Author: admin

-राजमहल से विजय हांसदा और सिंहभूम से जोबा मांझी को दिया टिकट -झामुमो ने अब तक चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे रांची। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झामुमो ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। झामुमो ने राजमहल से वर्तमान सांसद विजय हांसदा को टिकट दिया है, वहीं सिंहभूम से झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री रहीं विधायक जोबा मांझी को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले झामुमो ने दो लोकसभा सीटों दुमका व गिरिडीह पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया गया है।…

Read More

गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशी कल्पना सोरेन मुर्मू ने कहा कि आप यह कभी न समझें कि मैं चुनाव लड़ रही हूं। यह चुनाव आपके दिशोम गुरूजी बाबा शिबू सोरेन और आपके नेता हेमंत सोरेन का है। हेमंत सोरेन को यह नहीं लगना चाहिए कि वे जेल में हैं तो उनके कार्यकर्ता सोए हुए हैं। उन्हें लगना चाहिए कि उनका एक-एक कार्यकर्ता हेमंत है और मैदान में है, संघर्ष कर रहा है। आप यह जान लें कि यह हमारी जीत नहीं होगी, यह आपकी जीत होगी। कल्पना सोरेन जिला मुख्यालय स्थित उत्सव…

Read More

-अनुबंधित शिक्षक 65 साल तक पढ़ा सकेंगे रांची। रांची विश्वविद्यालय के वोकेशनल कोर कमेटी की बैठक कुलपति प्रो अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में आरयू पीजी और अन्य कॉलेजों में चल रहे विभिन्न कोर्सों के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। कांट्रैक्चुअल शिक्षक 65 वर्षों तक अध्यापन कर सकते हैं। वहीं ननटिचिंग कर्मी 60 वर्षों में रिटायर हो जायेंगे। पीएफए विभाग के शिक्षक विवेक दास के अनुबंध को रिन्यूअल करने की स्वीकृति दी गयी। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी। कुलपति ने इस बैठक में सबों से कहा कि वोकेशनल कोर्सों…

Read More

फूलचंद तिर्की प्राकृतिक महापर्व सरहुल आदिवासियों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। सरहुल चैत के महीने में होता है। सरहुल में ही आदिवासियों का नया साल शुरू होता है। आदिवासी प्राकृतिक पूजक होते हैं। पेड़-पौधे, पहाड़, पर्वत, नदी-नाला, धरती-आकाश, सूरज-चांद आदि की पूजा पाठ करते हैं। सरहुल में आदिवासी प्रकृति का आभार प्रकट करने के लिए लोग सरहुल मनाते हैं। सरहुल पर्व को आदिवासी बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। सरहुल में आदिवासी परंपरा, संस्कृति की अद्भुत झलक दिखाने को मिलती है। सरहुल के महीने में चारों ओर धरती हरी- भरी नजर आती है। जंगलों में नये-नये फल-फूल खिलने लगते हैं।…

Read More

-राज्यस्तरीय टीम ने दूसरे दिन भी किया निरीक्षण रांची। राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन के निर्देशानुसार गठित राज्यस्तरीय अनुश्रवण दल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी राज्य के विभिन्न जिलों के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। एनइपी के निरीक्षण में गये पदाधिकारियों द्वारा दूसरे दिन लापरवाही बरतने और राज्य शिक्षा परियोजना के निर्देशों की अवहेलना करने के मामले में कई शिक्षकों और स्कूलों के एचएम को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। जिलेवार समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों ने शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और वार्डन को स्कूलों में प्रोजेक्ट इंपैक्ट के अनुपालन में लापरवाही बरतने के मामले में फटकार…

Read More

रांची। झारखंड पाहन महासंघ ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मंगलवार को मुलाकात की। मुलाकात मोरहाबादी स्थित सीएम आवास में की गयी, जहां पाहनों ने वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए सरना, अखाड़ा सहित आदिवासी प्रकृति जमीनों के दोहन को लेकर चिंतन जाहिर की। आधे घंटे तक चली इस वार्तालाप में कई विषयों पर गहन चर्चा हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने आने वाले समय में आगे काम करने का आश्वासन दिया और इस पर आगे भी चर्चा करने की बात कही। मुख्य रूप से संघ की अगुवाई कर रहे पाहन महासंघ अध्यक्ष जगदीश पाहन ने इसे एक अच्छी पहल माना। वहीं संघ…

