रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों को संविधान की अवहेलना करनेवाली अनर्गल बयानबाजी और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, गरीबों, युवाओं और महिलाओं की शक्ति को कम आंकने की सजा भुगतान पड़ी है। श्री तिर्की ने कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नैतिक हार है। यह चुनाव परिणाम अपेक्षित था और यह परिणाम, इंडिया गठबंधन के सभी दलों की एकजुटता, सामंजस्य और प्रभावी रणनीति का परिणाम है। उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि आम लोगों के सहयोग से इंडिया गठबंधन…
Author: admin
रांची। लोकसभा चुनाव के परिणाम लगभग साफ हो गये हैं। झारखंड में इंडिया अलायंस के पांच प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इसे लेकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने ट्वीट कर लोगों का धन्यावाद किया है। उन्होंने लिखा है। धन्यावाद झारखंड मात्र एक सांसद के साथ शुरू हुए इस चुनाव अभियान के बाद आपने इंडिया गठबंधन के 5 सांसद एवं 1 विधायक चुन कर, हम पर जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए हम लोग आपके आभारी हैं। सीएम ने आगे लिखा है “सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं हर एक वोटर को धन्यवाद। झूठे आरोपों, अफवाहें फैलाने वाले प्रचार तंत्र एवं…
विशेष इस बार सबसे अधिक 31 महिलाएं उतरी हैं लोकसभा चुनाव के मैदान में 14 में से 12 संसदीय सीटों पर वोट देने में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। भारत में ‘राजनीति की प्रयोगशाला’ के रूप में चर्चित झारखंड ने 18वें आम चुनाव के दौरान एक अनोखा रिकॉर्ड कायम कर दिया है। झारखंड देश का इकलौता ऐसा राज्य बन गया है, जहां की 14 में से 12 संसदीय सीटों, यानी 85 प्रतिशत सीटों पर वोट देने के मामले में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। यह सियासत…
-इंडी गठबंधन के प्रत्याशी का अप्रत्याशित प्रदर्शन,पिछली बार के मुकाबले दोगुना ज्यादा मिले वोट वाराणसी। देश की सबसे हाई प्रोफाइल वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय राय को 1,52,513 मतों से पराजित कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी की जीत का अंतर 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले जहां काफी कम रहा, वहीं लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले उन्हें मत भी कम मिले। प्रधानमंत्री की हैट्रिक जीत की घोषणा होते ही जश्न मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए ।…
रायबरेली। लोक सभा सीट रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी की बम्पर जीत हुई है। उन्होंने करीब 3 लाख 90 हजार वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को हराया है। रायबरेली से राहुल गांधी की इस जीत के साथ ही गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी का रायबरेली से संसदीय पारी की शुरुआत हो गई। दादा फ़िरोज,दादी इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी के बाद राहुल रायबरेली से सांसद निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार शाम आये परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को कुल 687649 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 297619 वोट,बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबसे अधिक सीटों पर बढ़त औऱ एनडीए के बहुमत के आंकड़े को पार करने का जश्न मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में जीत का जश्न शुरू हो गया है। पार्टी महासचिव तरुण चुघ ने ढोल नगाड़े बजा कर अपनी खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ जीत का जश्न मनाया और जय श्रीराम के नारे लगाए। मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे लगाए और तस्वीरों को लेकर जय श्री राम के नारे लगाए। कार्यकर्ता अपनी खुशी जाहिर करने के लिए ढोल नगाड़े की धुन पर…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ भाजपा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे थे, हम हिंदुस्तान की तमाम सस्थाओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। मोदी और शाह ने इन सभी संस्थाओं को डराया धमकाया। हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मेरे दिमाग में पहले से था, जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट सीज किया। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। तभी मुझे लगने लगा था कि हिंदुस्तान की जनता इनके खिलाफ एक साथ खड़ी हो जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी गठबंधन लड़ा हम एक होकर लड़े,…
झारखंड। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज सामने आने वाले हैं। देश की 543 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आज आएंगे। जिसके लिए 8 बजे से वोटों गिनती शुरू हो गई है। इसी क्रम में झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के भी नतीजे आएंगे। सबसे पहले पोस्टल वैलेट के वोटों की गिनती होगी और फिर ईवीएम मशीनें खुलेंगी। लाइव अपडेट्स गोड्डा सीट पर निशिकांत दुबे चौथी बार जीते जीत तो जीत होती है। इसमें ऐतिहासिक जैसी कोई बात नहीं है। मैं चौथी बार जीत रहा हूं। प्रदीप यादव जिंदगी में कभी मुझे नहीं हरा सकते। प्रदीप…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन पूर्ण बहुमत के आंकड़े से 30 सीटों की कमी है। ऐसे में उसे अन्य पार्टियों से सहयोग चाहिए होगा। राजग गठबंधन अपने दम पर 296 के आस-पास दिखाई दे रहा है। ऐसे में जरूरत होगी कि गठबंधन के सहयोगी साथ बने रहें। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास, जिसे बिहार में पांच सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है, उसके नेता चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा दिलाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश में फिर एक…
कंगना ने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को दिया मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत ने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया है। कंगना ने कहा कि उन्होंने नरेन्द्र मोदी के नाम पर यह चुनाव लड़ा था। उनका अपना राजनीति में कोई विशेष मुकाम नहीं था। अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को यहां मंडी में पत्रकारों से बता कर रही थीं। कंगना ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को नकार कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि…
गांडेय। कल्पना सोरेन गांडेय उपचुनाव जीत गई हैं। इसे लेकर उन्हें बधाईयां मिलनी शुरू हो गई है। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने उनको सोशल मीडिया पर बधाई दी और कहा है कि “गांडेय विधानसभा उपचुनाव में श्रीमती कल्पना सोरेन जी ने बड़ी जीत दर्ज की है। आपको जीत की खूब बधाई एवं अशेष शुभकामनाएँ।” कल्पना सोरेन को 26760 वोट अधिक मिले हैं। बता दें कि पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान कल्पना सबसे बड़ी स्टार प्रचारक के रूप में उभरकर सामने आई हैं। लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के बाद से ही कल्पना सोरेन सोरेन चुनावी प्रचार में लगी हुई थीं।…