पश्चिमी सिंहभूम। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र में जहां आयरन ओर की खदानें बंद पड़ी हुई हैं, वह आज खुल गयी होती, अगर ऑक्शन कराया गया होता। लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार को ऑक्शन नहीं कराना था। क्योंकि वह रोजगार विरोधी है। उन्हें बस लूटना आता है। लूटते-लूटते आज हेमंत सोरेन जेल पहुंच गये हैं। कल्पना सोरेन को इडी की 191 पेज की चार्जशीट को पढ़ना चाहिए। बाबूलाल ने कहा कि भाजपा ने झारखंड बनाया। कांग्रेस ने कभी भी झारखंड का भला नहीं चाहा। वह तो चाहती ही नहीं थी कि झारखंड राज्य बने। वह…
Author: admin
पूर्वी चंपारण। आज पूरी दुनिया में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है।दरअसल इस दिन को याद करने का मुख्य उद्देश्य यह है,कि पूरी मानवता का पालन हार पृथ्वी(धरती) की रक्षा के प्रति लोगो को जागरूक किया जा सके।वह भी उस स्थिति में जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्त्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में है और इसके कई बुरे परिणाम सुनामी,बाढ,अनावृष्टि,अतिवृष्टि,भयंकर तूफान और भूकंप के रूप में भी सामने आ रहे है। पृथ्वी को बचाने वाली ओजोन परत में छेद होने व उत्तरी ध्रुव पर स्थित ग्लेशियर के पिघलने के बाद वैश्विक स्तर पर पृथ्वी को बचाने की कोशिश तेज…
रांची। राजधानी के बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल गोविंदपुर डी पंचायत अंतर्गत वैशाखी कॉलोनी निवासी गणेश दुबे से सीबीआई द्वारा जांच के नाम पर डराकर साइबर ठगों ने 40 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में गणेश दुबे ने कहा कि सोमवार को उनके मोबाइल पर 92 3147037233 नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि उनका बेटा आशीष दुबे जो कि सूरतकल में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है, रेप की घटना में संलिप्त था और वह पकड़ा गया है। उसे मीडियावालों से अलग रखा गया है। वरीय पदाधिकारी से…
भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को भागलपुर के गोराडीह प्रखंड स्थित मुक्तापुर उच्च विद्यालय के प्रांगण में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लालू परिवार का नाम लिए बिना कहा कि हमारी मूर्खता से वह आ गया था। उसमें हमारा भी सहयोग था। फिर वह गड़बड़ करने लगा। हमें भी लगा कि गड़बड़ करता है ।लालू यादव को जब सात साल के बाद पद छोड़ना पड़ा तो अपने पत्नी को भी मुख्यमंत्री बना दिया। सीएम नीतीश ने कहा कि पति-पत्नी दोनों बन गए। उसके बाद बेटा, बेटी, बाल बच्चा यही सबके फेरा में लगा रहता है। जदयू ऐसी पार्टी…
अररिया। बिहार सरकार के मंत्री एवं प्रधानमंत्री के फारबिसगंज के हवाई अड्डा मैदान में 26 अप्रैल को होने वाले चुनावी सभा के कार्यक्रम प्रभारी नीरज कुमार बबलू ने तैयारी का जायजा लिया।फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी और भाजपा नेताओं के साथ हवाई अड्डा के मैदान में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और कार्यक्रम को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री नीरज कुमार बबलू ने चुनावी सभा में आने वाले भीड़ के आवागमन के रास्ते के साथ हेलीपैड,सभा स्थल आदि का भी जायजा लिया।मौके पर मंत्री नीरज कुमार बबलू के साथ स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी,कार्यक्रम के सह प्रभारी…
-हाईलाइटरः अवैध नियुक्तियों के लिए अतिरिक्त पद सृजित करने के लिए कैबिनेट से मंजूरी देने का है आरोप। कोलकाता। स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) में अवैध भर्ती करने के लिए कई अतिरिक्त पद सृजित किया गया था। इस अतिरिक्त पद सृजित करने की मंजूरी राज्य सरकार ने ही दी थी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने सोमवार को कहा कि सीबीआइ राज्य सरकार से जुड़े उन लोगों की भी जांच करेगी जिन्होंने अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दी और आवश्यक निर्णय लिए। कोर्ट ने कहा, अगर जरूरी हुआ तो केंद्रीय एजेंसी उन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। बताते…
रायपुर/कांकेर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि, ‘मोदी जी के पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड और अगले 25 साल का एजेंडा है। चार पीढ़ियों से राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का समर्थन नहीं किया। कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को पैसा नहीं दिया और ना ही किसानों को पैसा दिया। कांग्रेस ने…
-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल में हुआ कार्यक्रम रामगढ़। पृथ्वी दिवस पर रामगढ़ जिले में धरती को बचाने का संदेश दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में सोमवार को पृथ्वी दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। गोला पंचायत के चिल्ड्रेन पैराडाइस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डालसा रामगढ़ के बैनर तले बच्चों को पर्यावरण से संबंधित जानकारी पीएलवी पूनम कुमारी ने दिया। साथ ही पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के उपायों की जानकारी दी। पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से…
रायगंज। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2016 की शिक्षक भर्ती परीक्षा के माध्यम से की गईं सभी नियुक्तियों को रद्द करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को सोमवार को अवैध करार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार फैसले को चुनौती देगी। बनर्जी ने उत्तर बंगाल के रायगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कोर्ट के फैसले पर भाजपा का प्रभाव होने का भी दावा किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर न्यायपालिका के एक वर्ग और निर्णयों को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सभी नियुक्तियों को रद्द करने का…
-ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन कोलकाता। ममता बनर्जी की सरकार को एक बड़ा झटका देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने सोमवार को पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) द्वारा 2016 में शिक्षण और गैर-शिक्षण श्रेणियों में की गई सभी नियुक्तियों को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति देबांग्शु बसाक और न्यायमूर्ति शब्बर रशीदी की खंडपीठ ने डब्ल्यूबीएसएससी द्वारा की गई 25,753 नियुक्तियों को रद्द कर दिया। इसमें ग्रुप-सी और ग्रुप-डी श्रेणियों में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी शामिल थे। खंडपीठ ने यह भी निर्देश दिया कि नियुक्ति पाने वालों को चार सप्ताह के भीतर उनके द्वारा…
रांची। विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को हनुमान जन्मोत्सव पर होनेवाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने बताया कि रामोत्सव के बाद 23 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनेगा। सभी गांवों में इसे मनाया जायेगा। मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया कि मंदिर और घरों में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जायेगा। इसमें अन्य धार्मिक-सामाजिक संगठन के अन्य लोग भी सम्मिलित होंगे। रेखा जैन ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन एकल अभियान के द्वारा तैयारी कर ली गयी है। विद्या भारती के मनोज भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्या…