देश-दुनिया के इतिहास में 20 अप्रैल की तारीख तमाम ऐतिहासिक घटनाओं के लिए महत्वपूर्ण है। उसमें से एक है हिटलर का जन्म। इसके साथ ही यह तारीख अंतरिक्ष के इतिहास में भी अहम है। इसी तारीख को 1972 में अपोलो-16 अभियान चंद्रमा पर पहुंचा था। तानाशाह शब्द सुनते ही दिमाग में सबसे पहले हिटलर का नाम कौंधता है। बीसवीं सदी के सबसे चर्चित और संभवतः सबसे घृणित व्यक्तियों में से एक नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्म 20 अप्रैल, 1889 को ऑस्ट्रिया में हुआ। उसकी प्रारंभिक शिक्षा लिंज में हुई। पिता के निधन के बाद 1907 में वह वियना चला…
Author: admin
तेहरान। इजराइल ने ईरान से कुछ दिन पुराना हिसाब-किताब बराबर करने के लिए एयर स्ट्राइक की है। ईरान के एयरपोर्ट पर तेज धमाके हुए हैं। इजराइल के मिसाइल हमले से ईरान बौखला गया है। उसने परमाणु हमले की तैयारी शुरू कर दी है । अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों के हवाले से ईरान की फारस न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में इजराइल के हमले की जानकारी दी है। फारस न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि ईरान के शहर इसाफान के एयरपोर्ट में धमाके की आवाज सुनी गई है। हालांकि विस्फोट की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। उल्लेखनीय…
अंकारा। तुर्किए में गुरुवार को 5.6 तीव्रता के भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, राजधानी अंकारा से लगभग 450 किलोमीटर पूर्व में स्थित टोकाट प्रांत के सुलुसराय शहर में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कुछ इमारतें जमींदोज हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। किसी के हताहत होने के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है। तीन सप्ताह पहले शक्तिशाली भूकंप से तुर्किये-सीरिया क्षेत्र में भीषण तबाही हुई थी। देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा है कि सोमवार का भूकंप मालत्या…
– राष्ट्रपति विलियम रूटो ने हादसे में सैन्य प्रमुख फ्रांसिस ओगोला के मरने की पुष्टि की नैरोबी। केन्या में गुरुवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस हादसे में केन्या के सैन्य प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओगोला सहित 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में सैन्य प्रमुख फ्रांसिस ओगोला के मरने की पुष्टि राष्ट्रपति विलियम रुटो ने अपने एक बयान में की। राष्ट्रपति विलियम रूटो ने रक्षा बलों के दिवंगत प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओगोला के सम्मान में तीन दिनों के शोक की घोषणा की है। रुटो ने बताया कि उत्तर-पश्चिम केन्या में स्थानीय…
ईद पर रिलीज हुई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर एक्शन थ्रिलर ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ को लेकर मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। पहले दो दिन की कमाई देखकर लगा था कि फिल्म सुपरहिट होगी लेकिन बाद में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आई और अब आठ दिन बाद भी फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ का कलाकारों ने खूब प्रमोशन किया था, लेकिन थिएटर में रिलीज होने के बाद अक्षय-टाइगर की यह एक्शन थ्रिलर दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही। ऐसे में यह फिल्म कमाई के मामले…
राजकुमार हिरानी बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद सबसे पसंदीदा डायरेक्टर्स में से एक हैं, जिनकी फिल्में दर्शकों के दिलों में जगह बना लेती हैं। उनकी फिल्में देखकर दिल खुश हो जाता है। राजकुमार हिरानी में इंडस्ट्री में अपनी गलत जगह बनाई है पर अब उनके बेटे वीर हिरानी का वक्त आ गया है कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करें। उनके बेटे वीर थिएटर के दिग्गज फिरोज अब्बास खान द्वारा डायरेक्ट की गई ”लेटर फ्रॉम सुरेश” के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वीर हिरानी तैयार हैं, लेटर फ्रॉम सुरेश के साथ इंटरटेनमेंट की दुनिया में…
अनिल कपूर बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता है। उनके बेटे हर्षवर्धन को उतनी प्रसिद्धि नहीं मिली, जितनी अनिल को मिली। हर्ष वर्धन अभिनीत फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहीं। इसी तरह सोशल मीडिया पर एक शख्स ने इस मुद्दे पर हर्ष वर्धन को ट्रोल किया है। हर्षवर्धन ने उस यूजर को जवाब भी दिया है। सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है। इस में एक यूजर ने अनिल कपूर बेटे हर्षवर्धन से कहा, “कभी-कभी एक अच्छी फिल्म करो। तुम कब तक अपने पिता के पैसे पर रहेंगे और स्नीकर्स खरीदोगे?” इस पर हर्ष वर्धन ने…
मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता और एक्टर सत्यदीप मिश्रा 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। इस जोड़े ने भव्य विवाह समारोह करने के बजाय परिवार के कुछ सदस्यों और करीबी दोस्तों को आमंत्रित करके कोर्ट मैरिज की थी। शादी के एक साल बाद अब इस कपल ने फैंस को खुशखबरी दी है। मसाबा और सत्यदीप मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस खबर की घोषणा की कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस पोस्ट में पहली तस्वीर में एक गर्भवती महिला की इमोजी का इस्तेमाल किया गया है। दूसरी फोटो में…
टीवी पर राज करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है। उनके पति विवेक दहिया भी साथ थे। उनकी पीआर टीम ने सोशल मीडिया के जरिए हादसे की जानकारी दी है कि दिव्यांका का इलाज चल रहा है। पीआर टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी एक पोस्ट शेयर किया। इसी पोस्ट में बताया गया कि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है और फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका लाइव कैंसिल किया जा रहा है, क्योंकि विवेक उनके साथ हॉस्पिटल में हैं। एक्ट्रेस के साथ हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई…
कुल्लू। थाना आनी के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी का मामला वीरवार बीती रात उस दौरान सामने आया जब पुलिस टीम नेवी पुल के समीप नाका पर मौजूद थी। उसी समय सामने से एक व्यक्ति आया लेकिन पुलिस को सामने देख वह छुपने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे दबोच लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 422 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन ने बताया कि…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग के दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में कमजोरी नजर आ रही है। सोने की कीमत में आज 200 से 300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके कारण चेन्नई के अलावा शेष ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना टूट कर 74 हजार रुपये के स्तर से नीचे आ गया है। चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज भी 86,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही कारोबार कर रहा है। देश की…