कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। परिवार की सूचना पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि बिठूर थाने में बुधवार को एक तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया है कि गांव के ही दो युवक एक नाबालिग बच्ची से जबरन दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर तत्काल मुकदमा दर्ज करके बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया…
Author: admin
बोकारो। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता ने बालीडीह ओपी अंतर्गत मांगो पंचायत में मंगलवार देर रात छापेमारी की। इस दौरान भाड़ी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित कोयला को जब्त किया गया। जब्त कोयला लगभग 05 ट्रक कोयला क्षमता के बराबर है। मौके से वजन करने वाले 02 मशीनों को भी जब्त किया गया। संबंधित के विरोध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर अंचलाधिकारी चास दिवाकर दुबे समेत पुलिस के जवान आदि उपस्थित…
नई दिल्ली। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की नीति का विरोध करते हुए बुधवार को मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आनंद ने पत्रकार वार्ता के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के रवैए पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने दलितों और पिछड़ों के प्रतिनिधित्व का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश में राजनीति बदलने के उद्देश्य से आई थी। हालांकि राजनीति नहीं बदली लेकिन राजनेता बदल गए। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने वाली पार्टी आज स्वयं भ्रष्टाचार के दलदल में फंस…
गिरिडीह। बिरनी थाना इलाके के गुरहा गांव में मंगलवार देर रात एक साथ तीन घरों में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। नुकसान का आकलन पांच लाख के करीब बताया जा रहा है। आग लगने का कारण घरों में बिजली के शार्ट सर्किट होने के रूप में सामने आया है। बताया जाता है कि गुरहा गांव के जिन ग्रामीणों के घर आग लगने से पांच लाख का नुकसान हुआ है। इसमें झूमन महतो, जलेश्वर वर्मा और गोवर्धन महतो शामिल है। तीनों के घर में लगी शार्ट सर्किट के कारण गोवंश का बछड़े के साथ बकरी का बच्चा जलकर…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया स्टेशन से तीन नाबालिग को मुक्त कराया है। साथ ही तस्कर उत्तम कुमार केशरी को गिरफ्तार किया है। वह गढ़वा का रहनेवाला है। बुधवार को मिली सूचना पर रांची मंडल में आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ की टीम लगातार रेलवे स्टेशनों पर अभियान चला रही है। इसी दौरान आरपीएफ की फ्लाइंग टीम, नन्हे फरिश्ते टीम और आरपीएफ हटिया की ओर से हटिया स्टेशन पर बाल और मानव तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान तीन नाबालिग और एक तस्कर गेट के…
अभिनेत्री तापसी पन्नू इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘फिर ऐ हसीन दिलरुबा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा का विषय बन गई है। हाल ही में एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब तापसी ने शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और वायरल तस्वीरों के पीछे का सच भी बताया है। अभिनेत्री तापसी पन्नू उन्होंने 22 मार्च को उदयपुर में एक भव्य समारोह में अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बो से शादी कर ली। उन्होंने अभी तक अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की…
जीनत अमान को 70 के दशक की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने डॉन, सत्यम शिवम सुंदरम, लावारिस जैसी कई हिट फिल्में दीं। उनके विचार और दृष्टिकोण तभी से बहुत आधुनिक थे। फिल्म में उनका लुक, फैशन सब कुछ एडवांस था। जीनत अमान अब 72 साल की हैं। इस उम्र में भी उनके विचार बेहद बोल्ड हैं। हाल ही में उन्होंने सीधे तौर पर युवाओं को शादी से पहले रिलेशनशिप में रहने की सलाह दे डाली। जीनत अमान ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। उनके अनोखे पोस्ट हर उम्र के नेटिज़न्स का…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर बुधवार को दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशनल सेंटर में दो दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसका आयोजन आयुष मंत्रालय के तहत स्वायत्त शीर्ष अनुसंधान संगठन केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद ने किया है। सम्मेलन का विषय “अनुसंधान को सशक्त बनाना, दक्षता बढ़ाना: एक होम्योपैथिक संगोष्ठी” है। सम्मेलन का उद्देश्य नैदानिक अभ्यास और स्वास्थ्य कार्यक्रमों में साक्ष्य-आधारित वैज्ञानिक उपचार को बढ़ावा देना, अनुसंधान-आधारित चिकित्सा विज्ञान में होम्योपैथिक समुदाय को सक्षम बनाना, व्यक्तिगत, सुरक्षित और विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल के लिए लोगों की जरूरतों को पूरा करने वाला स्वास्थ्य देखभाल…
पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। वो गया जिले के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के गुरारू स्थित सर्वोदय विद्या मंदिर हाईस्कूल मैदान में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद शाह का यह पहला बिहार दौरा है। वह औरंगाबाद से भाजपा सांसद एवं पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह के के पक्ष में प्रचार करेंगे। रालोजपा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस भी शाह के साथ मंच साझा करेंगे। शाह बुधवार गया एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से गुरारू पहुंचेंगे। दोपहर तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाला हर चुनाव में कांग्रेस के लिए अच्छे दिनों की उम्मीद और धुंधली कर जाती है। पिछले लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनाव के नतीजे इसकी बानगी हैं। पार्टी हर बार बड़े-बड़े दावों के साथ चुनाव में उतरती है। और पिछली बार की तुलना में भी खराब प्रदर्शन के साथ सामने आती है। जिस कांग्रेस पार्टी ने 1947 से 1989 के बीच लगभग चार दशक तक उत्तर प्रदेश पर राज किया, वह कांग्रेस अब लोकसभा की केवल एक सीट पर सिमट गई है। प्रदेश की 80 संसदीय सीटों में से 38 सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस…
जम्मू। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे। वो सुबह जम्मू एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से कठुआ पुलिस लाइन जाएंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद वो जम्मू रवाना हो जाएंगे। इस जनसभा का आयोजन कठुआ जिला के स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया है। जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। एनएसजी कमांडो और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है।