रांची। झारखंड में अभी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 8 जून तक राज्य में गर्मी का असर देखा जायेगा। इस दौरान तक राज्य के पश्चिमी हिस्से में हीट वेव की स्थिति देखी जायेगी। इसमें गढ़वा, पलामू और चतरा में हीट वेव की स्थिति देखी जायेगी। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो चार से 8 जून तक राज्य में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। 9 जून तक गर्मी का असर देखा जायेगा। 11 जून के बाद लोगों को गर्मी…
Author: admin
रांची। लोकसभा चुनाव के सातों चरण के चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के साथ कई राज्यों में विधानसभा उपचुनाव भी कराये। चुनाव आयोग के अनुसार सात चरणों में हुए चुनाव की मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। झारखंड की बात करें तो यहां भी चार चरणों में 14 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। इन सीटों पर मैदान में खड़े 244 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में कैद है। जानकारी के अनुसारए झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए 29 हजार 523 पोलिंग स्टेशन पर हुए मतदान की काउंटिंग के…
-कुल सीटें 542 , बहुमत के लिए 272 की जरूरत -ओड़िशा और आंध्रप्रदेश विधानसभा का नतीजा भी आयेगा नयी दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गयी है। विभिन्न एजेंसियों ने एग्जिट पोल भी दिखा दिया। इसके मुताबकि देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। हालांकि आइएनडीआइए गठबंधन ने एग्जिट पोल को नकार दिया है। अब लोगों को मतगणना का इंतजार है। इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। देश की 542 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। सुबह 9.30 बजे से रुझान…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस के प्रक्रिया पर सवाल उठाने पर भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे हार की निराशा बताया है। भाजपा ने कहा कि चुनाव में हार की निश्चितता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस अपरिहार्य हार की संभावना से बौखला गई है और अनर्गल बातें कर रही है। लोकतंत्र पर सवाल उठा रही है। सोमवार को भाजपा मुख्यालय पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में राज्यसभा सदस्य और भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। विपक्ष ने प्रधानमंत्री के खिलाफ…
नई दिल्ली। दिल्ली के सरिता विहार इलाके में सोमवार शाम चलती ट्रेन ताज एक्सप्रेस में आग लगने से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात ये रही कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के अनुसार, जांच में पचा चला कि ताज एक्सप्रेस ट्रेन (12280) के चेयर कार वाले जनरल के तीन…
विशेष एग्जिट पोल के बाद ‘कर्मयोगी’ मोदी और विपक्षी नेताओं का फर्क ‘खटाखट-फटाफट-धकाधक’ ने डुबो दी राहुल-तेजस्वी-अखिलेश की नाव नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। देश में 18वें आम चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जनता का फैसला आने में अब कुछ ही घंटे का वक्त बचा है। अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद विभिन्न समाचार चैनलों ने जो एग्जिट पोल के नतीजे बताये हैं, उनसे संकेत मिलता है कि देश में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। इन नतीजों…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को कांग्रेस और झामुमो की प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि अपनी निश्चित हार को देखकर विपक्ष बहाने खोज रही है। मीडिया को टारगेट किया जा रहा है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्न किया जा रहा है। एग्जिट पोल पर इनको विश्वास नहीं है। अब तो इनको राजनीतिक रूप से देश की जनता एग्जिट करवाने वाली है। पहले विपक्ष ईवीएम हैक का नारा लगाती थी। फिर गृह मंत्री पर डेढ़ सौ डीएम से बात करने की बिना सुबूत का बेबुनियाद आरोप लगाया। विपक्ष हार के बहाने भी ठीक…
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट जीतेंगे रांची। सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पोलिंग बूथ मैनेजमेंट की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार एनडीए गठबंधन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी। देश की जनता ने फिर से नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है और इसका परिणाम देखने को मिलेगा। संजय सेठ ने कहा कि देश के गरीब, किसान, युवा, महिला सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना प्यार और स्नेह दिया है। प्रधानमंत्री मोदी का 140 करोड़ लोगों…
रांची। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। 4 जून को मतगणना होगी। मतगणना की पूर्व संध्या पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस को संबोधित करते हुए जहां एक ओर झारखंड की 14 में से 10 लोकसभा सीटों पर बढ़त का दावा किया वहीं केंद्रीय निर्वाचन आयोग की भूमिका और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाये। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कल निर्वाचन आयोग की परीक्षा है इस मायने में कि वो कैसे अपनी निष्पक्षता और विश्वसनीयता बरकरार रखती है क्योंकि इससे ही साबित होगा कि देश में आज भी लोकतंत्र मजबूत…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) पुलिस ने सोनारी में ज्वेलरी दुकान में हुए लूट मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में पलामू जिले के चैनपुर निवासी ऋषि राज उर्फ सोनी, गोविंदा पासवान, राहुल शर्मा और अभिषेक गुप्ता शामिल है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही में 431.73 ग्राम गला हुआ सोना, 50 हजार नकद, घटना में प्रयुक्त एक देसी कार्बाइन, तीन पिस्टल, 17 कारतूस, सोना गलाने का उपकरण और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है। सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि घटना के बाद डीएसपी…
-आकासा एयरलाइन्स की उड़ान को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी अहमदाबाद। दिल्ली से मुंबई जा रही अकासा एयरलाइन्स की उड़ान (क्यूपी 1719) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद चालक दल ने अहमदाबाद हवाईअड्डे पर विमान की आपात लैंडिंग की। विमान में 187 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सवार थे। अहमदाबाद में विमान की सघन तालाशी की गई। सोमवार सुबह 8.40 बजे दिल्ली से अकासा एयरलाइन्स का विमान उड़ान भरकर मुंबई की ओर रवाना हुआ था। एयरलाइन्स के प्रवक्ता के अनुसार दिल्ली से मुंबई के लिए टेकऑफ के बाद फ्लाइट में सुरक्षा अलर्ट मिला…