Author: admin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार- चढ़ाव थम नहीं रहा। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 90 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है । अंतरराष्ट्रीय बाजार…

Read More

रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मीडिया, वार रूम और सोशल मीडिया के पदाधिकारियों के साथ रविवार को बैठक की। कहा कि पांच न्याय 25 गारंटी और कांग्रेस के मेनिफेस्टो को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचायें। इसके लिए झारखंड में बोली और लिखे जाने वाली सभी भाषाओं में मेनिफेस्टो का अनुवाद करें। चुनाव के दौरान विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश स्तर के प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रभारी के रूप में जिला, लोकसभा स्तर पर की जाये। मीडिया विभाग की भूमिका अहम प्रदेश प्रभारी ने कहा कि वर्तमान चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। मीडिया…

Read More

झारखंड में कोयला, पत्थर, लोहा और बालू की लूट मची है: मरांडी अवैध तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री में लग गया है पूरा महकमा धनंजय सिंह हैदरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने पलामू दौरे के तीसरे दिन हैदरनगर पहुंचे। यहां उन्होंने बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिये। केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को गिनाया, तो झारखंड की महागठबंधन सरकार की बखिया उधेड़ी। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की शौचालय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,…

Read More

रांची। श्री राम बानर सेना की बैठक रविवार को रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने के लिए हुई। इसमें अध्यक्ष लंकेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी श्री राम बानर सेना के द्वारा महाअष्टमी के दिन भव्य झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसमें रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि 12 अप्रैल को श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह सह अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें पवन झा, अखिलेश राय, संजीव सिंह, विक्रम सिंह, राजू सिंह, सूरज पांडेय, कैलाश साहनी, अजय सिंह, राहुल महली सहित अन्य शामिल थे।

Read More

-मॉर्निंग वॉकर्स को वोटिंग के लिए करें जागरूक -मतदान के बाद वोटरों से लें फीडबैक रांची। नगर निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान रविवार को चलाया गया। इस क्रम में रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक की गयी। इसमें रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के निवासियों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इसी क्रम में मतदाता संजय कुमार ठाकुर ने तीन उपयोगी सुझाव दिये। कहा कि मोरहाबादी और आसपास के स्थलों पर मॉर्निंग वॉकर्स के मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाये। डीसी रांची राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि मतदान दिवस…

Read More

रांची। रोटरी क्लब ऑफ़ रांची ने रोटरी हॉल में सहेली सेंटर के तत्वावधान में महिला प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं और लड़कियों के लिए सिलाई, ब्यूटिशियन, आत्मरक्षा का कोर्स शुरू किया गया। कोर्स का उद्घाटन क्लब के पूर्व अध्यक्ष भंडारीलाल ने फीता काट कर किया। यह कोर्स सौ रुपये में कराया जायेगा। सहेली सेंटर कमेटी चेयरमैन रश्मि अग्रवाल ने बताया कि अभी ये कोर्स दो माह के लिए है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सिलाई और कॉस्मेटोलॉजी का मुख्य आधार समझाना है, ताकि वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ कर आत्मनिर्भर हो सके। अभी तक 40 महिलाओं का कोर्स के लिए…

Read More

-मोदी के 400 में 14 फूलों की माला झारखंड की भी -रांची लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक रांची। भारतीय जनता पार्टी रांची लोक सभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक रांची लोकसभा कार्यालय मोहन कांप्लेक्स में हुई। भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हम भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीत सुनिश्चित कर पाते हैं। पार्टी के कार्यकर्ता तन, मन, धन के साथ समर्पण भाव से निरंतर पार्टी के कार्यों में लगे रहते हैं, इसलिए भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य इस बार 400 पार…

Read More

विशेष -बिरसा की जन्मस्थली पर फिर होगा अर्जुन और काली का मुकाबला -दोनों उम्मीदवार खूब बहा रहे हैं पसीना, पर सामने हैं बड़ी चुनौतियां झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी संसदीय क्षेत्र की पहचान अमर स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की वजह से है। इलाके के सघन वन क्षेत्र और ऊंची पहाड़ियों में उनके गोरों से संघर्ष के निशान आज भी मौजूद हैं। सियासी मोर्चे पर कड़िया मुंडा ने खूंटी की पहचान कायम की। इस बार भी चुनाव मैदान में कड़िया मुंडा की जगह पर अर्जुन मुंडा है, जो पिछली बार बेहद रोमांचक मुकाबले में जीते थे। उनका मुकाबला…

Read More

-हैदरनगर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बाबूलाल मरांडी ने भरी हुंकार -देवरी सोननदी पर पुल और खेती योग्य भूमि को सिंचित करना हमारी प्राथमिकतारू.बीड़ी राम केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है इसको लेकर ग्रामीण मतदाताओं तक जाना है। वर्ष 2014 से पूर्व और वर्तमान में देश की स्थिति से उन्हें अवगत भी कराना है।उक्त बातें रविवार को हाईस्कूल हैदरनगर के मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मंडल व बूथ स्तरीय कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि तीसरी बार पलामू संसदीय क्षेत्र से…

Read More

गिरिडीह । गिरिडीह के मधुबन में एनडीए और आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने चौधरी पर आरोप लगाया कि उन्होंने पांच साल तक अपने संसदीय क्षेत्र की उपेक्षा की। उनकी सुधि नहीं ली और न ही गिरिडीह में अपेक्षित विकास हुआ है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शोर-शराब किया और चौधरी के खिलाफ नारे लगाये। इसदौरान सांसद चौधरी को मुश्किल से बोलने का अवसर मिला। बता दें कि मुधबन में चंद्रप्रकाश चौधरी बीजेपी की विधानसभा स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। 90 फीसद बीजेपी कार्यकर्ता को तरजीह देंगे शोर-शराबा और हंगामा को…

Read More

जामताड़ा। झामुमो की ओर से दुमका लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद पहली बार नलिन सोरेन मंत्री बसंत सोरेन के साथ जामताड़ा पहुंचे। दुमका रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में सभी नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनको विश्वास दिलाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने साजिश कर के लोकसभा चुनाव में दुमका सीट जीतने के लिए हेमंत सोरेन को सलाखों के पीछे भेजा है। बसंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जब से दुमका लोकसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है, सभी विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है।…

Read More