Read More

रांची। जमीन की मापी के लिए 50 हजार घूस मांगने वाले अमीन को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। एसीबी रांची ब्रांच की टीम ने मंगलवार को गुमला जिला के भरनो अंचल कार्यालय के अमीन श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया। एसीबी ने श्रवण कुमार को दस हजार लेते रंगे हाथ आवास से पकड़ा। करीब 10 मिनट की कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम अमीन को अपने साथ रांची ले गयी। भरनो का रहने वाले अनिल उरांव ने एसीबी से शिकायत करते हुए कहा था कि 16 एकड़ 39 डिसमिल जमीन को आॅनलाइन कराने के लिए सीओ के पास आवेदन दिया था।…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के बाद झारखंड के मनरेगा कर्मियों के बकाया का भुगतान जल्द किया जायेगा। ग्रामीण विकास विभाग इस दिशा में काम कर रहा है। बकाया मानदेय भुगतान की प्रक्रिया तेज की है। चतरा जिला में मनरेगा का काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों को पहले बकाया भुगतान किया जायेगा। इन्हें जून 2022 से ही मानदेय नहीं मिल रहा है। ऐसे में अब लगभग 23 माह का बकाया भुगतान इन्हें किया जायेगा। बता दें कि 3 अप्रैल को झारखंड हाइकोर्ट ने मनरेगा कर्मियों को बकाया भुगतान देने का आदेश दिया था। जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने मंगलवार को नगर निकाय चुनाव नहीं कराने के मसले पर सरकार पर हमला बोला। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2023 से राज्य में 48 नगर निकाय भंग है। रांची नगर निगम की पूर्व वार्ड पार्षद रोशनी खलखो ने इस संबंध में चुनाव कराने की मांग को लेकर जनहित याचिका डाली थी। अपील याचिका में राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि पिछड़ा आयोग को ही डेडिकेटेड कमीशन के रुप में नियुक्त कर दिया है। वह जिलों से ओबीसी की आबादी का आकलन करेगा और मिले डाटा के…

Read More

रांची। भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल रांची में प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अनिंद्य अनुराधा ने अशोक नगर निवासी 94 वर्षीय बुजुर्ग अनंत प्रसाद की दोनों आंखों का सफल ऑपरेशन एक माह के अंदर किया। 94 वर्षीय बजुर्ग की दोनों आंखों में 100 प्रतिशत रौशनी आ गयी है। ये बताना जरुरी है कि बुजुर्ग रोगी उच्च रक्तचाप, डिमेंशिया, गठिया रोग, प्रोस्टेट समस्या, रीढ़ की हड्डी की जटिल समस्या से ग्रसित है। साथ ही उनकी 24 साल पहले कार्डियक सर्जरी भी हुई है। मेडिका रांची के एवीपी अनिल कुमार ने बताया कि 94 वर्षीय बुजुर्ग सर्जरी के बाद एक दिन की…

Read More

रांची। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने न्यूनतम मजदूरी की दरों पर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स की प्रतिक्रिया पर आपत्ति दर्ज की है। सीटू, इंटक, एआइटीयूसी समेत अन्य ट्रेड यूनियनों ने इस पर साझा बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि न्यूनतम दर बढ़ोतरी पर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स की ओर से आ रही प्रतिक्रिया आर्श्चयजनक है। बयान में कहा गया कि 11 अक्टूबर 2023 को परामर्शदात्री पर्षद की बैठक में शहरों के वर्गीकरण पर सहमति दी गयी थी। इसका उल्लेख श्रम विभाग द्वारा नवंबर 2023 में प्रसारित कार्यावली वार विवरण में स्पष्ट रूप से दर्ज है। दूसरी ओर चेंबर…

Read More