नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट के कमजोर संकेतों का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी पड़ा है। अभी तक के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। हालांकि खरीदार लिवाली का जोर बना कर बाजार को सहारा देने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक अभी तक लाल निशान में ही बने हुए हैं। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.48 प्रतिशत और निफ्टी 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के…
Author: admin
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार तीसरे दिन गिरावट का शिकार हो गया, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक भी लाल निशान में बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। वहीं एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। ब्याज दरों में कटौती की संभावना के फिलहाल टल जाने की वजह से अमेरिकी बाजार में…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आज तेजी का रुख है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड 2 डॉलर प्रति डॉलर से ज्यादा उछलकर 90 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये…
-बूथ संख्या 328 पर 12 बजे दोपहर तक नहीं पहुंच सके एक भी मतदाता नवादा। नवादा संसदीय क्षेत्र के गोविंदपुर विधानसभा अंतर्गत कौआकोल प्रखण्ड के बूथ संख्या- 328 पर लोकसभा चुनाव को लेकर एक भी मतदाताओं ने अपना वोट का प्रयोग नहीं किया। बताया जाता है कि यहाँ के मतदाताओं में मतदान केंद्र उनके गांव से स्थानांतरित कर दूसरे गांव में कर दिए जाने से काफी नाराजगी थी। जिस कारण इस गांव के मतदाताओं ने अपनी नाराजगी का इजहार करते हुए वोट का बहिष्कार कर दिया। पीठासीन अधिकारी राज कुमार प्रसाद सिन्हा ने भी एक भी मतदाताओं द्वारा वोट नहीं…
नवादा। पुलिस ने नवादा जिले के पकरीबरमा थाने के राजाबीघा प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र संख्या 234 पर से पुलिस की सेल्फ लोडिंग राइफल तथा 30 कारतूस चोरी किये जाने के मामले में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है । अभी तक चोरी गए राइफल तथा कारतूस का सुराग नहीं मिल पाया है। राइफल चोरी की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को मीडिया कर्मियों को दी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात्रि समस्तीपुर जिला पुलिस बल के सिपाही उत्तम कुमार रावत को एसएलआर तथा 30 कारतूस के साथ ।नवादा के पकरीबरावां थाने के राजाबीघा मतदान केंद्र…
पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली रेलवे स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस ट्रेन से गुजरात ले जा रहे 17 नाबालिग बच्चों को चाइल्ड केयर व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई ने रेस्क्यू किया गया। इन बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इनके अभिभावकों को सौंपा जाएगा। चाइल्ड लाइन के पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि ये सभी नाबालिग बच्चे मुजफ्फरपुर से अवध एक्सप्रेस ट्रेन से गुजरात के सूरत जा रहे थे।जिसे ट्रेन में संदिग्ध स्थिति में देखे जाने के बाद उक्त कारवाई की गयी है। रेस्क्यू के दौरान बच्चों के साथ कोई अभिभावक नही था।सभी बच्चे को सुगौली स्टेशन पर उतार…
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब सूबे की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने गुरुवार को पिता जी नवाज शरीफ को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि देश को अपने पड़ोसियों के साथ नहीं लड़ना चाहिए। मरियम नवाज भारत से आए सिख तीर्थयात्रियों के एक समूह से मुलाकात करने के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त की। बैसाखी उत्सव में शामिल होने के लिए भारत से लगभग 2,400 सिख मौजूदा समय में पाकिस्तान की यात्रा पर हैं। मरियम ने करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में लोगों को संबोधित करते हुए अपने पिता और तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उद्धृत किया,…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तीन लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को पहले कुछ घंटों में मतदान के दौरान कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र में हिंसा की घटनाएं देखी गई। जलपाईगुड़ी लोकसभा क्षेत्र से भी हिंसा के कुछ मामले सामने आए हैं। हालांकि, अलीपुरद्वार से चुनाव संबंधी हिंसा की कोई रिपोर्ट नहीं है। हिंसा की सबसे ज्यादा खबरें कूचबिहार के चंदामारी इलाके से सामने आई हैं। भाजपा के बूथ अध्यक्ष लोब सरकार पर हमले को लेकर तनाव बढ़ गया। उन्हें सिर में गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह, भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पथराव…
-लीग में पुरुषों की 12 व महिलाओं की छह टीमें हिस्सा ले रही रांची। रांची के हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 20 साल बाद एक बार फिर से हॉकी रांची लीग शुरू होनेवाली है। इस लीग से उभरते खिलाड़ियों को अपना कौशल निखारने का मौका मिलेगा। शनिवार से मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लीग शुरू होगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है। लीग में कुल 18 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें पुरुषों की 12 और महिलाओं की छह टीमें शामिल हैं। इसके लिए हॉकी रांची की ओर से कार्यक्रम जारी कर…
रांची। अपर न्यायायुक्त एमसी झा की अदालत ने शुक्रवार को 130 किलो गांजा की तस्करी के दोषी स्वेत कुमार को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर उसे एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। आठ अगस्त 2021 को सिकिदरी थाना प्रभारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सड़क पर चेकिंग की, तो पुलिस को देखकर आरोपित कार छोड़ कर भाग गया था। पुलिस ने उसकी गाड़ी की तलाशी ली तो 18 बंडल गांजा और गाड़ी का ऑनर पेपर पाया गया…
– नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले ने भी डाला वोट मुंबई। महाराष्ट्र में पहले चरण की पांच संसदीय सीटों पर शुक्रवार सुबह से शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपना वोट डालने के बाद सभी से मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम मतदान के माध्यम से अगले पांच वर्षों के लिए अपने देश का भविष्य तय करते हैं। सरकार्यवाह सुनील जोशी, भैयाजी जोशी ने भी मतदाताओं से मतदान का आह्वान किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने रामटेक निर्वाचन क्षेत्र के कोराडी केंद्र पर मतदान किया। इस…