Author: admin

सीता सोरेन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को दिये चुनावी टिप्स जामताड़ा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बुधवार को जामताड़ा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने अमलाबनी गांव जाकर अपने पुराने सहकर्मी लालू हेंब्रम के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार वालों से मिल कर सांत्वना दी। भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देने के लिए बाबूलाल दुमका लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी सीता सोरेन के साथ पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई जरूरी चुनावी टिप्स दिये। मुख्य रूप से पहले मतदान फिर जलपान को शिद्दत…

Read More

पलामू। डालटनगंज टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें रामनवमी पूजा के सफल आयोजन को लेकर कई निर्णय लिए गए। साथ ही संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारी और फोर्स की तैनाती करने की बात कही गयी। अखाड़ों, रूट, अतिक्रमण, सड़क की मरम्मत, पानी की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति, फायर ब्रिगेड, डीजे का इस्तेमाल, मेडिकल, सोशल मीडिया, आदर्श आचार संहिता, रावण दहन, विवादित स्थल सहित अन्य मामलों को अनुमंडल, प्रखंड, अंचल एवं थाना स्तर पर खंगाला गया। साथ ही जरूरी निर्णय लेकर इसका अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त शशि रंजन…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। सिविल कोर्ट चाईबासा के अपर सत्र न्यायाधीश ने बच्ची से दुष्कर्म के एक मामले में तीन आरोपितों दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह मामला 16 सितंबर 2022 को जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है। दोषियों के नाम रामचंद्र तियू, अनूप प्रताप तियू और सुखलाल होनहागा है। मामले के अनुसंधान के क्रम में चाईबासा पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था। साथ ही इस केस से जुड़े सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करते हुए कोर्ट में आरोप पत्र समर्पित किया था। जिसके…

Read More

रांची। चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ व्रत-अनुष्ठान 12 अप्रैल, शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो जायेगा। व्रती स्नान-ध्यान कर छठी मईया की आराधना करेंगे। 13 अप्रैल को खरना का निर्जला उपवास रखा जाएगा। व्रतधारी महिला, पुरुष इस दिन शाम ढलने के बाद पूजा-अर्चना कर छठी मईया को शुद्ध रूप से पकाए गए खीर आदि पकवान का भोग लगाएंगे। इसके बाद स्वयं ग्रहण कर अपना उपवास तोड़ेंगे। फिर परिवार सहित इष्ट-मित्रों के बीच प्रसाद रूप में उसे वितरण किया जाएगा। मान्यता है कि खरना का महाप्रसाद पाने वालों का जीवन धन्य हो जाता है। रोग-शोक से मुक्ति…

Read More

रामगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर आर्म्स लाइसेंस का सत्यापन हो रहा है। जिले में कुछ ऐसे लाइसेंस भारी भी हैं जिन्होंने दूसरे जिले या दूसरे राज्य से लाइसेंस प्राप्त किया है। रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने बुधवार को एक निर्देश जारी कर 48 घंटे के अंदर सत्यापन करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि जिन्होंने अन्य जिला व राज्य से शस्त्र अनुज्ञप्ति प्राप्त कर शस्त्र धारित किया हैं एवं वर्तमान में रामगढ़ जिला में निवास करते हुए शस्त्र का उपयोग कर रहे हैं। वैसे सभी अनुज्ञप्तिधारियों को जिले के जिस भी थाना क्षेत्र में निवास करते हो वे…

Read More

रांची। सरकार बनने के कुछ दिनों के बाद से जेएमएम से विधायक लोबिन हेंब्रम पूर्व की हेमंत सोरेन सरकार से नाराज चल रहे थे। उनकी नाराजगी कई मौके पर देखने को भी मिलती रही है। पार्टी ने राजमहल लोकसभा सीट से सांसद विजय हांसदा को फिर उम्मीदवार घोषित किया है। उसके बाद अब पार्टी के विधायक लोबिन हेंब्रम जेएमएम के उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में होंगे। उसकी जानकारी विधायक ने खुद दी है। लोबिन हेंब्रम ने कहा कि सांसद विजय हांसदा का कड़ा विरोध होने के बाद भी पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है।…

Read More

रांची। रिम्स में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, बुनियादी सुविधा दिलाने, एमआरआइ मशीन सहित अन्य चिकित्सा उपकरण को आॅपरेशनल रखने को लेकर दायर ज्योति शर्मा की जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट के आदेश के आलोक में रिम्स के डायरेक्टर कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए। कोर्ट ने 4 सप्ताह में विस्तृत शपथ पत्र दाखिल कर बताने को कहा है कि रिम्स में एमआरआइ मशीन सहित कितने मेडिकल उपकरण चालू हालत में हैं और कितने खराब हैं। कोर्ट को बताया गया कि एक एमआरआइ मशीन खराब है और दूसरी एमआरआइ मशीन पब्लिक एंड प्राइवेट मोड में…

Read More

रांची। निर्दलीय विधायक सरयू राय ने एक बार फिर से ढुल्लू महतो पर हमला बोला है। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो धनबाद से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। सरयू राय ने भाजपा के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित बीजेपी के राष्ट्रीय और राज्य नेताओं को ढुल्लू महतो द्वारा खरीदी गयी जमीन का विवरण उपलब्ध कराया है। सरयू राय ने बताया है कि ढुल्लू महतो ने अपने 20 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार के नाम पर वर्ष 2022 में 2.06 करोड़ की जमीन खरीदी है। रजिस्ट्री के दस्तावेज मेरे पास हैं उपलब्ध सरयू राय ने कहा है कि इन भूखंडों की रजिस्ट्री के दस्तावेज…

Read More

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने तमाड़ प्रखंड में चलाया जनसंपर्क अभियान रांची। केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने तमाड़ प्रखंड के हुरूनडीह, बाबुरामडीह, बारेडीह, कुंडला, बेगाडीह और सिरकाडीह में बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। साथ ही ग्रामीणों से संवाद किया। मौके पर मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। अब हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने में अमूल्य योगदान दें। पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है, यह सब एक मजबूत नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है…

Read More

रांची। हाइकोर्ट के आदेश के बाद ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा अंतर्गत नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों का बकाया भुगतान 24 धंटे के अंदर करने का आदेश दिया है। इसका अनुपालन प्रतिवेदन भी मांगा है। मनरेगा आयुक्त 16 अप्रैल को हाइकोर्ट में शपथ पत्र इस संबंध में दायर कर भुगतान की जानकारी भी देंगे। बकाया भुगतान प्रखंड स्तर पर संधारित किसी अन्य मद की राशि से करने का आदेश भी दिया गया है। ऐसे में तत्काल राशि का भुगतान किया जायेगाण् चतरा जिले के करीब 24 कंप्यूटर ऑपरेटरों को जून 2022 से मार्च 2024 तक 22 माह का बकाया मानदेय का भुगतान…

Read More

कपिल सिब्बल ने हाइकोर्ट से मांगा समय, कहा स्वत: संज्ञान के खिलाफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है एसएलपी रांची। जिलों में शराब के होलसेल और रिटेल के टेंडर में गड़बड़ी से संबंधित कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने वर्चुअली राज्य सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार ने हाइकोर्ट द्वारा मामले में लिये गये स्वत: संज्ञान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की है। इसलिए समय दिया जाये। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल निर्धारित की है।…

Read More