नई दिल्ली। नक्सलियों को शहीद बताने वाले कांग्रेस के बयान पर भाजपा ने हमला बोलते हुए कहा कि यह सेना का अपमान है। राष्ट्रनीति की मुद्दों पर ओछी राजनीति करना कांग्रेस का चरित्र बन चुका है। वोट की राजनीति के लिए कांग्रेस को चाहे आतंकवादियों की पैरवी क्यों न करना पड़े, वो पीछे नहीं हटती। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा बड़ी कार्रवाई में 29 नक्सलियों को मार गिराने की घटना पर कांग्रेस जांच की मांग कर रही है। आज सुरक्षाबलों के स्वागत के बदले…
Author: admin
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नारायण राणे को सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। गुरुवार को जारी भाजपा के उम्मीदवारों की 13वीं सूची में राणे के नाम की घोषणा की गई। इसी के साथ नारायण राणे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच टकराव पर विराम लग गया। इस सीट पर राणे का मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) नेता और मौजूदा सांसद विनायक राउत से होगा। नारायण राणे ने पहले भी बार-बार दावा किया था कि सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा का उम्मीदवार होगा और अगर पार्टी उनसे ऐसा करने के लिए कहेगी तो वह इस…
देश-दुनिया के इतिहास में 19 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए बेहद खास है। भारत के अंतरिक्ष सफर की शुरुआत इसी तारीख को 1975 में हुई थी। भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में लॉन्च किया था। आज दुनियाभर में कहीं भी अंतरिक्ष की बात हो तो भारत का जिक्र जरूर किया जाता है। भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को दुनिया के अग्रणी देशों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। दुनिया के कई देश अपने उपग्रह अंतरिक्ष में लॉन्च करने के लिए भारत की मदद लेते…
जकार्ता। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी के रुआंग पर्वत पर हुए विस्फोट के बाद सुनामी का खतरा बढ़ गया है। इसके मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को तत्काल प्रभाव से बंद करना पड़ा है। क्षेत्र में हजारों फीट की ऊंचाई पर राख फैल गई है। अधिकारियों ने बुधवार को सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए 11,000 से अधिक लोगों को क्षेत्र छोड़ने का आदेश दिया है। इंडोनेशिया के प्रमुख समाचार पत्र जकार्ता पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने गुरुवार को कहा है कि रुआंग ज्वालामुखी से कई दिनों तक लावा और राख निकलने के बाद आसपास के इलाकों से सैकड़ों लोगों…
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ को लेकर इस वक्त हर कोई उत्सुक है। अक्षय-टाइगर की एक्शन से भरपूर फिल्म चर्चा में है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ गुरुवार 11 अप्रैल ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इस फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। अब ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ की रिलीज के 7वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर…
न्यूयॉर्क। विश्व की प्रतिष्ठित पत्रिका द्वारा बुधवार को जारी दुनिया के 100 प्रतिष्ठित लोगों में भारतीयों ने बड़ी संख्या में प्रभावशाली हस्तियों की सूची में जगह बनाई है। इस सूची में विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नडेला, ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक और अभिनेता-निर्देशक देव पटेल शामिल हैं। टाइम के ‘वर्ष 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ में अमेरिकी ऊर्जा विभाग के ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह, येल विश्वविद्यालय में खगोल विज्ञान और भौतिकी की प्रोफेसर प्रियंवदा नटराजन, भारतीय मूल की रेस्तरां मालकिन अस्मा खान एवं रूसी विपक्षी नेता…
अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा है। फिल्म गुरुवार 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन इसने जबरदस्त कमाई की। यह फिल्म भारतीय फुटबॉल के इतिहास से जुड़ी सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। फुटबॉल में भारत का नाम रोशन करने के लिए रहीम का समर्पण देखते बनता है। ‘मैदान’ की रिलीज के सातवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने गए हैं। ‘मैदान’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अजय देवगन स्टारर ‘मैदान’ 11 अप्रैल को रिलीज हुई। इंडस्ट्री ट्रैकर ‘सैक्निल्क’ के रिपोर्ट मुताबिक…
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग की गई। सुबह-सुबह दो बदमाश बाइक पर आए और गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ पांच गोलियां चलाईं। फायरिंग की घटना से हर कोई हैरान है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान और खान परिवार को आश्वासन दिया है कि सरकार आपके साथ है। इस तरह इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हरियाणा से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई जारी है। दो आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद एक…
आलिया भट्ट इस समय मनोरंजन जगत की टॉप अभिनेत्री हैं। आलिया ने पिछले कुछ सालों में कई फिल्मों में अभिनय करके प्रशंसकों का प्यार कमाया है। करियर की शुरुआत में एक्टिंग को लेकर ट्रोल होने वाली आलिया अब अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आलिया के सिर पर एक और ताज सज गया है। दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में आलिया भट्ट को भी शामिल किया गया है। आलिया भट्ट को ”टाइम्स” की टॉप 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट समेत दुनियाभर के लोगों के नाम शामिल हैं।…
सैफ अली खान के बेटे ब्राहिम अली खान अपने डेब्यू से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। युवा महिलाएं उनके अच्छे लुक्स की दीवानी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा सबसे हैंडसम स्टारकिड के तौर पर होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि वह सैफ अली खान का युवा संस्करण हैं। इब्राहिम बॉलीवुड में डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है। अब खबर है जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे। यह उनकी दूसरी फिल्म होने जा रही है। इब्राहिम और जाह्नवी ने हाल ही में एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म साइन की है। इस फिल्म…
पूर्वी चंपारण। जिले के दरपा थाना में एक चौकीदार पिता के नाम पर उसके पुत्र द्धारा अवैध रूप वर्दी पहनकर ड्यूटी करने के मामले में एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई करने का आदेश दिया है। विगत दिनों कई समाचार पत्र एवं बेवसाइट ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिस पर एसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया, जिसके बाद रक्सौल डीएसपी धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व किये गये जांच में इसकी पुष्टि हुई कि दरपा थाना क्षेत्र के दुबहा गांव निवासी चौकीदार अर्जुन सिंह के पुत्र रुपेश कुमार द्वारा अवैध रूप से…