे मुंबई के माहिम इलाके से गिरफ्तार किया है। शख्स की पहचान राजाराम रेगे के तौर पर हुई है। कोलकाता पुलिस ने दावा किया है कि राजाराम आतंकी है और उसका कनेक्शन मुंबई हमलों के हैंडलर डेविड हेडली से भी रहा है। इतना ही नहीं एसटीएफ का दावा है कि राजाराम कोलकाता में मुंबई के 26/11 जैसे हमले की साजिश रच रहा था। कोलकाता पुलिस…
इस्लामाबाद। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी पाकिस्तान की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे। इस दौरे के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। यह जानकारी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी का विमान से उतरते हुए फोटो जारी किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुमताज जहरा ने एक बयान में कहा कि ईरान के राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी और विदेश मंत्री तथा उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि इस यात्रा का समापन बुधवार होगा। इस दौरान दोनों…
पूर्वी चंपारण। जिले के भोपतपुर ओपी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए पुलिस ने 102 कार्टन(881.28) लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।उक्त कारवाई डीएसपी सदर-2 जीतेश पांडेय के नेतृत्व में भोपतपुर थाना पुलिस ने बैरिया गांव के वार्ड-07 स्थित एक घर पर छापेमारी के दौरान की । जहां से बरामद विदेशी शराब के साथ भोपतपुर थाना क्षेत्र के सीताराम राय उर्फ दहाउर राय को गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि गिरफ्तार तस्कर के विरूद्ध भोपतपुर थाना में पूर्व से ही उत्पाद व मघ निषेध के दो मामले दर्ज है।वही…
रांची। लगातार बढ़ती गर्मी के बाद सोमवार को राजधानी का मौसम कूल हुआ। सुबह से ही हल्की हवाएं चल रहीं थीं। हवा में ठंडक थी। इसके बाद दोपहर बाद तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार यह राहत फौरी है। ज्यादा दिनों तक ऐसा मौसम नहीं रहने वाला है। एक बार फिर झारखंड को हीट वेव चलेगा। अगले दो दिन में झारखंड का अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक घटने के बाद अगले 3 दिन में फिर 5 डिग्री तक बढ़ जायेगा। यानी एक बार फिर लोगों को चिलचिलाती गर्मी झेलनी होगी। बता…
रांची। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के लिए झारखंड राज्य आजीविका मिशन सोसाइटी की दीदियां भी दिन रात लगी हुई हैं। निर्वाचन आयोग की स्वीप कार्यक्रम के तहत राज्य के अधिकांश जिलों में जेएसएलपीएस से जुड़ी दीदियां, सखी मंडल की महिलाएं मतदान को बढ़ाने के लिए शपथ, जागरूकता रैली जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को वोट देने के लिए अपील कर रही हैं। कई जिलों के प्रखंड से पंचायत स्तर तक समूहों की महिलाओं द्वारा मतदान के महत्व समझाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार संध्या चौपाल, शपथ, रैली जैसी…
-आज से असली जंग शुरू: गीता कोड़ा -झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता घड़ियाली आंसू बहा रहे -जेएमएम गुंडई और दबंगई की राजनीति करना चाहती है चाइबासा। पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के समक्ष उन्होंने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहे। साथ ही जेबी तुबिद, गीता बलमुचू और संजय पांडेय भी मौजूद थे। नामांकन से पहले चाइबासा में समर्थकों भी भीड़ उमड़ पड़ी। गावों गावों ने समर्थक गाड़ी भर-भर कर नेता के सपोर्ट में आ रहे थे। चाइबासा शहर जाम…
-इंडी गठबंधन का उद्देश्य जनता को भ्रमित कर मोदी और एनडीए को रोकना -तमाड़ विधानसभा स्तरीय प्रखंड एवं ग्राम प्रभारियों की बैठक आयोजित रांची। संगठनात्मक मजबूती हमारी ताकत है। राज्य के हर गांव में हमारी पहुंच है। इस पहुंच को और मजबूत व सुदृढ़ करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है। पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव के साथ काम करते रहने की आवश्यकता है। यह साल हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुंडू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित तमाड़ विधानसभा स्तरीय प्रखंड एवं ग्राम प्रभारियों की बैठक के…
आरोपी के खिलाफ क्या प्रचार करूं: निशिकांत रांची। गोड्डा लोकसभा सीट से प्रदीप यादव को इंडी गठबंधन ने उम्मीदवार बनाया है। प्रदीप यादव को टिकट मिलने के बाद तीन बार गोड्डा सीट से सांसद बनने वाले निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रदीप यादव के मैदान में आने से अब उन्हें प्रचार करने की जरूरत ही नहीं है। वह सिर्फ अब चाय, नाश्ता, खाना और क्रिकेट खेलने पर ध्यान देंगे। कहा कि बलात्कार के आरोपी को उम्मीदवार बनाया गया है। जो आदमी चार बार लगातार हार चुका है। 2004 में प्रदीप यादव फुरकान अंसारी से हारे। 2009, 2014 और 2019 तीन…
खूंटी। खूंटी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आने वाली सदी भारत की होनी चाहिए। इसके लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है और यह तभी संभव है जब आप लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देंगे। अर्जुन मुंडा सोमवार को कर्रा प्रखंड के लापा और उड़ीकेल गांव में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। मुंडा ने कहा कि 60 वर्षों तक देश में शासन करने वालों ने गांवों के विकास को अवरुद्ध करके रखा। उन्होंने कहा कि विकास के लिए हमें परंपरा और परिवर्तन को साथ लेकर…