Author: admin

लंदन। प्रीमियर लीग 2024-25 सीज़न के लिए कड़े ऑफसाइड फैसलों पर निर्णय लेने के लिए एक अर्ध-स्वचालित प्रणाली शुरू करेगा। लीग ने शुक्रवार को उक्त घोषणा की। इस निर्णय का उद्देश्य वीडियो एसिस्टेंट रेफरी (वीएआर) कॉल पर किसी भी विवाद को खारिज करना है, साथ ही निर्णय लेने के लिए आवश्यक समय को कम करना है। अर्ध-स्वचालित प्रणाली लगभग 30 सेकंड में परिणाम देती है, जबकि वीएआर कॉल में कई मिनट लग सकते हैं, जिससे खिलाड़ियों और प्रशंसकों को भी निराशा होती है, जिन्हें अक्सर इस बात की जानकारी नहीं होती कि क्या हो रहा है। अर्ध-स्वचालित तकनीक का उपयोग…

Read More

गुवाहाटी। ओडिशा एफसी की टीम आज शाम यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 मुकाबले में मेजबान नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से भिड़ेंगी, तो जगरनॉट्स प्लेऑफ से पहले कुछ सकारात्मक लय पाने की कोशिश करेंगे। इस सीजन में एक समय ओडिशा (जगरनॉट्स) की टीम तालिका के शीर्ष पर पहुंचती नजर आ रही थी, लेकिन उनका हाल में फॉर्म खराब हो गया है, उन्होंने पिछले पांच मैचों में 15 में से आठ अंक गंवा दिए हैं। फिलहाल, वे न केवल आईएसएल 2023-24 लीग विनर्स की दौड़ से बाहर हैं, बल्कि दूसरे स्थान पर भी नहीं…

Read More

रांची। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इसे लेकर जैक ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों की जांच का कार्य पूरा हो गया है। मार्क्स फाइल भी तैयार कर ली गयी है। यह जानकारी जैक की ओर से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को दी गयी है। जैक सचिव सच्चिदानंद तिग्गा ने बताया कि 20 अप्रैल को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। वहीं, इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच का कार्य अभी कुछ जिलों में पूरा नहीं हो सका…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता बसिया कोनबीर/रायडीह। भाजपा एसटी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और लोहरदगा प्रत्याशी समीर उरांव ने गुमला के बसिया और रायडीह में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्ष तक सत्ता की बागडोर संभाली लेकिन ढंग से संभाली होती तो आज देश की यह स्थिति नहीं होती। विगत दस वर्षों में नरेंद मोदी के द्वारा बहुत विकास हुआ है, वे गांव के लोगों की उन्नति और कोरोना काल में लोगों को अन्न योजना के माध्यम से सेवा करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री का सपना देश को नंबर वन बनाने का…

Read More

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 15 अप्रैल को सुनवाई होगी। केजरीवाल ने शराब नीति केस में इडी की गिरफ्तारी और रिमांड पर हाइकोर्ट के 9 अप्रैल के फैसले को चुनौती दी है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी। केजरीवाल ने अपनी याचिका में कहा है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद मेरी गिरफ्तारी बाहरी विचारों से प्रेरित थी। इडी ने मुझे गिरफ्तार करके अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया है। गिरफ्तारी के आधार ऐसे दस्तावेज हैं, जिन पर भरोसा नहीं…

Read More

-भाजपा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल -कहा, हेमंत सोरेन ने सेना के साथ-साथ आदिवासियों की जमीन हड़पी हिमांशु रंजन बसिया/कोनबीर/रायडीह। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि देश को लूटने वाले मोदी को रोकना चाहते हैं। हेमंत सोरेन ने सेना की जमीन के साथ-साथ आदिवासियों की जमनी हड़पी। बालू, पत्थर, कोयला, लोहा आदि लूचा और झारखंड में घूम-घूम कर जमीन खरीदी। यहां तक कि वर्तमान राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को लूट रही है। बाबूलाल शनिवार को भाजपा द्वारा गुमला के बसिया और रायडीह में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। बाबूलाल ने…

Read More

रांची। आईएनडीआईए गठबंधन की ओर से रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान, में 21 अप्रैल को आयोजित उलगुलान न्याय महारैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिला अध्यक्षों सहित वरीय नेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। शनिवार को इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि उलगुलान न्याय महारैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया गया है। इस महारैली में राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों के बड़े नेता भी शामिल होंगे। इस महारैली को ऐतिहासिक रूप से सफल…

Read More

विशेष -भाजपा-झामुमो के तीन-तीन विधायक हैं इस बार मैदान में -कांग्रेस और भाकपा माले के भी एक-एक विधायक रेस में -बड़ा सवाल : पार्टियों के पास सांसद बनने लायक प्रत्याशियों की कमी क्यों हो गयी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के राजनीतिक नक्शे पर 15 नवंबर, 2000 को 28वें राज्य के रूप में उभरे झारखंड को कई अवसरों पर ‘राजनीति की प्रयोगशाला’ कहा जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि झारखंड में अभिनव राजनीतिक प्रयोग होते रहते हैं। अभी, जब झारखंड समेत पूरा देश लोकसभा चुनावों की गहमा-गहमी में व्यस्त है, तो भी खनिज संपदाओं से भरपूर इस प्रदेश में एक नये…

Read More

रांची। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड श्याम मंदिर में भंडारा भक्तिमय माहौल के बीच संपन्न हुआ। श्री श्याम मित्र मंडल के उपमंत्री अनिल नारनोली के नेतृत्व में सरोज देवी, पुनीत नवनीत मारू ने खाटूनरेश, बजरंगबली, लड्डू गोपाल, शालीग्राम, गरुड़जी और गुरुजनों को भंडारे का प्रसाद अर्पित किया। आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी के लोकप्रिय भजन का गायन किया गया। भोग अर्पित करने के समय पूरा मंदिर श्रद्धा में डूबा था। भोग लगे प्रसाद को मारू परिवार ने भंडारे में मिश्रित करके सर्वप्रथम मंदिर के आचार्यों को खिलाया। इसके बाद अध्यक्ष सुरेश सरावगी के नेतृत्व…

Read More

रांची/हजारीबाग। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के पास ना कोई राष्ट्रीय चेहरा और ना कोई राष्ट्रीय संकल्प है। गठबंधन का कोई आधार नहीं है, जातीय ध्रुवीकरण इनकी प्राथमिकता है। सुदेश कुमार महतो ने ये बातें शनिवार को हरनगंज स्थित शिवम बैंक्वेट हॉल में आयोजित हजारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कही। सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमेटी, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारियों ने…

Read More

रांची। रिकॉर्ड रूम में हुई चोरी की घटना की जांच जारी है। पुलिस इस घटना के बाद अब तक रिकॉर्ड रूम में अलग-अलग पदों पर कार्यरत कुमुद रंजन, ध्रुव भगत, राजेश कुमार, शशांक, इंदर, भोला और पाड़ी बाबू समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग सिटी एसपी और डीएसपी खुद कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि पुलिस जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर सकती है।

Read More