पटना। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच देश के 102 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। बिहार के चार सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में मतदान जारी है। इस लोस सीटों ते बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें दिख रही है। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह है। लाइन में आधी आबादी की संख्या अधिक देखी जा रही है। वहीं पहले चरण के चुनाव को लेकर लोजपा (रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि बिहार के चारों सीट पर एनडीए चुनाव जीत रही…
Author: admin
रांची। सिकोकाई कराटे इंटरनेशनल झारखंड एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के संयुक्त तत्वावधान में 20 और 21 अप्रैल को 11वीं इमा कप रांची जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस चैम्पियनशिप की मेजबानी बहू बाजार स्थित बिशप स्कूल को मिली है। इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक शिहान सुनील किस्पोट्टा ने बतलाया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में रांची के विभिन्न स्कूलों एवं क्लबों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप में कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में कुल 54 स्वर्ण पदक…
मणिपुर। मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। यहां कुकी और मैतेई समुदाय के बीच संघर्ष का दौर जारी है। जानकारी के मुताबिक 2 सशस्त्र उपद्रवी समूहों के बीच एक बार फिर गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने तीन जिलों कांगपोकपी, उखरूल और इंफाल पूर्व के ट्राइजंक्शन जिले में एक दूसरे पर फायरिंग की। गोलीबारी में कुकी समुदाय के 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कांगपोकपी जिले के मफौदाम पुलिस स्टेशन के तहत नोंगदाम कुकी के कम्मिनलाल लुफेंग(23) पुत्र पाओलेट लुफेंग और कांगपोकपी जिले के बोंगजांग…
-प्रधानमंत्री मोदी का मतदाताओं से नया रिकार्ड बनाने का आग्रह -संघ प्रमुख ने नागपुर में डाला वोट, कहा-यह हम सबका कर्तव्य -आज 1625 उम्मीदवारों का भाग्य बंद हो जाएगा ईवीएम में नई दिल्ली। देश में आम चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। प्रथम चरण के चुनाव मैदान में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण में 1625 उम्मीदवार इस समर में हैं। चुनाव के प्रथम चरण के लिए हो रहे मतदान…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को सुबह से मतदान शुरू हो गया है। राज्य के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में शुक्रवार सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ है। गर्मी के मौसम के बीच सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों के बाहर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए थे । हालांकि मतदान शुरू होने के साथ ही इन तीनों इलाकों से धमकी देने की शिकायत आने लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने कूचबिहार के कई इलाकों में अपने पोलिंग एजेंट्स को धमकी देने का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। पार्टी ने…
विशेष -कांग्रेस ने केएन त्रिपाठी को उतार कर भाजपा के कालीचरण सिंह का उत्साह बढ़ा दिया -झारखंड के इस पिछड़े संसदीय क्षेत्र को आज भी है एक अदद ‘स्थानीय’ सांसद का इंतजार झारखंड के 14 में से आठ अनारक्षित संसदीय सीटों में से एक चतरा में मुकाबले की तस्वीर साफ हो गयी है। यहां से कांग्रेस ने राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को मैदान में उतारा है, जो चतरा के स्थानीय भाजपा नेता कालीचरण सिंह को चुनौती देंगे। त्रिपाठी पलामू जिले के निवासी हैं और वहां से विधायक भी रह चुके हैं। चतरा संसदीय सीट से उन्हें टिकट देकर…
रांची। लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में डमी कैंडिडेट पर निर्वाचन आयोग की तेज नजर रहेगी। इस संबंध में गुरुवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रवि कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि डमी कैंडिडेट की पहचान करने के साथ सख्त कार्रवाई किये जाने की भी तैयारी है। आयोग के संज्ञान में आया है कि डमी कैंडिडेट के नाम पर दूसरे कैंडिडेट चुनावी खर्च मैनेज करते हैं। के रवि कुमार ने यह भी कहा कि इस बार चुनाव में कैंडिडेट के लिए गाड़ियों का परमिट फूलप्रुफ होगा। इसके लिए आयोग के स्तर से स्टैंडर्ड फॉर्मेट बनाया गया है। यह सात…
रांची। सीबीआइ कोर्ट ने पांच हजार रिश्वत लेने वाले क्लर्क को दोषी करार देते हुए तीन साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। सीबीआइ कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस के बाद रेलीगढ़ा परियोजना कार्यालय रामगढ़ के यूडीसी क्लर्क रामराज नोनिया को दोषी पाकर तीन साल की सजा के साथ 20 हजार का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में 6 अप्रैल को सुनवाई पूरी हो गयी थी। दरअसल, सीबीआइ की टीम ने 5 मार्च 2020 को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रामराज नोनिया को गिरफ्तार किया था। उन्होंने सीसीएल…
रांची। हाइकोर्ट में त्रिकूट पर्वत देवघर में रोपवे दुर्घटना से तीन लोगों की मौत मामले में कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई गुरुवार को हुई। मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि इस हादसे को लेकर जो प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, उस पर क्या कार्रवाई हुई है। रोपवे संचालित करनेवाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में क्या निर्णय लिया गया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को शपथ पत्र दाखिल कर इस संबंध में जानकारी देने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी। इससे पहले राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया…
रांची। जमीन घोटाला मामले में आर्किटेक्ट विनोद सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को इडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान इडी ने जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की। यह जानकारी अधिवक्ता विद्युत चौरसिया ने दी। इससे पूर्व विनोद सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सोमवार को कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी।
रांची। इडी के समन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को सीजेएम कृष्णकांत मिश्रा की अदालत में पेश नहीं हुए। अदालत ने अगली सुनवाई 3 मई को होगी। इससे पूर्व 12 मार्च को सीजेएम की अदालत ने उन्हें समन जारी करते हुए तीन अप्रैल को उपस्थित होने का आदेश दिया था। लेकिन समन नहीं पहुंचने की बात कहते हुए वह तीन अप्रैल को भी पेश नहीं हुए थे। इसके बाद अदालत ने अगली पेशी की तारीख 18 अप्रैल तय की थी। गुरुवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पेश नहीं हुए। बड़गाईं मौजा वाली जमीन मामले में हेमंत सोरेन…