रांची/जमशेदपुर। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि इंडी गठबंधन के पास ना कोई मोदी का विकल्प है और ना ही राष्ट्र के लिए संकल्प। सत्तारूढ़ जेएमएम और कांग्रेस का एक ही ध्येय है तुष्टीकरण की राजनीति करना। जेएमएम का तो सारा समय और ध्यान प्रदेश में अपने परिवार को स्थापित करने और लिए झारखंड को ही विस्थापित बनाने में लगा हुआ है। सुदेश कुमार महतो रविवार को डिमना लेक एरिया, जमशेदपुर में आयोजित जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच लाख नौकरी का वादा करने वाली सरकार 10…
Author: admin
रांची। जगन्नाथ मैदान (प्रभात तारा), रांची में रविवार को आयोजित उलगुलान न्याय रैली में इंडी अलायंस के नेताओं ने भाजपा और पीएम मोदी को निशाने पर लिया। उन्हें चैलेंज करते हुए कहा कि अबकी बार जनता उन्हें दिल्ली की गद्दी से बाहर कर देगी। जुमलेबाजी, बढ़ती महंगाई से जनता उब चुकी है। मोदी सरकार की विदाई तय है। रैली में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लोगों से उनका साथ देने की भावुक अपील की। कल्पना सोरेन ने मंच से हेमंत सोरेन का संदेश पढ़ा। कहा…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि भाजपा की सरकार ने 5000 स्कूल बंद किए लेकिन हमारी सरकार ने स्मार्ट स्कूल खोलने शुरू कर दिए। भाजपा झारखंड के आदिवासियों, दलितों, मूलवासियों और पिछड़ा वर्ग के बच्चों को अशिक्षित रखना चाहती थी लेकिन हेमंत सोरेन ने मॉडल स्कूल खोलना शुरू किया तो भाजपा परेशान हो उठी। भाजपा ने लंबे समय तक झारखंड पर शासन किया। कभी उसने आदिवासी, दलति, गरीब, पिछड़ा, मूलवासी की बात नहीं की। वर्ष 2022 तक सभी लोगों को पक्का आवास देने की बात भाजपा ने कही थी। झारखंड को पीएम आवास नहीं मिला तो हेमंत…
रांची। पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने कहा कि यह राजनीतिक रैली नहीं। शक्ति प्रदर्शन भी नहीं। संविधान, लोकतंत्र को बचाने को संकल्प लेने को आए हैं। सुनीता और कल्पना के पति जेल में हैं। उनका कसूर क्या था। वे बेरोजगारी मिटाना चाहते थे। महिलाओं को मुफ्त में सफर, बिजली देने की बात करते थे। अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन की खाली कुर्सियां ही भाजपा की कुर्सियां खाली करवाएंगी। भाजपा समझती है कि जेल में आवाज डालकर आवाज दबा देंगे। छह महीने बाद संजय सिंह को ईडी ने कहा कि कोई सबूत नहीं है। ऐसे…
रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति को मोदी ने जेल में डाल दिया। यहां के सीएम हेमंत को भी जेल में डाल दिया। आखिर उनका क्या कसूर है उनका। अदालत ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया। कहते हैं कि जांच चल रही है। बिना कोई दोष साबित हुए जेल में डाल दिया जा रहा है। ऐसी तानाशाही कोई बर्दाश्त करेगा क्या। उनके पति का क्या कसूर है। सुनीता ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में अच्छी शिक्षा दिलवायी। अस्पताल बनवाए। मोहल्ला क्लिनिक बनवाए, जिसकी चर्चा देशभर में है। देशभक्ति केजरीवाल में कूट-कूटकर…
रांची। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी याद ने कहा कि झारखंड ने मूड बना लिया है। भाजपा को भगाना है, देश को बचाना है। भाजपा को भगाओ, देश का संविधान, लोकतंत्र बचाओ। मोदी की बात नहीं करने आए हैं। पढ़ाई, दवाई की बात करने आए हैं। पूरे देश में तानाशाही चल रही है, उसे कुचलना है। यहां केजरीवाल और हेमंत की एक-एक सीट खाली है। जनता मालिक है। दोनों को न्याय दिलाना है। तेजस्वी ने कहा कि झारखंड और दिल्ली में इतना अच्छा काम चल रहा था। मोदी को पचा नहीं। ईडी, आईटी…
रांची। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश में अलग-अलग जगहों पर भाजपा की दुकान समेटी जा रही है। बिहार के अंदर भाजपा की दुकान को बंद करने का जिम्मा तेजस्वी यादव ने लिया है। प्रियंका चतुर्वेदी का गठबंधन महाराष्ट्र में भाजपा को हटाने में लगा है। बिरसा की धरती से मोदी को संदेश दे रहा कि भाजपा जमानत जब्त कराने को तैयार है। हमारे सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, हेमंत सोरेन को जेल में रखा है। पूरा देश झारखंड के साथ लड़ाई में खड़ा है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सालाना दो करोड़ लोगों को नौकरी देने, किसानों की आय दोगुनी करने, हर किसी के खाते में 15 लाख रुपये डालने का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी को झूठों का सरदार कहा। साथ ही कहा कि ये लोग झूठ बोलकर वोट लेते हैं और बाद में जनता को तबाह कर देते हैं। खड़गे ने कहा कि हमेशा मोदी कहते हैं कि मैंने आदिवासी को इस देश का राष्ट्रपति बनाया, मैंने शेड्यूल कास्ट के व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कहा कि तुमने वोट के लिए उन्हें राष्ट्रपति बनाया। उनके कल्याण या स्वाभिमान के लिए नहीं।…
रांची। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि यहां के ऐलान हो रहा है कि जो लोग 2014 में आए थे, वे 2024 में यहां से हटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार नारा लगा रही है कि इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। अखिलेश ने कहा कि ये घबराए हुए लोग हैं। ये हार चुके हैं। हार चुके लोग अन्याय लेकर आए हैं। जब मैदान में पहलवान हारने लगता है तो हर हथकंडे अपनाता है। कभी-कभी नोंचता है, काटता है। साथ ही कहा कि भाजपा ने शेर को गिरफ्तार किया है लेकिन दहाड़ को नहीं। इनके…
रांची। माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड को फंसाने की भाजपा की जो साजिश है वह नयी नहीं पुरानी है। अलग राज्य बनने के बाद से ही ऐसा हो रहा है। आरएसएस, भाजपा का वश चलता तो इस राज्य का नाम वनांचल कर देते। नाम नहीं बिगाड़ पाए लेकिन काम बिगाड़ने की कोशिश जारी है। नया राज्य बनने के बाद डोरंडा में ईद के मौके पर गोली चलती है। उन्होंने कहा कि 400 पार के गुब्बारे की हवा लोगों ने पहले चरण में ही निकाल दी है। इंडी गठबंधन की सरकार अब सब बनाएंगे। लोगों की सबसे…
रांची। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह मुसलमान हैं लेकिन चीनी या पाकिस्तानी मुसलमान नहीं हैं। वह हिंदुस्तानी मुसलमान हैं। भारत के मुसलमान हैं। भारत में अलग-अलग प्रांतों में अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं। यही हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। हम सबको एक उम्मीद ने जोड़ रखा है कि यदि हमें आगे बढ़ना है, भारत को आगे बढ़ना है तो हम सबको मिलकर रहना होगा। उन्होंने कहा कि राम पूरे विश्व के राम हैं। हरेक के राम हैं।