Author: admin

रांची। श्री सनातन महापंचायत के सात सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलकर रामनवमी शोभायात्रा में हेलीकॉप्टर के जरिये पुष्प वर्षा कराने की मांग की है। इस संबंध में मांग पत्र देकर कहा गया कि लगातार रामनवमी शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा होती रही है। सनातन महापंचायत ने मांगपत्र के माध्यम से आग्रह करते हुए कहा कि पहले भी शोभायात्रा पर संध्या पांच बजे मुख्य मार्ग पर अलबर्ट एक्का चौक से तपोवन मंदिर के बीच पुष्प वर्षा की परंपरा रही है। लाखों रामभक्त शोभायात्रा में शामिल रहते हैं। कृपया इस परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य करें। साथ…

Read More

-वार्ता करने के लिए प्रशासन तैयार, लेकिन ग्रामीणों ने ठुकराया प्रस्ताव रामगढ़। रामगढ़ शहर के गोवरदाहा गांव में सीवेज ट्रीटमेंट प्लान के निर्माण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। यहां एक तरफ ग्रामीण नगर परिषद की इस योजना के खिलाफ खड़े हो गए हैं तो दूसरी ओर जिला प्रशासन इस महत्वाकांक्षी योजना को पूर्ण करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। करोड़ों की इस योजना को धरातल पर उतरने के लिए जिला प्रशासन ने लगभग पांच एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव बनाया है। उस जमीन को छोड़ने के लिए ग्रामीण तैयार नहीं है। साथ ही कई…

Read More

गोड्डा। महागामा थाना क्षेत्र में जय नारायण प्लस टू व उच्च विद्यालय कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के चारदीवारी के बीच शुक्रवार को संदिग्ध हालत में एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल दोनों विद्यालय और ऊर्जानगर इको पार्क के पीछे जंगल झाड़ से घिरा हुआ है। मृतक की पहचान बिहार राज्य के भागलपुर जिला अंतर्गत सनोखर थाना अंतर्गत छोटी नाकी निवासी विनय रविदास (25) के पुत्र संदीप कुमार रविदास के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना को लेकर…

Read More

-मालगाड़ी ने मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं, एक घंटे तक परिचालन बाधित पलामू। जिला अंतर्गत बरवाडीह-गढवारोड रेलखंड के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास अनाधिकृत रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय रेलवे ट्रैक पर फंसी कार को एक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि मालगाड़ी के आने से पहले ही कार में सवार व्यक्ति जान बचाकर भाग निकले। कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कार के परखच्चे उड़ गए। बड़ा हादसा टल गया। कुछ घंटों तक रेलवे ट्रैक पर परिचालन बाधित रहा। पिछले माह में भी उसी जगह पर एक बोलेरो ट्रेन से टकरा गई थी। घटना के संबंध में…

Read More

खूंटी। लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित गठित सभी कोषांग के कार्यों की जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त ने गुरुवार को समीक्षा की। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी लोकेश मिश्रा ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने कर्तव्यों का जिम्मेवारीपूर्वक निर्वहन करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। साथ ही कलस्टर, मतदान केन्द्रवार मूलभत सुविधाएं, मतदान केन्द्रवार रूट चार्ट, मैप, वाहनों की उपलब्धता, कम्युनिकेशन प्लान, मतदान कर्मियों की रहने की सुविधा से जुड़े से बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियेां को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में सी विजिल कोषांग, ट्रेनिंग…

Read More

खूंटी। लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर बिरसा कॉलेज, खंटी मतदान अधिकारी तृतीय के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 791 मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हुए। उन्हें मतदाओं से मतदान पर्ची प्राप्त कर अमिट स्याही का अवलोकन करने के बाद इवीएम की कंन्ट्रोल यूनिट का बटन दबाकर मतदान कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। मतदान अधिकारी तृतीय को पीपीटी के माध्यम से निर्वाचन की प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। मॉक पोल, सिलिंग और वास्तविक मतदान, मतदान समाप्ति एवं पैकेटिंग से संबंधित प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान इवीएम, वीवीपैट द्वारा…

Read More

रांची। केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सरहुल शोभा यात्रा के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की एवं तमाम पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार के द्वारा कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। इसके विरोध में केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि फर्जी केंद्रीय सरना समिति बना कर कुछ लोग समाज को बदनाम कर रहे हैं निजी स्वार्थ की खातिर समाज को राजनीति कर बदनाम कर दिये हैं। केंद्रीय सरना समिति का गठन बाबा कार्तिक…

Read More

रुद्रपुर (उधमसिंहनगर)। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद लुप्त हो जायेगी। रक्षा मंत्री काशीपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एवं प्रधानमंत्री का सैनिकों के प्रति विशेष लगाव है। हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन की व्यवस्था लागू की। जिसके तहत अब तक 1 लाख करोड़ पूर्व सैनिकों को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सीमा पर बसे गांवों को अंतिम गांव बता कर उनका विकास नहीं किया पर प्रधानमंत्री…

Read More

सारण से पहली बार चुनावी मैदान में लालू प्रसाद की बेटी, दो बार के केंद्रीय मंत्री से होगा मुकाबला विद्यासागर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अपनी किडनी देकर नया जीवन देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य अब पिता का गढ़ सारण जीत कर सियासी विरासत लौटाना चाहती हैं। लालू पहली बार सारण से ही चुनाव जीत कर संसद पहुंचे थे। रोहिणी पिता की सीट सारण से अपने सियासी जीवन की शुरूआत करने मैदान में हैं। पिछले दो बार से यह सीट भाजपा के पास है और फिलहाल राजीव प्रताप रूडी यहां से सांसद हैं। 2008 के परिसीमन के बाद से…

Read More

-हजारीबाग के एनडीए सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बड़कागांव के 24 गांवों में किया तूफानी जनसंपर्क -मनीष जायसवाल ही करेंगे हजारीबाग लोकसभा का कायाकल्प: रोशन लाल चौधरी दिनकर कुशवाहा बड़कागांव। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल का चुनावी दौरा मौसम का तापमान बढ़ने के साथ ओर तेज होता जा रहा है। मनीष जायसवाल ने हर दिन की तरह शुक्रवार को अपने पुरखों की धरती बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की 10 पंचायत के करीब 24 गांवों का तूफानी दौरा कर भाजपा और अपने पक्ष में कमल फूल छाप पर मतदान की अपील को लेकर जनसंपर्क और जनसंवाद कार्यक्रम चलाया। साथ…

Read More

दीपक सिंह हजारीबाग। झारखंड का हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र भारत की चुनावी राजनीति में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है।हजारीबाग विविधताओं से भरी है और चुनावी नजरिए से यह झारखंड के लोक सभा क्षेत्रों में रोचक और अहम है। इस निर्वाचन क्षेत्र में विगत 2019 के लोक सभा चुनाव में 64.83% मतदान हुआ था। इस बार यानी कि 2024 में मतदाताओं में खासा उत्साह है और वे लोकतंत्र में वोटों की ताकत दिखाने को और ज्यादा जागरुक और तैयार हैं। प्रशासन भी वोट प्रतिशत बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा। इस वर्ष हजारीबाग लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी से…

Read More