रांची। कोयलांचल का कुख्यात अपराधी विकास तिवारी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग से हाथ मिला लिया है। झारखंड एटीएस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। एटीएस ने विकास तिवारी गैंग के अपराधी गोबिंद राय को बीते दिनों गिरफ्तार किया था। एटीएस की जांच में खुलासा हुआ है कि विकास तिवारी के कहने पर गोविंद राय ने हरियाणा के गुड़गांव में 1 मार्च को कारोबारी सचिन मुंजाल की हत्या में शामिल अपराधियों को शरण दी थी। सचिन मुंजाल की हत्या लॉरेंस विश्नोई गैंग ने करायी थी। बता दें कि विकास तिवारी इन दिनों हजारीबाग के जेल बंद है।…
Author: admin
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की अधिसूचना शुक्रवार को जारी होगी। इस चरण में 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की 94 सीटों पर मतदान 07 मई को होगा। मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर भी मतदान 07 मई को ही होगा। तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है। इस चरण में असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव की सभी दो, गोवा की सभी दो, गुजरात की सभी 26, जम्मू एवं कश्मीर की एक, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्य…
रांची। रांची के खेलगांव स्थित टेनिस स्टेडियम में 12 से 14 अप्रैल तक ओपन टेनिस चैंपियनशिप 2024 (सीजन-2) का आयोजन होगा। 14 अप्रैल तक खेले जाने वाली इस चैंपियनशिप में लड़के-लड़कियों के अलावा 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्लेयर्स भी खेलते दिखेंगे। इस प्रतियोगिता में इवेंट कैटेगरी में लड़के-लड़कियों के लिए सिंगल्स में अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और ओपन सिंगल्स मैच होंगे। डबल्स कैटेगरी में अंडर-14, अंडर-18, ओपन डबल्स और मिक्स्ड डबल्स मैच होंगे। वेटरन ओपन सिंगल्स और डबल्स में 35 वर्ष या इससे अधिक प्लेयर्स के अलावा 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भी…
मांदर की थाप पर थिरके एसएसपी, सिटी एसपी सहित अन्य पुलिसकर्मी रांची। नवीन पुलिस केंद्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरहुल पूजा के शुभ अवसर पर पूजा स्थल पर पूजा अर्चना वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा के द्वारा शुभारंभ किया गया।जिसमें पुलिस अधीक्षक,नगर राज कुमार मेहता, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक,सुमित कुमार अग्रवाल,पद्मश्री मुकुंद नायक, परिचारी प्रवर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, कॉमनवेल्थ शिलवर मेडल विजेता, दिनेश कुमार,सभी परिचारी, झारखण्ड पुलिस, एसोसियेशन के सभी नेता,मंत्री,राँची पुलिस मेंस एसोसिएशन के सभी नेतागण, पुलिसपदाधिकारी/पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) पुलिस को लोकसभा चुनाव के पूर्व बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले सभी एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा दस्ते के नक्सली हैं। बताया जा रहा है कि चाईबासा पुलिस से सभी 12 नक्सलियों ने संपर्क किया था कि वे जंगल की दुनिया छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। पुलिस पर भरोसा कर सभी 12 लोग जंगल से बाहर आ गये और हथियार डाल दिये।
रांची। राजधानी में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पिछले पांच दिनों में कुल 1055 लोगों का नियम के उल्लंघन करने के मामले में चालान काटा गया है। इनमें 205, 188, 255, 188 और 219 चालान शामिल है। ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया गुरुवार को बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस ,अनाधिकृत रूप से अपने चार पहिया वाहन के शीशे में ब्लैक फिल्म, अनाधिकृत रूप से सूचक पट्ट लगाकर घुमने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। नियम का उल्लघंन…
रांची। रांची के मोरहाबादी स्थित हातमा सरना स्थल सहित शहर के अखड़ा और अन्य सरना स्थलों पर परंपरागत रीति-रिवाज से सरहुल की पूजा की गई। मुख्य पाहन जगलाल ने विधि-विधान के साथ सरहुल की पूजा की। पूजा संपन्न होने के बाद मुख्य पाहन ने घड़े में रखे पानी की दिशा देखकर भविष्यवाणी की कि इस बार झारखंड में मानसून सामान्य रहेगा। झारखंड के हर क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी। किसानों को खेती10 में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके बाद रांची के विभिन्न अखड़ा और सरना स्थलों से सरहुल पर्व को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह…
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नवरात्रि के पावन पर्व पर मातारानी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने विदिशा लोकसभा की इछावर और खातेगांव विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के नंबर वन नेता नरेन्द्र मोदी हैं और देश की नंबर वन पार्टी भाजपा है। हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं और हम देश बनाने के लिए कार्यकर्ता हैं। भाजपा अद्भुत पार्टी है और आज यहां हर पोलिंग बूथ से कार्यकर्ता साथी उपस्थि हैं, मैं आप सभी को…
रांची। तमाड़ थाना क्षेत्र के मोनोगोरा -अकारकोला के बीच रोड समीप एक पुलिया के नीचे से शक्तिशाली आठ किलो का आईईडी बम पुलिस ने बरामद की है। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने प्रेशर कुकर में फीट किया हुआ आईईडी बम बरामद किया है। इसके बाद बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। यह बम तार से जॉइंट था। बम प्रेशर कुकर में बंद कर पुलिया के नीचे रखा हुआ था। इसे सशस्त्र सीमा बल डूंगरडीह के 26वीं वाहिनी की टीम ने सर्च अभियान के दौरान बरामद किया। बम मिलने की सूचना तुरंत झारखंड जगुआर को दी गयी। इसके बाद…
रांची। राज्य का प्रमुख प्रकृति पर्व सरहुल आज है। प्रकृति के प्रति अपनी आस्था और प्रेम प्रदर्शित करने के लिए झारखंड की आदिवासी जनजातियां सरहुल का त्योहार मनाते हैं। सरहुल को लेकर राज्य में उत्साह है। चार दिन से इस पर्व में उपवास, जल रखाई के साथ वर्षा की भविष्यवाणी समेत मछली और केकड़ा पकड़ने की रस्म गुरुवार सुबह निभाई गयी।इसके बाद दोपहर को सरहुल पूजा के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रांची के सभी सरना स्थल पर पारंपरिक विधि विधान से पूजा पाठ किया जा रहा है। इस दौरान सभी मौजा के युवाओं ने केकड़ा और मछली पकड़ा और…
नवादा। भाजपा आईटी के तत्वावधान में लोकसभा चुनाव को लेकर शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को भाजपा कार्यालय नवादा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन मैं संवाद कार्यक्रम के महत्व पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि शंखनाद कार्यक्रम की उपयोगिता तथा उपाध्ययिता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मिल का पत्थर माना जा सकता है। अनमोल सोवित प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया बिहार, भारतेन्दु मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा का डिजिटल युवा साथियों को मार्गदर्शन मिला। अध्यक्षता जिलाउपाध्यक्ष श्री जितेंद्र पासवान ने की । सोमेश पाण्डेय…